फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: ‘दृश्यम 2’ का ट्रेलर जारी और सामने आई ‘पुष्पा 2’ के सेट की पहली झलक, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Mon, 17 Oct 2022 07:56 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्मी दुनिया में हर दिन कुछ ना कुछ हलचल होती रहती है। सिने प्रेमी भी सितारों से जुड़ी अपडेट जानने के लिए बेताब रहते हैं।
विज्ञापन
1 of 11
Filmy Wrap - फोटो : Social media
फिल्मी दुनिया में हर दिन कुछ ना कुछ हलचल होती रहती है। सिने प्रेमी भी सितारों से जुड़ी अपडेट जानने के लिए बेताब रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की 10 बड़ी खबरों के बारे में जानकारी देते हैं। तो आइए 10 खबरों से जानते हैं कि आज सिनेमा जगत में क्या हलचल हुई... 
विज्ञापन

2 of 11
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया
Drishyam 2 Trailer Out: फिल्म 'दृश्यम 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के रूप में वापस आ गए हैं। बता दें कि इस बार सलगांवकर परिवार से पंगा लेने के लिए तब्बू के साथ अक्षय खन्ना की एंट्री होने वाली है। 18 नवंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस थ्रिलर फिल्म के ट्रेलर में सात साल बाद सालगांवकर फिर से अपने अतीत से रूबरू होते दिख रहा है। 

Drishyam 2 Trailer: सात साल बाद अतीत से रूबरू होगा सालगांवकर परिवार, अजय-अक्षय खन्ना की जंग में होगी किसकी जीत
विज्ञापन

3 of 11
भेड़िया पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दिनेश विजान की क्रिएचर कॉमेडी फिल्म भेड़िया का पहला एक्सक्लूसिव पोस्टर आखिरकार आज रिलीज हो गया है। भेड़िया में मुख्य अभिनेता वरुण धवन अक्सर फिल्म से जुड़ी अपडेट साझा करते रहते हैं। फिलहाल पोस्टर के साथ ही मेकर्स ने ट्रेलर की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है। पोस्टर में वरुण धवन दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं, वहीं कृति सेनन, दीपक डोबरियाल, अभिषेक बनर्जी और पालिन कबाक भी दिखाई दे रहे हैं।

Bhediya Poster Out: वरुण धवन की भेड़िया का एक्सक्लूसिव पोस्टर रिलीज, इस दिन आएगा ट्रेलर

4 of 11
वैशाली ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया
वैशाली ठक्कर आत्महत्या मामले की जांच जारी है। इंदौर पुलिस ने अभिनेत्री को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी राहुल और उसकी पत्नी दिशा नवलानी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि अभिनेत्री ने अपने सुसाइड नोट में पड़ोसी दंपती पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। उन्होंने बताया कि राहुल और दिशा उन्हें बीते ढाई साल से मेंटली टॉर्चर कर रहे हैं। इतना ही नहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक वह वैशाली को परेशान करने के लिए उसकी शादी तक नहीं होने दे रहे थे।

Vaishali Thakkar: एनआरआई से शादी कर विदेश जाने वाली थीं वैशाली ठक्कर, फिर ऐसा क्या हुआ कि कर ली आत्महत्या
विज्ञापन

5 of 11
दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram
हाल ही में विज्ञान के हिसाब से जोडी कॉमर को दुनिया में सबसे खूबसूरत महिला के चेहरे के रूप में चुना गया है। इस लिस्ट में दस महिलाओं के नाम घोषित किए गए हैं, जिनमें बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भी अपनी जगह बना ली है। दीपिका पादुकोण एकमात्र भारतीय महिला हैं। जिनका नाम दुनिया की दस खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में शामिल हुआ है। तो चलिए जानते हैं कि इस लिस्ट में किस-किस का नाम शामिल है और दीपिका कौन से नंबर पर हैं।

Deepika Padukone: दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में दीपिका पादुकोण एक मात्र भारतीय, यहां देखें पूरी लिस्ट
विज्ञापन

6 of 11
उर्वशी रौतेला - फोटो : social media
ईरान में काफी लम्बे समय से हिजाब के विरोध में प्रदर्शन चल रहा है। एक तरफ, जहां आम लोग वीडिया शेयर कर सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के विरोध में आवाज उठा रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ बॉलीवुड सेलेब्स ईरानियन महिलाओं के सपोर्ट में आगे आ रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा के बाद अब बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला महिलाओं के समर्थन में आगे आई हैं। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने लड़कियों की हत्या के विरोध में अपने बाल तक कटवा लिए हैं। उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा कर खुद इस बात की जानकारी दी है।

Urvashi Rautela:  जमीन पर उकड़ू बैठकर उर्वशी ने क्यों कटवाए बाल? पोस्ट शेयर कर बोलीं- महिलाओं का सम्मान करें
विज्ञापन

7 of 11
bigg boss 16 - फोटो : सोशल मीडिया
'बिग बॉस' का 16वां सीजन ढेर सारे ट्विस्ट एंड टर्न के साथ आगे बढ़ रहा है। शो को शुरू हुए दो हफ्ते बीत गए हैं और अब तक घर में कौन किसका दोस्त और कौन किसका दुश्मन है यह भी धीरे-धीरे दर्शकों को समझ आने लगा है। अभी तक घर में निमरत कौर और प्रियंका चौधरी की लड़ाई सबको देखने को मिल रही थी लेकिन अब लगता है कि घर में शिव ठाकरे और निमरत कौर अहलूवालिया की दुश्मनी भी शुरू हो सकती है। दोनों के बीच भयंकर लड़ाई है, जिसका वीडियो सामने आ गया है।

Bigg Boss 16: निमरत और शिव ठाकरे की बीच हुई जबरदस्त लड़ाई, रोते हुए एक्ट्रेस बोलीं- मुझे एंग्जाइटी इश्यू है

8 of 11
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर किसी न किसी विवाद में घिरे रहते हैं। कभी अपने बयानों तो कभी किसी हरकत की वजह से चर्चा में रहते हैं। विवादों की बात हो और सलमान खान का नाम न आए ऐसा तो हो नहीं सकता। सलमान का नाम कई विवादों में लिया जाता है चाहे वह काले हिरण वाला मामला हो, हिट एंड रन मामला या फिर पनवेल फार्म हाउस मामला। इनके अलावा सलमान खान का नाम अपने बेबाक बयानों की वजह से भी लिया जाता है। 

Salman Khan: 'मैं पैसों को जला दूं.. फाड़ दूं या लुटा दूं', भड़के सलमान खान ने क्यों कह डाली यह बात

9 of 11
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बनने वाला है 'दोस्ताना' का दूसरा पार्ट? क्या मेकर्स इस फिल्म के लिए करने वाले हैं कार्तिक आर्यन को कास्ट? फिल्मी गलियारों में इस सवाल पर चर्चा तेज हो गई है। दरअसल, दोस्ताना की सफलता के बाद फिल्म मेकर्स कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर के साथ फिल्म का दूसरा पार्ट लाने की तैयारी कर रहे थे। हालांकि, कार्तिक आर्यन से झगड़े के बाद उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया और प्रोजेक्ट पर ताला लग गया। लेकिन, हाल ही में निर्माता-निर्देशक करण जौहर और एक्टर सिद्धार्थ के बीच हुए मजाक ने फिर से दोस्ताना-2 पर चर्चा तेज कर दी है। 

Dostana 2: अक्षय या सिद्धार्थ मल्होत्रा, 'दोस्ताना-2' में करण जौहर किसको करेंगे कास्ट? यहां पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

10 of 11
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। भोजपुरी सिनेमा का वह बड़ा नाम हैं। एक के बाद एक वह कई धांसू प्रोजेक्ट्स उनके हाथ लग रहे हैं। बता दें कि अक्षरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी पर्सनल-प्रोफेशनल लाइफ की बातें शेयर करती नजर आती हैं। एक बार फिर अक्षरा का एक पोस्ट चर्चा में है। यह पोस्ट अक्षरा की अगली फिल्म को लेकर है। जी हां, अक्षरा जल्द ही फिल्म 'अग्निशाक्षी' में नजर आएंगी। इस फिल्म से एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। 

Akshara Singh: अक्षरा सिंह की नई फिल्म 'अग्निशाक्षी' का फर्स्ट लुक आउट, प्रदीप पांडे के साथ जमेगी जोड़ी
विज्ञापन

11 of 11
पुष्पा द राइज - फोटो : सोशल मीडिया
अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पाः द रूल'  का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। फैंस की इस बेताबी को देखते हुए मेकर्स  ने फिल्म के सेट से पुष्पा 2 की पहली झलक साझा की है। फिल्म के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से सेट की फोटो शेयर करते हुए बताया गया है कि शूटिंग तेजी से चल रही है। 

Pushpa 2: 'पुष्पा 2' के मेकर्स ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा, सामने आई फिल्म के सेट से पहली झलक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें