फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: इस दिन रिलीज होगी इरफान खान की आखिरी फिल्म और उर्फी के समर्थन में आए हनी सिंह, पढ़ें फिल्मी खबरें

Tue, 18 Apr 2023 07:58 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
इरफान खान, उर्फी जावेद, हनी सिंह - फोटो : social media
सिनेमा जगत से हर रोज कोई न कोई बड़ी खबर सामने आती ही रहती है। मनोरंजन इंडस्ट्री से जुड़े सितारे रोजाना किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कोई अपनी आने वाली फिल्मों की रिलीज को लेकर, तो कोई अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में बना रहता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान भले ही अब इस दुनिया मे नहीं हैं, लेकिन फैंस के दिलों में वह अभी भी जिंदा हैं। 29 अप्रैल, 2020 को कैंसर के कारण अभिनेता का निधन हो गया था। सोशल मीडिया पर प्रशंसक आज भी अपने पसंदीदा अभिनेता को याद करते रहते हैं और उनके कई परफॉर्मेंस के बारे में बात करते हैं। 
Irrfan Khan: आखिरी बार दमदार अदाकारी दिखाते नजर आएंगे इरफान खान, इस दिन रिलीज होगी 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन'
विज्ञापन

3 of 11
हनी सिंह-उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया सेंसेशन और टेलीविजन एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने स्टाइल के लिए अक्सर ट्रोल्स का शिकार होती हैं। हालांकि, वह जो कुछ भी पहनें सुर्खियों में आ जाती हैं। उर्फी को बायकॉट करने की मांग तो की जाती है, लेकिन रणबीर कपूर से लेकर चेतन भगत तक उनके फैशन को तवज्जो देते नजर आते हैं। नकारात्मक या सकारात्मक इन सितारों को उर्फी के बारे में बात करते देखा जा चुका है। वहीं, अब रैपर यो यो हनी सिंह ने भी उर्फी के कपड़ों को लेकर कमेंट किया है। 
Honey Singh: उर्फी जावेद के समर्थन में रैपर हनी सिंह की ट्रोल्स को दो टूक, बोले- 2023 है ये...कहां जा रहे हैं

4 of 11
अंगद बेदी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता अंगद बेदी हिंदी सिनेमा में पिंक और सूरमा जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई में आयोजित स्प्रिंटिंग टूर्नामेंट में रजत पदक जीता है। अंगद बेदी ने 31-40 साल की कैटेगिरी में 400 मीटर की दौड़ 66 सेकेंड में पूरी की। कोच ब्रिंस्टन मिरांडा के मार्गदर्शन में हफ्तों के गहन प्रशिक्षण के बाद, अंगद बेदी टूर्नामेंट में दूसरे स्थान पर रहे। 
Angad Bedi: 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अंगद बेदी ने जीता सिल्वर मेडल, जाहिर की खुशी
विज्ञापन

5 of 11
सांसद राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राघव चढ्ढा लगातार अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों को डिनर के बाद रेस्टोरेंट के के बाहर स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से उनकी डेटिंग को लेकर जमकर चर्चा हो रही है। डेटिंग के बाद ये भी खबरें आईं कि बहुत जल्द दोनों का रोका होने वाला है और वह सगाई करने जा रहे हैं। अब हाल ही में परिणीति चोपड़ा को सेलिब्रिटी मैनेजर पूनम दमानिया के ऑफिस में स्पॉट किया गया। इस दौरान फैंस को कुछ ऐसा दिखा जिससे उसकी जमकर चर्चा हो रही है।
Parineeti Chopra: राघव और परिणीति की हो गई है सगाई? रिंग फिंगर में दिखा सिल्वर बैंड तो लोगों ने पूछा सवाल
विज्ञापन

6 of 11
रणबीर-केआरके-ऋतिक - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर कमाल राशिद खान उर्फ केआरके बेवजह अपनी ही इंडस्ट्री के सितारों को टारगेट करते देखे जाते हैं। बीते कुछ वर्षों में, केआरके ने अपनी मसालेदार टिप्पणी और सितारों की फिल्मों की खिल्ली उड़ाकर अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग बना ली है। वहीं, अब खुद को सबसे बड़ा क्रिटिक बताने वाले कमाल आर खान ने ऋतिक रोशन, रणबीर कपूर और शाहरुख खान को लेकर कुछ ऐसा लिख दिया है, जिसने उन्हें हेडलाइंस में ला दिया है। 
KRK: केआरके ने रणबीर कपूर-ऋतिक रोशन के बाल को बताया नकली, ट्रोल्स बोले- तुम्हारा वाला तो लगता भी है

विज्ञापन

7 of 11
जवान - फोटो : social media

इतिहास गवाह है कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी जब भी साथ में आती है कुछ धमाल तो जरूर करती है। ओम शांति ओम' हो या 'चेन्नई एक्सप्रेस' या फिर ‘पठान’ इन फिल्मों में दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया था। अब खबर है कि एक बार फिर यह जोड़ी फिल्म ‘जवान’ से स्क्रीन पर जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। इस दौरान फिल्म के सेट से दोनों की कुछ इनसाइड तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
Jawan: 'जवान' में दीपिका पादुकोण का होगा कैमियो रोल? फिल्म के सेट से वायरल हुई इनसाइड तस्वीरें

 

8 of 11
सलमान खान,शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की स्टार कास्ट फिल्म के प्रमोशन में जोरो शोरो से जुट गई है। हाल ही में 'किसी का भाई किसी की जान' की स्टार कास्ट टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’में पहुंची। इस बीच सलमान ने 'बिग बॉस 13' फेम शहनाज गिल को सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद अब मूव ऑन कर लेना की सलाह दी थी, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर सिडनाज फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
Salman Khan: शहनाज को मूव ऑन की नसीहत देना सलमान को पड़ा महंगा, सिडनाज के फैंस ने जमकर लगाई भाईजान की क्लास

9 of 11
शाकुंतलम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

साउथ सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अपनी फिल्म ‘शाकुंतलम’ को लेकर लगातार चर्चा में चल रही हैं। सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। सामंथा  की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। अब हाल ही में, एक प्रोड्यूसर ने सामंथा पर तंज कसते हुए कहा है कि अब सामंथा का फिल्मी करियर खत्म हो चुका है। उनके करियर में कुछ नहीं बचा है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है। 
Samantha Ruth Prabhu: प्रोड्यूसर चिट्टी बाबू ने सामंथा पर कसा तंज, कहा- फिल्म चलाने के लिए ड्रामा कर रही हैं

10 of 11
माही गिल - फोटो : सोशल मीडिया
'देव डी' और 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं एक्ट्रेस माही गिल एक बार फिर हेडलाइंस का हिस्सा बन रही हैं। माही इस बार काम को लेकर नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। माही गिल ने शादी रचा ली है, साथ ही इसका खुलासा कर सोशल मीडिया की हलचल तेज कर दी है। 
Mahie Gill Marriage: माही गिल ने इस शख्स संग रचाई शादी, पति-बेटी के साथ गोवा में हुईं शिफ्ट
विज्ञापन

11 of 11
इलियाना डिक्रूज - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ और सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर अक्सर सुर्खियों में आ जाती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। एक्ट्रेस ने मंगलवार की सुबह अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसे देखकर लोग कयास लग रहे हैं कि इलियाना प्रेग्नेंट हैं। साथ ही वह जल्द अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। 
Ileana D'cruz: बिन शादी मां बनने जा रहीं इलियाना डिक्रूज? पोस्ट कर दी जानकारी, यूजर्स पूछे- पिता कौन है?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें