अपने हुनर के दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाले सितारों में से एक आयुष्मान खुराना, अपनी यूनिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वह ज्यादातर लीग से अलग हटकर सामाजिक मुद्दों पर फिल्में बनाते हैं और लाइमलाइट में आ जाते हैं। इस समय आयुष्मान खुराना अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'डॉक्टर जी' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म ने पिछले हफ्ते शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर अपना सफर शुरू किया था, जो बहुत ही धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। ओपनिंग डे पर ठीक-ठाक कमाई करने वाली इस फिल्म के दूसरे और तीसरे दिन के कलेक्शन में जहां बढ़ोतरी देखने को मिली थी, वहीं अब चौथे दिन हुए 'डॉक्टर जी' के कारोबार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल....