फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: बार्बी पर पाकिस्तान में लगा बैन और हॉलीवुड जैसा होगा टाइगर 3 का एक्शन, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Sat, 22 Jul 2023 07:52 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
बार्बी, टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमा जगत से हर रोज कोई न कोई बड़ी खबर सामने आती है। मनोरंजन इंडस्ट्री से जुड़े सितारे रोजाना किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कोई अपनी आने वाली फिल्मों की रिलीज को लेकर, तो कोई अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ के दिग्गज अभिनेता महेश बाबू फैंस के बीच काफी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग रखते हैं।  इन दिनों अभिनेता अपनी आगामी फिल्म ‘गुंटूर कारम’ को लेकर लगातार सुर्खियां बटोरते नजर आ रहे हैं। श्रीनिवास के साथ महेश बाबू की ‘फिल्म गुंटूर कारम’ विभिन्न अफवाहों के साथ फैंस के बीच चर्चा में चल रही है। जब से फिल्म की घोषणा हुई है तब से यह विवादों में घिरी नजर आ रही है। अब खबर आ रही है कि ‘गुंटूर कारम’ के सिनेमैटोग्राफर पीएस विनोद ने फिल्म छोड़ दी है। 
Guntur Kaaram: महेश बाबू की 'गुंटूर कारम' के सिनेमैटोग्राफर पीएस विनोद ने छोड़ी फिल्म? वजह का भी किया खुलासा
विज्ञापन

3 of 11
बार्बी - फोटो : सोशल मीडिया
बार्बी का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। दुनिया भर के सिनेमाघरों में यह फिल्म राज तो कर रही है, लेकिन इसके साथ विवाद भी जुड़ गया है। कंटेंट की वजह से फिल्म को कई देशों में प्रतिबंध का सामना करना पड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही पाकिस्तान के इस्लामाबाद  में इस पर प्रतिबंध लगाने पर विचार किया गया है। इसके पीछे की वजह LGBTQ+ विषय को बताया जा रहा है। वहीं, कई चरमपंथियों द्वारा इसका विरोध करने के कारण, पाकिस्तान के पंजाब सेंसर बोर्ड ने आपत्तिजनक कंटेंट का हवाला देते हुए फिल्म पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। डेली पाकिस्तान के अनुसार, फिल्म कुछ सीन को हटाए जाने के बाद प्रतिबंध हटा दिया जाएगा।
Barbie: पाकिस्तान में अस्थायी रूप से बैन हुई 'बार्बी', यह बड़ी वजह आई सामने

4 of 11
गुलशन देवैया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक्टर गुलशन देवैया को हाल ही में वेब सीरीज 'दहाड़' में देखा गया, जिसमें उनकी एक्टिंग के लिए उन्हें समीक्षकों और दर्शकों दोनों से काफी प्रशंसा मिली। गुलशन की सोशल मीडिया पर भी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग हैं। लाखों दिलों की धड़कन पर राज करने वाले गुलशन देवैया ने अब तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के रिश्ते पर खुलासा किया है।
Gulshan Devaiah: गुलशन देवैया ने उठाया तमन्ना-विजय के रिलेशनशिप पर सवाल? बोले- मुझे क्यों नहीं चुना
विज्ञापन

5 of 11
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान फिलहाल अमरनाथ में अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा को प्रसारित करने में व्यस्त हैं। अभिनेत्री की आखिरी फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी और वह फिल्म और अपने किरदार को पारिवारिक दर्शकों से मिले स्वागत से बेहद खुश हैं। सोशल मीडिया पर भी सारा की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और वह अक्सर ट्रोल्स का भी निशाना बनती रहती हैं। अभिनेत्री ने अब नकारात्मकता से निपटने के बारे में खुल कर बात की है और बताया कि वह कैसे इस ट्रोलिंग के शोर से दूर रहने में कामयाब रहीं।
Sara Ali Khan: सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग से नहीं डरती हैं सारा अली खान, नकारात्मकता से ऐसे निपटती हैं एक्ट्रेस
विज्ञापन

6 of 11
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान इन दिनों हर तरफ छाए हुए हैं। अभिनेता अपनी आने वाली फिल्म टाइगर 3 को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में अभिनेता एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की इस फ्रेंचाइजी का पहला पार्ट साल 2012 में रिलीज हुआ था और दूसरा साल 2017 में। अब 6 साल के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर स्क्रीन पर वही धमाका देखने को मिलेगा। इसी बीच सोशल मीडिया पर टाइगर 3 ट्रेंड कर रहा है। दरअसल टाइगर 3 के सेट से कुछ फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि इसमें किसी हॉलीवुड फिल्म की तरह ही जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। 
Tiger 3: एकबार फिर 'टाइगर 3' के सेट से लीक हुआ सलमान खान का वीडियो, हॉलीवुड फिल्म जैसा होगा एक्शन
विज्ञापन

7 of 11
ममूटी - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण भारत के बेहतरीन सितारों में ममूटी का नाम भी जरूर शामिल किया जाता है। अपने करियर में उन्होंने कई फिल्मों शानदार अदाकारी दिखाई है। साल 2022 में लिजो जोस पेलिसेरी की आध्यात्मिक-फैंटसी फिल्म नानपाकल नेरथु मयाक्कम में अभिनेता ने दो पूरी तरह से अलग पात्रों को चित्रित किया था। अब, उन्हें इस फिल्म के लिए केरल स्टेट अवॉर्ड्स 2023 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से नवाजा गया है।
Mammootty:  मलयालम सुपरस्टार ममूटी ने जीता केरल स्टेट अवॉर्ड, दुलकर सलमान ने खास अंदाज में पिता को दी बधाई

8 of 11
फिल्मः जेलर - फोटो : सोशल मीडिया
सुपरस्टार रजनीकांत अपनी आगामी फिल्म 'जेलर' को लेकर चर्चा में हैं। फैंस दिन गिन-गिनकर इस पैन इंडिया फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म से जुड़ी अब एक बेहद रोचक जानकारी सामने आई है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज से पहले फैंस को तोहफा दिया है। दरअसल, इस फिल्म को लेकर एक बड़ा इवेंट होने जा रहा है। इसमें ऑडियो लॉन्च होगा। इसकी तारीख लॉक हो गई है और जगह का भी खुलासा हो चुका है।
Jailer: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन इस जगह होगा रजनीकांत की 'जेलर' का ऑडियो लॉन्च

9 of 11
एटली , बवाल - फोटो : सोशल मीडिया
वरुण धवन और जान्हवी कपूर की मच अवेटेट फिल्म 'बवाल' 21 जुलाई को ओटीटी पर रिलीज हो गई है। हाल ही में 'जवान' के डायरेक्टर एटली नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को  देखने के बाद इसकी सराहना की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म के बारे में अपने विचार भी साझा किए हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, "#बवाल, एक फील-गुड घड़ी। अपने उपन्यास तरीके से एक महान शिल्प। एक किताब पढ़ने और इसे कल्पना करने जैसा महसूस हुआ। सभी कलाकारों के शानदार प्रदर्शन, @Varun_dvn सर ने इस फिल्म में एक शीर्ष प्रदर्शन किया है। #JanhviKapoor शानदार थीं। @PrimeVideoIN @nitestivari21 और पूरी कास्ट और क्रू को बधाई।"
Bawaal: जान्हवी और वरुण के 'बवाल' ने जीता एटली का दिल, फिल्म देखने के बाद डायरेक्टर ने बांधे तारीफों के पुल

10 of 11
करण जौहर, कुछ कुछ होता है - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर इन दिनों रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के प्रमोशन में बिजी हैं। इस दौरान करण जौहर, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह अलग-अलग मुद्दों पर भी बातचीत कर रहे हैं। हाल ही में करण ने एक बातचीत के दौरान फिल्म कुछ कुछ होता है के बारे में बातचीत की है। करण जौहर ने 1998 से फिल्म कुछ-कुछ होता है अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था। करण ने इस बात को स्वीकारा है कि उनकी पहली ही फिल्म में जेंडर पॉलिटिक्स को लेकर गलती थी इस दौरान करण ने यह भी बताया कि पिछले कुछ साल में वह एक निर्माता के रूप में कैसे आगे बढ़े हैं।  
Karan Johar: वर्षों बाद करण जौहर को 'कुछ कुछ होता है' में नजर आईं खामियां, बोले- नहीं चाहता कि कोई लड़का...
विज्ञापन

11 of 11
स्त्री 2 - फोटो : सोशल मीडिया
हॉरर फिल्मों का अलग ही क्रेज है। वहीं, जब इसमें कॉमेडी का तड़का लग जाता है, तो कहानी और ज्यादा दिलचस्प हो जाती है। बीते कुछ समय में हॉरर-कॉमेडी फिल्मों को दर्शकों के जरिए खूब सराहा गया है, जिसमें एक नाम फिल्म 'स्त्री' का भी है। वहीं, अब इस मूवी के सीक्वल 'स्त्री 2' को लेकर फैंस का बज हाई है। हाल ही में मूवी का अनाउंसमेंट वीडियो जारी किया गया। साथ ही इसके रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई। अब फिल्म की शूटिंग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
Stree 2: राजकुमार-श्रद्धा की फिल्म 'स्त्री 2' की शूटिंग शुरू, दूसरे पार्ट से मिलेगा हॉरर-कॉमेडी का डबल डोज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें