रूपाली गांगुली
- फोटो : Instagram
नए साल के मौके पर बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत तक सभी सेलिब्रिटीज ने अपने-अपने तरीके से नए साल का स्वागत किया। किसी ने परिवार संग नया साल सेलिब्रेट किया तो किसी ने दोस्तों संग एंजॉय किया। टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने नए साल का स्वागत माता रानी के दरबार में माथा टेककर किया। फेमस शो 'अनुपमा' की लीड एक्ट्रेस रूपाली गांगुली नए साल की शुरुआत के मौके पर वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंची। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपनी वैष्णो देवी की जर्नी दिखाई है।