फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: सर्कस का टीजर हुआ रिलीज और ऋषभ शेट्टी के हाथ से निकली बैचलर पार्टी, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Mon, 28 Nov 2022 07:56 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
सर्कस का पोस्टर, ऋषभ शेट्टी - फोटो : Social media
सिनेमा जगत से हर रोज कोई न कोई बड़ी खबर सामने आती ही रहती है। मनोरंजन इंडस्ट्री से जुड़े सितारे रोजाना किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कोई अपनी आने वाली फिल्मों की रिलीज को लेकर, तो कोई अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में बना रहता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
सर्कस टीजर - फोटो : इंस्टाग्राम
रणवीर सिंह अपने एंटरटेनमेंट और धांसू एनर्सी के लिए बॉलीवुड में जाने जाते हैं और अब वह साल 2022 की सबसे एंटरटेनिंग फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम 'सर्कस' है। फिल्म से जुड़ी अब तक कुछ तस्वीरें ही सामने आई थीं लेकिन अब 'सर्कस' की पहली झलक दर्शकों के बीच आ गई है। मेकर्स ने इस फिल्म का टीजर जारी कर दिया है, जो काफी मजेदार है और काफी अलग भी है। अलग इसलिए... क्योंकि आज तक किसी भी फिल्म के टीजर में इस तरह की चीजें नहीं देखने को मिली हैं। 

Cirkus Teaser Out: आपको 1960 में ले जाएगी रणवीर सिंह की सर्कस, फिल्म में दिखेगा सितारों का तांता

 
विज्ञापन

3 of 11
वरुण धवन, कृति-प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया
कृति सेनन और वरुण धवन स्टारर फिल्म भेड़िया रिलीज हो गई है। इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है। बता दें कि इससे पहले दोनों एकसाथ फिल्म दिलवाले में नजर आए थे। इस फिल्म में भी उनका साथ लोगों को खूब पसंद आया था। वरुण और कृति इस फिल्म के जमकर प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में दोनों टीवी रियलिटी शो झलक दिखला जा के मंच पर नजर आए। दोनों अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे थे। इस दौरान वरुण धवन ने कृति सेनन के लव अफेयर की खबरों पर मुहर लगा दी है।

Kriti-Prabhas: प्रभास के दिल में हैं कृति? वरुण धवन ने किया दोनों के रिश्ते का खुलासा

 

4 of 11
रेजा डोर्मिशियन - फोटो : सोशल मीडिया
ईरानी अधिकारियों ने फिल्म निर्माता रेजा डोर्मिशियन, जिन्होंने हिजाब विरोधी प्रदर्शनों में हिस्सा लिया था, को भारत आने से रोक दिया है। दरअसल, गोवा में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI 2022) में रेजा डोर्मिशियन की फिल्म "ए माइनर" को प्रदर्शित किया जाना था, जिसके चलते वह भारत आने की प्लानिंग कर रहे थे। हालांकि, शासन विरोधी विचारों को प्रकट करने की वजह से उन्हें ईरानी शासन से प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि रेजा डोर्मिशियन, ईरानी सिनेमा के सबसे हाल के प्रतिनिधि हैं।

IFFI: भारत यात्रा से रोके गए ईरान के फिल्म निर्माता, हिजाब विरोधी प्रदर्शनों का समर्थन किया था, पासपोर्ट जब्त
विज्ञापन

5 of 11
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान खुराना, बॉलीवुड में अलग जॉनर की फिल्में कर फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। अब आयुष्मान खुराना अपनी आने वाली फिल्म 'एन एक्शन हीरो' में नजर आएंगे। इन दिनों आयुष्मान फिल्म 'एन एक्शन हीरो' का प्रमोशन कर रहे हैं। इसी बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। इसको लेकर एक बार फिर आयुष्मान सुर्खियों में आ गए हैं। इस तस्वीर में आयुष्मान बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' के बाहर खड़े नजर आ रहे हैं।

Ayushmann Khurrana: शाहरुख खान के घर के बाहर फैन बनकर पहुंचे आयुष्मान खुराना, 'मन्नत' पर मांगी मन्नत
विज्ञापन

6 of 11
ऋषभ शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी ने 'कांतारा' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है। बॉक्स ऑफिस पर 'कांतारा' ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। कम बजट में बनी इस फिल्म की सफलता ने इतिहास रच दिया है। इसी बीच ऋषभ शेट्टी की आने वाली फिल्म 'बैचलर पार्टी' को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऋषभ शेट्टी को 'बैचलर पार्टी' से बाहर निकाला जा सकता है।

Rishab Shetty: ऋषभ शेट्टी के हाथ से निकली 'बैचलर पार्टी'? क्या 'कांतारा' है इसकी वजह

विज्ञापन

7 of 11
Jhalak Dikhhla Jaa 10 Winner - फोटो : इंस्टाग्राम
डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' को अपना विनर मिल गया है। 8 साल की गुंजन और 12 साल के तेजस इस सीजन के विनर घोषित हुए हैं। यह शो जितने के बाद गुंजन और तेजस को एक चमचमाती ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपये का इनाम भी मिला। सोशल मीडिया पर दोनों को ढेर सारी बधाई मिल रही है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वर्ग ऐसा भी है, जिन्हें चैनल का यह फैसला पसंद नहीं आया और अब शो के मेकर्स जमकर ट्रोल हो रहे हैं। 

Jhalak Dikhhla Jaa 10: गुंजन सिन्हा के शो जीतने पर फूटा लोगों का गुस्सा, मेकर्स को बोले- शर्म करो

8 of 11
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस में आए दिन कोई-न-कोई नए ट्विस्ट एंड टर्न्स आते रहते हैं। दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज देने के लिए बिग बॉस शो में कुछ-न-कुछ नया करते रहते हैं। और जब एंटरटेनमेंट की बात हो और राखी सावंत का जिक्र न हो ऐसा तो हाे ही नहीं सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर 'बिग बॉस' के घर में एंट्री लेने वाली हैं। हालांकि, इसमें एक ट्विस्ट है। राखी इस बिग बॉस हिंदी नहीं बल्कि बिग बॉस मराठी में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली हैं।

Bigg Boss: एक बार फिर बिग बॉस के घर में नजर आएंगी राखी सावंत, लेंगी वाइल्ड कार्ड एंट्री, शो में आएगा ट्विस्ट

9 of 11
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर को अपना प्यार मिल गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अंशुला कपूर स्क्रीनराइटर रोहन ठक्कर को डेट कर रही हैं। अंशुला कपूर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर रोहन ठक्कर के साथ मालदीव में मस्ती करते हुए अपना वीडियो शेयर किया था। इतना ही नहीं उन्होंने कैप्शन में रोहन ठक्कर को अपना फेवरेट बॉय भी बताया। यही वजह है कि उनके रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Anshula Kapoor: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कर रही हैं रोहन ठक्कर को डेट? वायरल हो रही हैं दोनों की तस्वीरें

10 of 11
sunny nanasaheb waghchaure - फोटो : इंस्टाग्राम

रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' का आधा सीजन बीत चुका है। अब तक घर में कुछ कंटेस्टेंट्स अपनी दोस्ती की वजह से चर्चा में हैं तो कुछ कंटेस्टेंट्स लड़ाई झगड़ों से घर के माहौल को गर्म बनाए रखते हैं। लेकिन अब 'बिग बॉस' के घर के मौसम को बदलने की तैयारी हो गई है। बीते दिनों, शो में फहमान खान ने एंट्री की थी। तब दावा किया कि वह इस सीजन के पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब सीजन 16 के पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट का नाम सामने आ गया है। इस सीजन में गोल्ड बॉय के नाम से मशहूर सनी नानासाहेब वाघचौरे शो में एंट्री करने वाले हैं।

Bigg Boss 16: वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर 'गोल्डन बॉय' मारेंगे घर में धांसू एंट्री, सबकी उड़ाएंगे नींद!

विज्ञापन

11 of 11
काजोल और करण जौहर - फोटो : Social media

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल और करण जौहर की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। दोनों ने एक-साथ कई फिल्मों में काम किया है। कमाल की बात यह है कि करण और काजोल जब-जब किसी फिल्म के लिए साथ आए हैं, तब-तब इनकी जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। अब जल्द एक बार फिर यह जोड़ी साथ मिलकर धमाल मचाने जा रही है। दरअसल, खबर आ रही है कि काजोल सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान की डेब्यू फिल्म का हिस्सा बनने जा रही हैं, जिसका निर्माण करण जौहर करने वाले हैं। तो ऐसे में काजोल और करण एक बार फिर साथ आ रहे हैं।

Kajol-Karan Johar: काजोल ने वर्षों बाद मिलाया धर्मा प्रोडक्शन से हाथ, इब्राहिम की डेब्यू फिल्म में आएंगी नजर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें