फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hijab Row: हिजाब विवाद पर आया कंगना का बयान, बोलीं- अगर हिम्मत दिखानी है तो अफगानिस्तान में...

Thu, 10 Feb 2022 06:05 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कर्नाटक के उडुपी जूनियर कॉलेज में हिजाब को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़ता ही रहा है। इस विवाद ने सियासी रूप ले लिया है। तमाम राजनेता इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं लेकिन बॉलीवुड स्टार्स भी पीछे नहीं हैं। अब तक इस विवाद पर ऋचा चड्डा, जावेद अख्तर जैसे कई स्टार्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसी कड़ी में बॉलीवुड की ‘पंगा गर्ल’ कंगना रणौत भी जुड़ गई हैं। कंगना रणौत देश में चल रहे हर मुद्दे पर खुलकर बोलती हैं और अब अभिनेत्री ने हिजाब पर चल रहे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
 
दरअसल, कंगना रणौत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है, जो लेखक आनंद रंगनाथन के पोस्ट का स्क्रीनशॉट है। इस पोस्ट में बदलते हुए ईरान की झलक दो तस्वीरों के जरिए दिखाई गई है। पहली तस्वीर में साल 1997 में ईरान की महिलाएं बिकिनी में दिख रही हैं और अब की महिलाएं बुर्का पहने दिख रही हैं। इस तस्वीर के साथ लिखा है कि 1973 का ईरान और अब का ईरान।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
आनंद रंगनाथन की पोस्ट का स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए कंगना रणौत ने भी इस मामले पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। कंगना रणौत ने लिखा, ‘अगर हिम्मत दिखानी है तो अफगानिस्तान में बुर्का ना पहनकर दिखाओ... खुद को पिंजरे से मुक्त करना सीखें।’

विज्ञापन

3 of 5
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत से पहले इस मामले पर मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा, ‘मैं कभी हिजाब के पक्ष में नहीं रहा। मैं अब भी उस पर कायम हूं, साथ ही मैं उन लड़कियों के छोटे ग्रुप को डराने धमकाने की कोशिश करने वाले गुंडों की निंदा करता हूं। क्या यही उनकी "मर्दानगी" है। अफसोस की बात है।’

4 of 5
ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, ऋचा चड्ढा ने ट्वीट कर लिखा, ‘अपने लड़कों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाएं। कायरों का एक झुंड अकेली छात्रा पर हमला करने को गर्व समझ रहा है। ये शर्मनाक है। आने वाले कुछ सालों में ये सभी बेरोजगार, निराश और दरिद्र हो जाएंगे। ऐसों के लिए कोई सहानुभूति नहीं कोई मुक्ति नहीं। मैं इस तरह की घटनाओं पर थूकती हूं।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिजाब पर विवाद - फोटो : Social Media
यहां जानें पूरा विवाद?
मामला कर्नाटक के उडुपी के एक कॉलेज का है, जहां पर जनवरी महीने में कुछ छात्राएं जब हिजाब पहनकर कॉलेज आईं, तो उन्हें कक्षा में प्रवेश नहीं करने दिया गया। इसी वजह से एक छात्रा ने कर्नाटक हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए हिजाब पहनकर कक्षा में जाने की अनुमति मांगी। इसी बीच सोशल मीडिया पर कर्नाटक के एक कॉलेज का वीडियो भी सामने आया। इस वीडियो में एक लड़की कॉलेज मे हिजाब पहनकर आती है तो वहां पर कुछ लड़के जय श्री राम के नारे लगाने लगते हैं। वहीं, लड़की भी सामने से अल्ला हो अकबर में जवाब देती है। इस वीडियो ने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें