फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: कंगना पर भड़कीं नवाजुद्दीन की भाभी और नई फिल्म की तैयारी में जुटे शाहिद, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

Mon, 13 Feb 2023 08:04 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
शिबा सिद्दीकी, शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
एंटरटेनमेंट की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ नया होते रहता है। फैंस को भी अपने फेवरेट सितारों से जुड़े अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की दिन भर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं की आज पूरे दिन मनोरंंजन जगत में क्या-क्या हुआ।
विज्ञापन

2 of 11
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर की वेब सीरीज फर्जी बीते 10 फरवरी को ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। यह सीरीज लोगों को बेहद पसंद आ रही है। इस सीरीज के जरिए शाहिद कपूर ने ओटीटी पर डेब्यू किया है। इस सीरीज में अभिनेता के डायलॉग्स, लुक्स और स्टाइल सभी कुछ फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। लेकिन इस सीरीज को उम्मीद के अनुसार सफलता नहीं मिली है। हालांकि अब शाहिद कपूर ने एक दूसरी फिल्म के लिए जर्सी के प्रोड्यूसर अमन गिल के साथ हाथ मिला लिया है।
Shahid Kapoor: असल जिंदगी पर आधारित फिल्म करने जा रहे हैं शाहिद कपूर, 'जर्सी' के प्रोड्यूसर संग मिलाया हाथ
विज्ञापन

3 of 11
फिल्म पठान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान स्टारर पठान बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है। गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले रिलीज हुई यह फिल्म अब तक कई ऐसे रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है जिन्हें तोड़ पाना किसी भी फिल्म के बहुत मुश्किल है। बॉलीवुड में 400 करोड़ क्लब की शुरुआत करने वाली यह फिल्म अब तेजी से 500 करोड़ की तरफ आगे बढ़ रही है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितने करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
Pathaan Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी पठान की रफ्तार, 20वें दिन फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

4 of 11
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
सोनाक्षी सिन्हा अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। फिल्म दबंग से करियर की शुरुआत करने वाली सोनाक्षी ने अब तक सलमान खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया  है। हाल ही में एक अखबार को दिए इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय के अफेयर पर खुलकर बात की। 
Sonakshi Sinha: रीना रॉय जैसी दिखने के सवाल पर सोनाक्षी सिन्हा ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे लगता है...
विज्ञापन

5 of 11
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे - फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे हिंदी सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म है। यह राज और सिमरन की बहुत ही प्यारी लव स्टोरी है। आज भी यह फिल्म मुंबई के मराठा मंदिर में चल रही है और दर्शक इसे पसंद करते हैं। इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान किंग ऑफ रोमांस हो गए तो वहीं इसी फिल्म के बाद शाहरुख और काजोल की जोड़ी को खूब पसंद किया गया और यह जोड़ी आज भी दर्शकों को खूब पसंद आती है। इस फिल्म को रिलीज हुए करीब 28 साल का समय बीत चुका है, लेकिन राज और सिमरन आज भी फैंस की पहली पसंद हैं। 
DDLJ Box Office Collection: धमाकेदार कमाई कर रही DDLJ, वेलेंटाइन वीक में फिर हिट रही राज-सिमरन की लव स्टोरी
विज्ञापन

6 of 11
शीबा और कंगना - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर की वाइफ आलिया ने उनपर कई आरोप लगाए हैं। यही नहीं, आलिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर के अपने शौहर की पोल पट्टी भी खोली है। इसे देखते हुए एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी का एक वीडियो देखकर एक्टर की एक्स-वाइफ आलिया को खूब खरी-खोटी सुना दी थी, लेकिन यह सब नवाजुद्दीन की भाभी शीबा सिद्दीकी को पसंद नहीं आया और उन्होंने कंगना को करारा जवाब दे डाला है।
Kangana Ranaut: कंगना की पोस्ट पर भड़कीं नवाजुद्दीन की भाभी, कहा- बात निकली है तो फिर दूर तलक जाएगी
विज्ञापन

7 of 11
जान्हवी कपूर-जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी कपूर इंडस्ट्री के चर्चित स्टारकिड्स में शुमार हैं। फिल्म 'धड़क' से डेब्यू करने वाली जान्हवी कपूर ने बॉलीवुड में कई शानदार फिल्मों में काम किया है। अब जल्द ही वह साउथ सिनेमा में डेब्यू करने वाली हैं। बता दें कि पिछले काफी वक्त से जान्हवी के साउथ डेब्यू की खबरें मीडिया की सुर्खियों में हैं। हालांकि, बीते दिनों जान्हवी के पिता बोनी कपूर ने उनके साउथ डेब्यू से इनकार किया था। अब एक बार फिर जान्हवी के साउथ डेब्यू की खबरें सामने आ रही हैं। दावा किया जा रहा है कि जान्हवी की जोड़ी एक्टर जूनियर एनटीआर के साथ जमेगी।
Janhvi Kapoor: जूनियर एनटीआर के साथ साउथ इंडस्ट्री में कदम रखेंगी जान्हवी? मार्च से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

8 of 11
ram charan kiara advani rc 15 - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी सात फरवरी को जैसलमेर में हुई थी। शादी के बाद दोनों कलाकार सुर्खियों में हैं। सिड-कियारा ने पहले दिल्ली और फिर उसके बाद मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी। मुंबई वाली पार्टी में बॉलीवुड के तमाम कलाकारों ने शिरकत की, जिनमें काजोल, अजय देवगन, आलिया भट्ट आदि सेलेब्स शामिल हैं। हालांकि कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्म आरसी 15 में उनके सह कलाकार राम चरण नहीं पहुंचे थे। जिसके बाद उन्होंने सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी को बेहद स्पेशल तरीके से शादी की बधाई दी है। 
RC 15 Team: राम चरण समेत आरसी 15 की टीम ने कियारा को दिया स्पेशल मैसेज, इस अंदाज में दी शादी की बधाई

9 of 11
अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार इन दिनों अपनी फिल्म ‘सेल्फी’ का सोशल मीडिया पर जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं, तो दूसरी ओर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार पहली बार टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएंगे। वहीं, अब अभिनेता ने सोशल मीडिया पर शूटिंग से फ्री होकर वॉलीबॉल खेलते हुए वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के साथ अभिनेता ने टाइगर श्रॉफ के लिए एक नोट भी लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें टाइगर की वजह से अपनी लिमिट्स को आगे बढ़ाना पड़ रहा है।
Akshay Kumar: टाइगर के साथ चैलेंज करना खिलाड़ी कुमार को पड़ा भारी, पोस्ट साझा कर बोले- रोज हो रही फिजियोथेरेपी

10 of 11
पीएम मोदी के साथ ऋषभ शेट्टी और यश - फोटो : ANI
यश निस्संदेह कन्नड़ सिनेमा के सबसे बड़े नामों में से एक है। 'केजीएफ' के साथ यश पूरे देश में घर-घर में मशहूर हो गए हैं। स्क्रीन पर अपने स्टाइलिश अंदाज और डैशिंग पर्सनैलिटी के कारण वह लोगों के चहेते बन गए हैं। कुछ ऐसा ही कमाल पीछले साल आखिर में रिलीज हुई फिल्म 'कांतारा' के स्टार ऋषभ शेट्टी ने भी किया है। ऋषभ शेट्टी का का जलवा भी कायम है। दोनों सितारों को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, 'द रॉकिंग स्टार' यश और ऋषभ शेट्टी ने हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। उनकी इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आपको बता दें, इन दोनों के साथ इस मुलाकात में दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार की पत्नी अश्विनी भी शामिल हुईं।
PM Modi: 'रॉकी भाई' और ऋषभ शेट्टी से मिले पीएम मोदी, पुनीत राजकुमार को याद कर साउथ एक्टर्स के लिए कही यह बात
विज्ञापन

11 of 11
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
केआरके अक्सर बॉलीवुड सितारों पर अपनी टिप्पणी को लेकर मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। कभी वह किसी फिल्म का रिव्यू करने लगते हैं तो कभी किसी स्टार का भविष्य बताने लगते हैं। केआरके पिछले काफी वक्त से शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' पर टिप्पणी करते नजर आ रहे थे। केआरके ने शाहरुख खान की जमकर तारीफ की। अब उनका ध्यान सलमान खान पर शिफ्ट हो गया है। दरअसल, हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का गाना 'नय्यो लगदा' जारी हुआ है। केआरके इसी का रिव्यू करते नजर आए हैं।
KRK: केआरके ने सलमान खान के 'नय्यो लगदा' गाने का उड़ाया मजाक, हिमेश रेशमिया पर लगाया बड़ा आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें