फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: ‘पृथ्वीराज’ की रिलीज डेट का एलान और हिजाब विवाद पर कंगना की प्रतिक्रिया, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Thu, 10 Feb 2022 07:56 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
फिल्म पृथ्वीराज, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
पृथ्वीराज चौहान फिल्म की रिलीज डेट का एलान हो गया है। यह फिल्म इसी साल 10 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट के एलान के साथ कलाकारों के लुक भी रिलीज किए गए हैं। फिल्म में अक्षय कुमार महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभा रहे हैं। अक्षय का लुक काफी दमदार है। फिल्म के लुक सोशल मीडिया पर साझा करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा- महान सम्राट की पुण्य स्मृति, रुपहले पर्दे पर 10 जून से। फिल्म में अक्षय जहां पृथ्वीराज चौहान के किरदार में हैं वहीं मानुषी छिल्लर राजकुमारी संयोगिता का किरदार निभा रही हैं। यह मानुषी के डेब्यू फिल्म है। डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, संजय दत्त, मानुषी छिल्लर और सोनू सूद अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाले हैं। सोनू सूद फिल्म में महाकवि चंद बरदाई की भूमिका में हैं। इन्होंने ही पृथ्वीराज रासो नामक प्रसिद्ध हिन्दी ग्रन्थ की रचना की थी।

Prithviraj: पृथ्वीराज से सामने आए मानुषी छिल्लर, संजय दत्त, सोनू सूद और अक्षय कुमार के लुक, 10 जून को रिलीज होगी फिल्म
विज्ञापन

2 of 10
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कर्नाटक के उडुपी जूनियर कॉलेज में हिजाब को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़ता ही रहा है। इस विवाद ने सियासी रूप ले लिया है। अब तक इस विवाद पर ऋचा चड्डा, जावेद अख्तर जैसे कई स्टार्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसी कड़ी में बॉलीवुड की ‘पंगा गर्ल’ कंगना रणौत भी जुड़ गई हैं। कंगना रणौत देश में चल रहे हर मुद्दे पर खुलकर बोलती हैं और अब अभिनेत्री ने हिजाब पर चल रहे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कंगना रणौत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है, जो लेखक आनंद रंगनाथन के पोस्ट का स्क्रीनशॉट है। इस पोस्ट में बदलते हुए ईरान की झलक दो तस्वीरों के जरिए दिखाई गई है। पहली तस्वीर में साल 1997 में ईरान की महिलाएं बिकिनी में दिख रही हैं और अब की महिलाएं बुर्का पहने दिख रही हैं। इस तस्वीर के साथ लिखा है कि 1973 का ईरान और अब का ईरान। आनंद रंगनाथन की पोस्ट का स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए कंगना रणौत ने भी इस मामले पर अपने विचार व्यक्त किए हैं।

Hijab Row: हिजाब विवाद पर आया कंगना का बयान, बोलीं- अगर हिम्मत दिखानी है तो अफगानिस्तान में...
 
विज्ञापन

3 of 10
कंगना का शो लॉक अप - फोटो : insta
बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रणौत भी अब ओटीटी पर छाने को तैयार हैं। एक्ट्रेस कंगना काफी दिनों से एकता कपूर के शो 'लॉक अप' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अब कंगना रणौत ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम के जरिए शो 'लॉक अप' का पोस्टर शेयर किया है। उन्होंने ये पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे सामने सबको टेकने पड़ेंगे घुटने। इस बुरे जेल में होगा अत्याचारी खेल!' कंगना ने ये भी जानकारी दी कि 'लॉक अप' का टीजर कल रिलीज किया जाएगा। एकता कपूर और कंगना रणौत का ये शो 27 फरवरी को दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए ऑन एयर कर दिया जाएगा। इस शो को एकता कपूर के मशहूर एप ऑल्ट बालाजी और ओटीटी प्लेटफार्म एमएक्स प्लेयर पर रिलीज किया जाएगा। एकता कपूर ने भी कंगना की इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए फायर और दिल वाले इमोजी पोस्ट किए हैं।

Lock Upp Poster: कंगना रणौत के शो 'लॉक अप' का पोस्टर आया सामने, धाकड़ लुक में नजर आई एक्ट्रेस
 

4 of 10
एमएक्स प्लेयर सुनील शेट्टी के साथ बनाएगा नया शो कुमिते - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कंगना रणौत और एकता कपूर के साथ रियलिटी शो ‘लॉक अप’ के बाद ओटीटी एमएक्स प्लेयर ने अब सुनील शेट्टी के साथ भी एक शो बनाने का एलान किया है। इसी के साथ इस ओटीटी ने अपना खुद का स्टूडियो भी शुरू कर दिया है। सुनील शेट्टी का ये शो एमएक्स स्टूडियोज ही बनाएगा और ये देश का अपनी तरह का पहला एमएमए (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स) रियलिटी शो होगा। शो का नाम है ‘कुमिते 1 वॉरियर हंट’। रिलीज़ करेगा। ‘कुमिते 1 वॉरियर हंट’ भारत का पहला एमएमए रियलिटी शो है जो भारतीय दर्शकों के लिए एमएमए को एक खेल के रूप में प्रस्तुत करेगा। इस सीरीज़ में भारत के विभिन्न हिस्सों के 16 सर्वश्रेष्ठ एमएमए फाइटर्स के बीच मुकाबले दिखाए जाएंगे जिन्हें कई दौर के ऑडिशंस के जरिए चुना गया है। इनमें एक पुरुष और एक महिला विजेता के साथ इस शो का समापन होगा जिन्हें एक अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।

Kumite 1 Warrior Hunt: कंगना के बाद एमएक्स प्लेयर का कुमिते पर दांव, सुनील शेट्टी होस्ट करेंगे पहला एमएमए रियलिटी शो
विज्ञापन

5 of 10
शक्तिमान फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
‘शक्तिमान’ 90 के दशक का पॉपुलर टीवी सीरियल है, जिसे आज भी दर्शक भूल नहीं पाए हैं। इस सीरियल में अभिनेता मुकेश खन्ना ने सुपरहीरो ‘शक्तिमान’ का किरदार निभाया था। लेकिन अब टीवी सीरियल के बाद शक्तिमान बड़े पर्दे पर भी उतरने जा रहा है। जी हां, बॉलीवुड में तमाम सुपरहीरो का जलवा देखने के बाद ‘शक्तिमान’ का दमखम दिखाया जाएगा। सोनी पिक्चर्स ने इस फिल्म को बनाने का एलान किया है। इस दौरान सोशल मीडिया पर एक शानदार वीडियो भी जारी किया गया है, जिसमें शक्तिमान की झलक देखने को मिल रही है। सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फिल्म से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में शक्तिमान का चेहरा तो नहीं दिख रहा, लेकिन गंगाधर (मुकेश खन्ना) का गोल चश्मा जरूर नजर आ रहा है। अब हर कोई जानना चाहता है कि इस फिल्म में शक्तिमान के किरदार में कौन नजर आएगा।

Shaktimaan Movie: आइकॉनिक सुपरहीरो ‘शक्तिमान’ पर बनेगी फिल्म, सोनी पिक्चर्स ने दिखाई फिल्म की पहली झलक
विज्ञापन

6 of 10
माधुरी दीक्षित की वेब सीरीज 'द फेम गेम' - फोटो : social media
माधुरी दीक्षित की डेब्यू वेब सीरीज द फेम गेम का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की इस वेब सीरीज में 'धक धक गर्ल' माधुरी को अनामिका आनंद के रोल में दिखाया गया है, जो एक बॉलीवुड स्टार है। इसमें अनामिका के फेम के पीछे छुपे उसके 'अंधेरे पक्ष' को दिखाया गया है। इसमें संजय कपूर, मानव कौल, लक्षवीर सरन, सुहासिनी मुले और मुस्कान जाफरी भी अहम भूमिकाओं में हैं। ट्रेलर की शुरुआत में माधुरी को अनामिका आनंद के रूप में इंट्रड्यूस करते हुए दिखाया जाता है। वह अचानक ही गायब हो जाती है और उसका गायब होना एक जांच का विषय बन जाता है। इस जांच से उसके जीवन के कई अनसुने किस्से सामने आते हैं।

The Fame Game: माधुरी दीक्षित की ओटीटी डेब्यू फिल्म ‘द फेम गेम’का ट्रेलर रिलीज, इस दिन आएगी नेटफ्लिक्स की ये सीरीज
विज्ञापन

7 of 10
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : Pen Movies
निर्माता संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हाेने वाली है। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट गंगूबाई का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। मेकर्स ने आज फिल्म का पहला गाना 'ढोलिदा' रिलीज कर दिया है। महज आधे घण्टे में इस 2 मिनट 48 सेकेंड के गाने को 43 हजार से ज्यादा बार देखा जा गया। ढोलिदा, फिल्म का एक सेलिब्रेटी गरबा नंबर है, जिसमें गंगूबाई उर्फ आलिया भट्ट ढोल की धुन पर डांस करती नजर आ रही हैं। गाना सुनकर ऐसा लग रहा है कि यह इस साल का फेस्टिव एंथम बनने वाला है।

Gangubai Kathiawadi Song OUT: रिलीज हुआ 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का पहला गाना, 'ढोलिदा' पर जबरदस्त डांस करती दिखीं आलिया भट्ट

8 of 10
manoj bajpayee - फोटो : instagram/manoj bajpayee
अभिनेता मनोज बाजपेयी के परिवार से एक दुखद खबर सामने आई है। आज सुबह मनोज बाजपेयी की सास शकीला रजा का निधन हो गया। एक सूत्र के मुताबिक, मनोज की पत्नी शबाना रजा उर्फ नेहा बाजपेयी की मां की हालत पिछले कुछ दिनों से बेहद नाजुक थी। लंबी बीमारी के चलते उनकी मृत्यु हो गई। इस दुर्भाग्यपूर्ण खबर के बारे में जानने के बाद, इस दुख की घड़ी में अपने परिवार के साथ रहने के लिए एक्टर मनोज शूटिंग की जगह से दिल्ली पहुंचे। 

दुखद: एक्टर मनोज बाजपेयी की सास शकीला रजा का निधन, लंबे समय से थीं बीमार
 

9 of 10
किम और लिएंडर - फोटो : Instagram
जब से किम शर्मा और लिएंडर पेस ने अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर आधिकारिक किया है, तभी से दोनों अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक साथ तस्वीरें पोस्ट करते हैं। बुधवार को मोहब्बतें की अभिनेत्री किम शर्मा ने लिएंडर पेस के साथ कई तस्वीरें साझा की हैं। दोनों पूरी तरह से ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें किसी शादी समारोह की मालूम पड़ती हैं। किम को एक अनारकली सूट पहने देखा जा सकता है। मोती और कुंदन की जूलरी और खुले बालों में वे लाजवाब लग रही हैं। वहीं लिएंडर ने इस फंक्शन के लिए शेरवानी पहनी हुई थी। उनकी पगड़ी का रंग उनकी गर्लफ्रेंड की ड्रेस के रंग से मेल खाता था। एक तस्वीर में लिएंडर, किम को प्यार से पकड़े हुए देखे जा सकते हैं।

Instagram: कभी हर्षवर्धन राणे को डेट करती थीं किम शर्मा, अब लिएंडर पेस संग तस्वीरें हो रहीं वायरल
विज्ञापन

10 of 10
दिशा पाटनी - फोटो : social media
दिशा पाटनी ने लंबे वक्त के बाद इंस्टाग्राम (Disha Patani Instagram) पर अपनी बिकनी फोटो शेयर की है। वैसे तो अभिनेत्री जब तब अपनी नई-नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। लेकिन उनकी बिकिनी तस्वीर ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। यह मालदीव्स की तस्वीर है। जिसमें दिशा के किलर लुक पर फैंस फिदा हुए जा रहे हैं। अभिनेत्री ने अपनी एक नई फोटो साझा की है, जिसमें वह एक बीज रंग की बिकिनी पहनी हुई है। इसमें वह हमेशा की तरह स्टनिंग लग रही हैं। उनकी टोन्ड बॉडी एक बार फिर फैंस का दिल जीत रही है। दिशा पाटनी अपने सिजलिंग बिकिनी लुक्स से इंटरनेट का टेम्प्रेचर अक्सर ही हाई रखती हैं।

Disha Patani: कर्वी बॉडी फ्लॉन्ट करती दिखीं दिशा पाटनी, बिकिनी में बैठकर दिया ऐसा पोज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें