फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: हनी सिंह संग अफेयर पर नुसरत ने तोड़ी चुप्पी और कल रिलीज होगी द केरल स्टोरी, पढ़ें फिल्मीं खबरें

Thu, 04 May 2023 07:42 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
हनी सिंह, नुसरत भरूचा, अदा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हर दिन कुछ खास और दिलचस्प होते रहता है। अपने पसंदीदा सितारों से जुड़े हर अपडेट के लिए फैंस बेहद उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। चलिए जानते हैं कि आज दिन भर में इंडस्ट्री में क्या-क्या हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
हनी सिंह-नुसरत भरूचा - फोटो : सोशल मीडिया
पंजाबी सिंगर-रैपर यो यो हनी सिंह अपने एल्बम के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरते हैं। वहीं, पिछले महीने हनी के उनकी गर्लफ्रेंड टीना थडानी से ब्रेकअप की खबरें सामने आईं। हालांकि, इस मुद्दे ने तब ज्यादा तूल पकड़ा जब इस ब्रेकअप का कारण बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को बताया गया। नुसरत ने हनी के साथ उनके म्यूजिक एल्बम के लिए हाथ मिलाया था और इसी बीच दोनों के रिश्ते में होने की अफवाहें उठने लगीं। एक्ट्रेस ने इन्हीं रिपोर्ट पर चुप्पी तोड़ते हुए बेहतरीन जवाब दिया है। 
Nushrratt Bharuccha: हनी सिंह को डेट करने की खबरों पर नुसरत भरूचा ने तोड़ी चुप्पी, बयान सुनकर छूट जाएगी हंसी
विज्ञापन

3 of 11
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
फिल्म पिंक में अपने दमदार डायलॉग से कोर्ट रूम में बवाल मचाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन एक बार फिर ऐसी ही मूवी में नजर आने वाले हैं। पूरे सात साल बाद अमिताभ बड़े पर्दे पर कोर्टरूम में वापसी करेंगे। पिंक में उनके डायलॉग 'नो मीन्स नो!' को दर्शक आज भी नहीं भूल पाए हैं। फिल्म में उनके डायलॉग से लेकर उनकी अदाकारी तक की काफी तारीफ हुई थी। एक बार फिर से अमिताभ की कोर्टरूम में वापसी को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। वहीं, अमिताभ ने इस फिल्म से जुड़ी कुछ बातें शेयर की हैं, उन्होंने इसे लेकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा है।
Amitabh Bachchan: 'सेक्शन 84' का किरदार अमिताभ पर हुआ हावी, बोले- घर जाने के बाद जेहन में रहता है कैरेक्टर

4 of 11
राघव जुयाल - फोटो : सोशल मीडिया
राघव जुयाल देश के जाने माने डांसर हैं। डांस के अलावा राघव एबीसीडी 2 में अपनी एक्टिंग का जलवा भी दिखा चुके हैं। हाल ही में उनकी फिल्म किसी का भाई किसी की जान ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इस फिल्म में उन्होंने सलमान खान के भाई का किरदार निभाया है। 
Raghav Juyal: 'किसी का भाई किसी की जान' के लिए राघव जुयाल ने ली मोटी फीस, रकम जानकर उड़ जाएंगे होश
विज्ञापन

5 of 11
एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर बनी और दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत स्टारर फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बड़े पर्दे पर ब्लॉकबस्टर रहने वाली इस मूवी ने 2016 में दर्शकों का दिल जीत लिया था। वहीं, इसे वापस से सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। खुशी की बात यह है कि इसे इसी महीने में रिलीज किया जाना है, तो आइए इसकी डेट जान लेते हैं। 
MS Dhoni: 'माही फिर आ रहा है...,'पर्दे पर वापस रिलीज होने जा रही सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म एमएस धोनी
विज्ञापन

6 of 11
गौहर खान - फोटो : social media
रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को लेकर भारतीय पहलवान दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं। भारतीय महिला पहलवानों ने उनके पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। बुधवार को दिल्ली पुलिस और पहलवानों को बीच झड़प हो गई थी। इसके बाद विनेश फोगाट का एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में वह रोती हुईं दिखाई दे रही हैं।
Gauahar Khan : 'पहलवानों के साथ मारपीट दुख की बात,' विनेश फोगाट को रोता देख बिग बॉस की इस विनर ने किया रिएक्ट
विज्ञापन

7 of 11
सरथ बाबू - फोटो : social media
साउथ के दिग्गज अभिनेता सरथ बाबू के निधन के अफवाह सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। वहीं उनके पीआर और अभिनेता के परिवार ने अब इन अफवाहों पर अब चुप्पी तोड़ी है और अभिनेता के मरने की अफवाहों का खंडन किया है कि 'एक्टर मरे नहीं हैं जिंदा है' और रिकवर कर रहे हैं। एक्टर की फैमिली ने भी सभी से अनुरोध किया है की है कि सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी खबर पर विश्वास न करें और किसी भी तरह की अफवाहों को बढ़ावा न दें।
Sarath Babu: सरथ बाबू की फैमिली ने उनके निधन की अफवाहों का किया खंडन, कहा- 'वे मरे नहीं जिंदा हैं'

8 of 11
सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया
जिया खान आत्महत्या मामले में आरोपी सूरज पंचोली को पिछले हफ्ते सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने सबूतों के आभाव में बरी कर दिया था। कोर्ट ने इस मामले में 10 साल बाद फैसला सुनाया था। कोर्ट से राहत मिलने के बाद अभिनेता सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। वहां उन्होंने भगवान का आशीर्वाद लिया था। अब अभिनेता गुरुद्वारे में माथा टेकने पहुंचे थे। 
Sooraj Pancholi: जिया खान मामले में बरी होने के बाद बंगला साहिब गुरुद्वारे पहुंचे सूरज पंचोली, टेका माथा

9 of 11
जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कंगना रणौत ने साल 2020 में जावेद अख्तर पर इंटरव्यू के दौरान यह आरोप लगाया था कि गीतकार ने उनको धमकी दी है। लेकिन उस दौरान उन्होंने इस बात पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया और मामले को इग्नोर किया। लेकिन जब कंगना रणौत ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद एकबार फिर इस बात को उठाया तो जावेद अख्तर ने कंगना के बयानों को देखते हुए कोर्ट तक पहुंच गए। इस मामले पर अब बीते 3 मई को सुनवाई हुई, जिसमें जावेद अख्तर ने कहा है कि यह आरोप उनके लिए बेहद अपमानजनक रहा है। 
Javed Akhtar: 'लखनऊ से हूं वहां तू नहीं आप कहते हैं', कंगना के आरोपों पर बोले जावेद अख्तर

10 of 11
सुधीर मिश्रा, विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media
बीते दिनों फिल्म निर्देशक सुधीर मिश्रा और विवेक अग्निहोत्री के बीच ट्विटर पर नोंकझोंक होती देखी गई। दरअसल, यह मामला शुरू हुआ था 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी', 'चमेली', 'ये साली जिंदगी' जैसी सामाजिक फिल्में बनाने के लिए पहचाने जाने वाले सुधीर मिश्रा के एक ट्वीट से। इस ट्वीट में उन्होंने 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर शिकायतें करने वाले उदारवादियों पर तंज कसा था और कहा था कि विवेक अग्निहोत्री का दर्शक वर्ग उनकी फिल्म देखने थिएटर जाता है, लेकिन जब हम फिल्म बनाते हैं तो हमारा दर्शक वर्ग थिएटर आने की बजाय घर पर बैठा रहता है। इस पर विवेक अग्निहोत्री ने भी जवाबी ट्वीट किया था और साथ ही एक पॉडकॉस्ट के लिए भी कहा था। अब अचानक सुधीर मिश्रा के सुर बदल गए हैं और वह विवेक अग्निहोत्री के पक्ष में आते नजर आ रहे हैं। 
Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री के प्रति अचानक बदले सुधीर मिश्रा के सुर? अब कही यह बात
विज्ञापन

11 of 11
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'द केरल स्टोरी' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म को लेकर लगातार विरोध जारी है। इस बीच मद्रास उच्च न्यायालय ने गुरुवार को इसकी रिलीज के खिलाफ याचिका खारिज कर दी। यह फिल्म पांच मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को अंतिम समय में 'द केरल स्टोरी' की रिलीज पर रोक लगाने की मांग करने को लेकर फटकार भी लगाई।
The Kerala Story: मद्रास हाई कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की याचिका की खारिज, कल रिलीज होगी फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें