फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathaan Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी पठान की रफ्तार, 20वें दिन फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

Mon, 13 Feb 2023 06:42 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पठान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान स्टारर पठान बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है। गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले रिलीज हुई यह फिल्म अब तक कई ऐसे रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है जिन्हें तोड़ पाना किसी भी फिल्म के बहुत मुश्किल है। बॉलीवुड में 400 करोड़ क्लब की शुरुआत करने वाली यह फिल्म अब तेजी से 500 करोड़ की तरफ आगे बढ़ रही है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितने करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
Kangana Ranaut: कंगना की पोस्ट पर भड़कीं नवाजुद्दीन की भाभी, कहा- बात निकली है तो फिर दूर तलक जाएगी
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म पठान - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी पठान से शाहरुख खान ने लंबे समय बाद लीड एक्टर के तौर पर वापसी की है। अपने फेवरेट सितारे को एक्शन अवतार में देखकर फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। यही वजह है कि टिकट खिड़की पर यह फिल्म अब तक अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पहले एक्सटेंडेड हफ्ते में पठान ने 364.15 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं, फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 94.15 करोड़ का बिजनेस किया था।
Shilpa Kareena: सिड कियारा के रिसेप्शन में शिल्पा-करीना की टक्कर, एक-दूसरे को देख दोनों ने ऐसे किया रिएक्ट
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म पठान - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा फिल्म ने 17वें दिन 5.9 करोड़, 18वें दिन 11.25 करोड़ और 19वें दिन 13 करोड़ रुपये बटोरे थे। अब फिल्म के 20वें दिन के कलेक्शन भी सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने तीसरे सोमवार को 4.50 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 493.55 करोड़ पहुंच गया है। 
Janhvi Kapoor: जूनियर एनटीआर के साथ साउथ इंडस्ट्री में कदम रखेंगी जान्हवी? मार्च से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

4 of 5
फिल्म पठान - फोटो : सोशल मीडिया
यश की केजीएफ 2 को हिंदी पट्टी में पछाड़ने के बाद अब पठान की निगाहें बाहुबली 2 के रिकॉर्ड पर है। बता दें कि एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने हिंदी भाषा में 510 करोड़ की कमाई की थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद शाहरुख जल्द जवान में नजर आने वाले हैं। 
Ananya-Aditya: डेटिंग रूमर्स के बीच सिड-कियारा के रिसेप्शन में साथ दिखे अनन्या आदित्य, कपड़े भी किए मैच
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पठान - फोटो : सोशल मीडिया
एटली के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख के अलावा विजय सेतुपति और नयनतारा भी दिखने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म दलपति विजय और अल्लू अर्जुन भी कैमियो रोल में नजर आ सकते हैं।
Monday Flashback: जब अनिल कपूर को परिवार संग देख माधुरी ने लिया था अहम फैसला, बंद कर दिया था एक्टर के साथ काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें