फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: इस देश में केरल स्टोरी की स्क्रीनिंग रद्द और डेस्टिनेशन वेडिंग पर विवेक का तंज, पढ़ें फिल्मी खबरें

Sun, 14 May 2023 07:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
द केरल स्टोरी-विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ नया और दिलचस्प होता रहता है। फैंस भी अपने चहेते सितारों की पेशेवर और निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। यही वजह है कि फिल्म और टीवी जगत के सितारे खुद भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को समय-समय पर अपडेट देते नजर आते हैं। वहीं, हम भी  फिल्मी रैप के जरिए आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। चलिए जानते हैं कि आज दिनभर में इंडस्ट्री में क्या-क्या खास हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
मूवी द केरल स्टोरी का पोस्टर। - फोटो : social media
अदा शर्मा स्टारर और सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित फिल्म द केरल स्टोरी इन दिनों खूब चर्चा में है। इस फिल्म को लेकर बवाल भी जमकर चल रहा है। एक गुट इस फिल्म के पक्ष में है तो वहीं दूसरा पक्ष इसका जमकर विरोध कर रहा है। वहीं दूसरी ओर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने अब तक 134.99 करोड़ का कुल कलेक्शन कर लिया है। अगर इसी तरह कमाई चलती रही तो बहुत जल्द द केरल स्टोरी 150 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर जाएगी। वहीं दूसरी ओर इस फिल्म से जुड़े लोगों के लिए बुरी खबर भी आ रही है। खबर है कि ब्रिटेन में इस फिल्म की स्क्रीनिंग कैंसिल कर दी गई है। 
The Kerala Story: ब्रिटेन में 'द केरल स्टोरी' की स्क्रीनिंग कैंसिल, लौटाए गए दर्शकों के टिकट के पैसे
विज्ञापन

3 of 11
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्हें बिना नाम लिए 'दहाड़' वेब सीरीज पर तंज कसते देखा गया। वहीं, अब विवेक ने 'दिखावे' के लिए डेस्टिनेशन वेडिंग चुनने वाले लोगों का मजाक उड़ाया है।
Vivek Agnihotri: 'आजकल शादी सिर्फ दिखावा...,' विवेक अग्निहोत्री ने 'डेस्टिनेशन वेडिंग' पर कसा तंज, यूजर्स दंग

4 of 11
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म किसी का भाई किसी की जान ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक प्रदर्शन किया था। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है,जिसमे पलक तिवारी, जस्सी गिल, शहनाज गिल, राघव जुयाल, भूमिका चावला जैसे कलाकार नजर आए थे। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब दर्शक इस फिल्म का ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक सलमान खान की यह फिल्म ओटीटी पर नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही फैंस को अजय देवगन की फिल्म भोला का भी बेसब्री से इंतजार है। भोला भी जल्द ही ओटीटी पर दस्त देने जा रही है। आइये जानें पूरी डिटेल्स।
KKBKJ: ओटीटी पर सलमान की 'किसी का भाई किसी की जान' को टक्कर देने आ रही यह फिल्म, जानें कब और कहां होगी रिलीज
विज्ञापन

5 of 11
शोनाली बोस - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म निर्माता शोनाली बोस इन दिनों चर्चा में हैं। वजह है सिनेमाहॉल में राष्ट्रगान के दौरान फिल्म मेकर का खड़ा नहीं होना। दरअसल, हाल ही में मुंबई के एक थिएटर में फिल्म 'अफवाह' शुरू होने से पहले राष्ट्रगान गाया गया। इस दौरान शोनाली बोस खड़ी नहीं हुईं। इसके लिए उनकी खूब आलोचना हुई। अब इस मामले में उन्होंने अपना बचाव करते हुए प्रतिक्रिया दी है।
Shonali Bose: थिएटर में राष्ट्रगान के लिए इस वजह से नहीं खड़ी हुईं शोनाली बोस, बोलीं- वह ठीक जगह नहीं
विज्ञापन

6 of 11
विन डीजल, अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया
अली फजल ने हॉलीवुड में फ्यूरियस 7 से डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह विन डीजल के साथ नजर आए थे। इसके अलावा फिल्म में उन्होंने पश्चिम के कई बड़े एक्टर के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया था। हाल ही में अभिनेता एक बार फिर विन डीजल के साथ नजर आए। दरअसल, अली को फास्ट एक्स के वर्ल्ड प्रीमियर पर आने का न्यौता दिया गया था। इस बड़े इवेंट को रोम में आयोजित किया गया था, जहां दोनों ने एक दूसरे से मुलाकात की।
Ali Fazal-Vin Diesel: फ्यूरियस 7 के बाद फिर साथ दिखे विन डीजल-अली फजल, एक्टर ने वीडियो शेयर कर कही दिल की बात
विज्ञापन

7 of 11
चंद्रमुखी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ के मशहूर अभिनेता राघव लॉरेंस इन दिनों अपनी फिल्म 'चंद्रमुखी 2' की शूटिंग कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग 15 मई से मैसूर में कथित रूप में शुरू होने वाली है। 
Chandramukhi 2: फैंस का इंतजार जल्द होगा खत्म, इस दिन बड़े पर्दे पर दस्तक देगी 'चंद्रमुखी 2'

8 of 11
कुणाल खेमू - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता कुणाल खेमू ने फिल्म 'हम हैं राही प्यार के', 'राजा हिंदुस्तानी' और 'जख्म' जैसी कई हिट फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम किया और दर्शकों का दिल जीता। हालांकि, उन्होंने 2005 में फिल्म 'कलयुग' से मुख्य अभिनेता के रूप में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। अब बतौर हीरो अपनी पहली फिल्म के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने इसके नाम को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा किया है।
Kunal Kemmu: 'कलयुग' से पहले कुछ और था इस फिल्म का टाइटल, पहली मूवी का नाम घर पर बताने से डर रहे थे कुणाल खेमू

9 of 11
विक्की-सारा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के लोकप्रिय एक्टर विक्की कौशल अपनी आगामी फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ के रिलीज डेट टलते ही इस फिल्म के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी थी। हालांकि, तब फिल्म के नाम का खुलासा नहीं किया गया था। अब फिल्म ट्रेलर की रिलीज डेट की घोषणा हो गई है।
Vicky-Sara: फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' से धमाल मचाने को तैयार विक्की-सारा! इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

10 of 11
राम चरण और उनकी पत्नी उपासना - फोटो : insta
साउथ सुपरस्टार राम चरण और उनके पत्नी उपासना अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। दोनो ने साल 2012 में शादी की थी। कपल शादी के 10 साल बाद माता पिता बनने जा रहा है। अब प्रेग्नेंसी पर बात करते हुए उपासना ने खुलासा किया है कि उनके एग फ्रीज करने का फैसला उन्होंने और राम चरण ने बहुत पहले ही ले लिया था।
Ram Charan-Upasana: एग फ्रीज करवाने का फैसला बहुत पहले ही ले चुके थे राम चरण और उपासना, वजह का किया खुलासा
विज्ञापन

11 of 11
बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
प्रकाश झा के निर्देशन में बनी वेब सीरीज आश्रम से एक बार फिर तहलका मचाने वाले अभिनेता बॉबी देओल ने खुलासा किया है कि उनके बेटे भी एक्टर बनेंगे। बॉबी चाहते हैं कि उनके बेटे नॉर्मल जिंदगी बिताएं। हाल ही में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया है। बॉबी देओल ने बताया कि उनके बेटे अभी पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे अपने बेटों पर गर्व है।
Bobby Deol: बॉबी देओल ने किया खुलासा बेटे आर्यमान और धरम बनेंगे एक्टर, ' लेकिन मैं नहीं चाहता कि वो...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें