फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: आलिया के पोस्ट पर कमेंट कर दीपिका ट्रोल और नव्या के साथ दिखे सिद्धांत, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

Sun, 11 Dec 2022 08:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
नव्या नवेली-दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत में हर दिन कुछ नया होता रहता है। फैंस भी अपने चहेते सितारों और पसंदीदा फिल्मों के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। फिल्मी दुनिया में आज भी बहुत कुछ देखने और सुनने को मिला। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने बीते दिनों अपना स्किन केयर ब्रांड लॉन्च किया। आज कल एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर जमकर इसका प्रमोशन करने में जुटी हुई हैं। दीपिका अपने ब्यूटी ब्रांड को प्रमोट करने का मौका नहीं छोड़ती हैं। यहां तक कि हाल ही में उन्होंने आलिया भट्ट के इंस्टाग्राम पोस्ट पर भी अपने स्किन केयर ब्रांड का प्रमोशन कर डाला। हालांकि, नेटिजन्स को दीपिका की यह बात कतई पसंद नहीं आई और उन्होंने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया। 
Deepika Padukone: आलिया के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट कर ट्रोल्स के निशाने पर आईं दीपिका पादुकोण, जानिए क्यों?

विज्ञापन

3 of 11
अमृतपाल सिंह की बर्थडे पार्टी - फोटो : social media
बॉलीवुड में अक्सर ही फिल्मी हस्तियों को एक दूसरे की बर्थडे पार्टी में शामिल होते देखा जाता है। वे एक दूसरे की कंपनी को भी खूब एंजॉय करते हैं। हाल ही में निर्माता और लेखक अमृतपाल सिंह बिंद्रा ने अपना जन्मदिन मनाया, जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या और अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी को एकसाथ स्पॉट किया गया। जिसके बाद दोनों की डेटिंग की चर्चाएं हो रही हैं। 
Amritpal Singh Birthday Bash: बर्थडे पार्टी में नव्या के साथ स्पॉट हुए सिद्धांत, इन सितारों ने भी की शिरकत

4 of 11
पठान के पहले गाने 'बेशरम रंग' के लिए शाहरुख खान का पहला लुक - फोटो : insta/yrf
निर्माता आदित्य चोपड़ा और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद फिल्म 'पठान' से जबरदस्त एक्शन बैटल पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और फैंस के बीच बज बनाए रखने के लिए लगातार फिल्म से जुड़े अपडेट साझा किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 'पठान' की टीम ने फिल्म के पहले गाने से शाहरुख खान का पहला लुक जारी कर दिया है। जिसमें शाहरुख खान 'किंग ऑफ कूल' लुक में नजर आ रहे हैं।
Pathaan: 'पठान' से शाहरुख खान का 'किंग ऑफ कूल' लुक आउट, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना
विज्ञापन

5 of 11
डीजे खालिद, माइक टायसन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान हाल ही में सऊदी अरब में फिल्म 'डंकी' का शूटिंग शेड्यूल खत्म कर मक्का शहर में उमराह करने पहुंचे थे। इस दौरान उनकी फोटोज और वीडियो काफी वायरल हुए थे। शाहरुख के बाद अब कुछ और सेलिब्रिटी इस शहर में उमराह करने पहुंचे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर हॉलीवुड रैपर डीजे खालिद और मशहूर बॉक्सर माइक टाइसन की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वह सफेद रंग की पोशाक में उमराह करते दिख रहे हैं। अपना एक वीडियो खालिद ने भी खुद शेयर किया। इस छोटे से क्लिप में रैपर भावुक नजर आ रहे हैं।
DJ Khaled: माइक टायसन के साथ उमराह करने पहुंचे मशहूर रैपर डीजे खालिद, काबा देख हुए भावुक

विज्ञापन

6 of 11
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'इक्कीस' को लेकर हाल ही में यह जानकारी सामने आई थी कि इस वॉर ड्रामा में वरुण धवन को अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने रिप्लेस कर दिया है। इस खबर के बाद से ही यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि निर्माता दिनेश विजान और निर्देशक श्रीराम राघवन के साथ वरुण की कुछ अनबन हो गई है। हालांकि एक ताजा रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि ऐसा कुछ भी नहीं है बल्कि फिल्म से वरुण के बाहर होने की वजह कुछ और है। 
Ikkis: श्रीराम राघवन की 'इक्कीस' से वरुण धवन क्यों हुए बाहर? सामने आई यह बड़ी वजह

विज्ञापन

7 of 11
सान्या मल्होत्रा, गुनीत मोंगा डांस करते हुए - फोटो : insta

बॉलीवुड की जानी-मानी फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा पिछले कुछ  समय से मंगेतर सनी कपूर संग शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। उनके प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। शनिवार को गुनीत मोंगा के मुंबई स्थित घर पर मेहंदी का फंक्शन रखा गया था। जिसमें अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा और शेफ विकास खन्ना समेत कई लोग शामिल हुए।  गुनीत ने मेहंदी सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरें भी साझा की हैं। जिनमें वह हाथों में मेहंदी लगाए जमकर डांस भी करती नजर आ रही हैं।
Guneet Monga Wedding: निर्माता गुनीत मोंगा के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू, सामने आईं मेहंदी की खूबसूरत तस्वीरें

8 of 11
मलिक परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

चर्चित यूट्यूबर और पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर अरमान मलिक अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। बता दें कि अरमान की दो पत्नियां हैं, कृतिका मलिक और पायल मलिक। अपनी दो पत्नियों के चलते अरमान कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो चुके हैं। अब हाल में खबर आई है कि, अरमान की दोनों बीवियां एक साथ मां बनने जा रही हैं। यह जानकारी खुद अरमान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दी, लेकिन अरमान ने जब यह खुशी पब्लिक के साथ शेयर की तब वह ट्रोल होने लगे।
Armaan Malik: यूट्यूबर अरमान की दोनों पत्नियां एक साथ प्रेग्नेंट, हैरान यूजर्स बोले- ये क्या देखना पड़ रहा है

 

9 of 11
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड के उन अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार हैं, जो अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। अभिनेता ने अभी तक के अपने करियर में कई शानदार फिल्में की हैं, जिन्हें दर्शकों का भी भरपूर प्यार मिला है। सरफरोश में एक छोटे से रोल से शुरुआत करने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गैंग्स ऑफ वासेपुर से अपनी एक अलग पहचान बनाई। वहीं, अब अभिनेता बॉलीवुड सिलेब्स को लेकर ऐसा बयान दे दिया है कि वह सुर्खियों में बने हुए हैं।
Nawazuddin Siddiqui: एक्टर्स को लेकर नवाजुद्दीन का बड़ा बयान, बोले-पैसे के लिए साल में करते हैं 4-5 फिल्में

 

10 of 11
दिशा पाटनी, एलेक्जेंडर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं, इन दिनों अभिनेत्री के अफयर के चर्चे जोरों पर हैं। कई बार अभिनेत्री को मिस्ट्री मैन के साथ स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से ही ये खबरें आने लगी थीं। यह मिस्ट्री मैन एलेक्जेंडर एलेक्स हैं, जिन्होंने हाल ही में अपनी और दिशा पाटनी की रिलेशनशिप को लेकर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही बताया कि उनकी दिशा से मुलाकात कैसे हुई थी।
Disha Patani- Aleksandar Alex: दिशा के साथ रिश्ते पर एलेक्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हम एक साथ रहते थे और...

 

विज्ञापन

11 of 11
अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा के दो दिग्गज अभिनेता हैं। दोनों अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। बिग बी और शाहरुख खान दोनों ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। लंबे अरसे से लोगों के दिलों पर अपना जादू चलाने वाले अमिताभ और शाहरुख 28वें कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेरेंगे। बता दें कि इस फिल्म फेस्टिवल में बिग बी अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ शामिल होंगे।
KIFF 2022: कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान बिखेरेंगे जलवा, इन सितारों को मिलेगा सम्मान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें