फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: बप्पी दा का निधन और हिजाब विवाद पर ट्रोल हुईं स्वरा भास्कर, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Wed, 16 Feb 2022 08:00 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

80 और 90 के दशक में भारत में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने वाले संगीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी का मंगलवार को मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे।
विज्ञापन
1 of 10
बप्पी लाहिड़ी, स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया
80 और 90 के दशक में भारत में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने वाले संगीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी का मंगलवार को मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। अस्पताल के निदेशक डॉ दीपक नामजोशी ने पीटीआई को बताया कि "लाहिड़ी को एक महीने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था और सोमवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनके परिवार ने एक डॉक्टर को उनके घर बुलाया। उन्हें फिर अस्पताल लाया गया। उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याएं थीं, जिसकी वजह से उनकी मृत्यु हो गई।" बप्पी लाहिड़ी, जिन्हें व्यापक रूप से भारत में "डिस्को किंग" के रूप में जाना जाता है, का जन्म 1952 में पश्चिम बंगाल के कलकत्ता में शास्त्रीय संगीत में एक समृद्ध परंपरा वाले परिवार में हुआ था।

'डिस्को किंग' बप्पी दा अलविदा: सालभर से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे बप्पी लाहिड़ी, एक दिन घर जाकर दोबारा आए थे अस्पताल
विज्ञापन

2 of 10
स्वरा भास्कर - फोटो : Instagram
सोशल मीडिया पर अगर किसी अभिनेत्री को सबसे ज्यादा ट्रोल किया जाता है तो वो हैं स्वरा भास्कर। स्वरा कुछ भी पोस्ट करती हैं तो उसमें ट्रोलर्स की बाढ़ आ जाती है। कुछ दिनों पहले किए ट्वीट में स्वरा भास्कर ने द्रौपदी चीर हरण की तुलना हिजाब विवाद से की थी। स्वरा अपने इस ट्वीट में जमकर ट्रोल हो रही हैं। लोग उन्हें जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। स्वरा भास्कर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘महाभारत में द्रौपदी के जबरन कपड़े उतारे गए थे…और सभा में बैठे ज़िम्मेदार, शक्तिशाली, क़ानून बनाने वाले देखते रहे…ऐसे ही आज याद आया।
 
Hijab Row: हिजाब विवाद को द्रौपदी के चीर हरण से जोड़कर ट्रोल हुईं स्वरा भास्कर, यूजर्स बोले- दीदी इस ट्वीट का कितना मिला?
 
विज्ञापन

3 of 10
बप्पी लाहिड़ी के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक - फोटो : ANI
भारत में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने वाले संगीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी का आज मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने 69 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। लाहिड़ी के एक रिश्तेदार ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार कल किया जाएगा। इस बीच बप्पी लाहिड़ी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, "बप्पी लाहिड़ी जी का संगीत सर्वांगीण था और विविध भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त करता था। उनका जीवंत स्वभाव सभी को याद रहेगा। उनके निधन से दुखी हूं।"

Bappi Lahiri Death: मशहूर संगीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी का निधन, राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने जताया शोक
 

4 of 10
Badhaai Do Review - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भूमि पेडनेकर और राजकुमार राव की फिल्म ‘बधाई दो’ (Badhaai Do) को रिलीज हुए पांच दिन हो चुके हैं और इन पांच दिनों में फिल्म ने करीब 11 करोड़ का कलेक्शन ही किया है। बधाई दो ने सिनेमाघरों में धीमी शुरूआत की। हालांकि वैलेंटाइन डे पर 'बधाई दो' की कमाई में उछाल देखा गया। इस फिल्म ने चार दिनों में कुल 9.5 करोड़ की कमाई की। अब फिल्म के पांचवे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।

Badhaai Do Collection Day 5: 'बधाई दो' की रफ्तार हुई धीमी, 5 दिन में राजकुमार और भूमि की फिल्म ने बटोरे इतने करोड़ रुपये
विज्ञापन

5 of 10
बप्पी लाहिड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर गायक-संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का मंगलवार रात मुंबई के एक अस्पताल में कई स्वास्थ्य समस्याओं के कारण निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को होगा, उनके परिवार ने एक बयान में कहा। परिवार के सदस्यों ने उल्लेख किया कि अंतिम संस्कार 17 फरवरी को होगा क्योंकि वह गायक के बेटे बप्पा लाहिड़ी के लॉस एंजिल्स से लौटने का इंतजार कर रहे हैं। आधिकारिक बयान में कहा, "यह हमारे लिए एक गहरा दुखद क्षण है। हमारे प्यारे बप्पी दा कल आधी रात को स्वर्ग की यात्रा पर निकल गए हैं। कल मध्य सुबह ला से बप्पा के आगमन पर अंतिम संस्कार होगा। हम उनकी आत्मा के लिए प्यार और आशीर्वाद मांग रहे हैं।" 

RIP Bappi Lahiri: कल होगा बप्पी लाहिड़ी का अंतिम संस्कार, बेटे बप्पा का हो रहा है इंतजार
विज्ञापन

6 of 10
बप्पी लाहिड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड को रॉक और डिस्को म्यूजिक से रूबरू कराने वाले गायक और संगीतकार बप्पी लहरी का निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के एक हॉस्पिटल में 69 साल की उम्र में अंतिम सांस (Bappi Lahiri Death) ली। वह 69 साल के थे। उन्हें लोग 'डिस्को किंग' भी बुलाते थे। 70-80 के दशक में उन्होंने सभी को उनके गानों पर थिरकने को मजबूर कर दिया था। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में ऐसे संगीत दिए और गाने गाए जो सदाबहार बन गए। आज हम आपको उनके शानदार गानों ने रू-ब-रू करवाते हैं।

Bappi Lahiri Death: 'यार बिना चैन कहां रे' गाने वाले 'डिस्को किंग' बप्पी लाहिड़ी के ये हैं पांच सदाबहार गाने
 
विज्ञापन

7 of 10
बप्पी लाहिड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
दिवंगत संगीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी ने फ्लैश गोल्ड ज्वैलरी के साथ एक नया फैशन स्टाइल सेट किया था। आप में से शायद ही काेई जानता होगा कि फिल्म रचना और गायन के क्षेत्र में कदम रखने से पहले, बप्पी लाहिड़ी एक अभिनेता के रूप में भी काम कर चुके हैं। बप्पी दा ने अपने मामा किशोर कुमार के साथ 1974 की फिल्म 'बढ़ती का नाम दधी' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। वह किशोर को प्यार से 'मामाजी' कहा करते थे।

Memories: बेहद स्टाइलिश और जिंदादिल इंसान थे Bappi Lahiri, इन तस्वीरों में देखिए बप्पी दा का अलहदा अंदाज

8 of 10
रणवीर सिंह - फोटो : Instagram
जब भी बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक एक्टर की बात होती है तो सबसे पहले रणवीर सिंह का नाम लिया जाता है। न सिर्फ फिल्मों में बल्कि निजी जीवन में भी वह काफी उत्साह से भरे हुए नजर आते हैं। हर कोई उनकी तरह बनने की ख्वाहिश रखता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी इस फिटनेस और फुर्ती का राज क्या है। चलिए हम आपको बताते हैं। रणवीर सिंह ने'आस्क मी एनीथिंग' सेशन के दौरान अपने फिटनेस का राज फैंस के साथ शेयर किया। रणवीर से जब पूछा गया कि उन्होंने नाश्ते में क्या खाया तो उन्होंने कहा, मैं दिन की शुरुआत 130 ग्राम ओट्स, 15 ग्राम नट्स और 5 ग्राम चॉकलेट चिप्स के साथ करता हूं।

Ranveer Singh Fitness Secret: खुल गया रणवीर सिंह की फिटनेस का राज, एनर्जी के लिए नाश्ते में खाते हैं शिलाजीत
 

9 of 10
बप्पी लाहिड़ी की नेटवर्थ - फोटो : facebook
गायक बप्पी लाहिड़ी ने इस सप्ताह की शुरुआत में अपनी मृत्यु से ठीक दो दिन पहले अपनी एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की थी। गायक बप्पी लाहिड़ी का मंगलवार रात मुंबई के एक अस्पताल में स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं के कारण निधन हो गया। बप्पी लाहिड़ी ने इंस्टाग्राम पर खुद की एक पुरानी मोनोक्रोम तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में बप्पी दा एक चिंतनशील मूड में दिखाई दे रहे थे। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "ओल्ड इज ऑलवेज गोल्ड।"

Bappi Lahiri Death: बप्पी दा ने निधन से दो दिन पहले किया था पोस्ट, कैप्शन के जरिए कही थी ये बात
विज्ञापन

10 of 10
बप्पी लाहिड़ी की नेटवर्थ - फोटो : Instagram
मशहूर संगीतकार बप्पी लाहिड़ी अब इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं, लेकिन उनके गाने और किस्से हमेशा यादगार रहेंगे। दरअसल, बप्पी लाहिड़ी की पहचान जितनी उनके गानों को लेकर थी, उतनी ही पहचान सोना पहनने की उनकी आदत से भी बनी थी। अगर देशभर में कोई भी शख्स हद से ज्यादा सोना पहने नजर आता तो उसकी तुलना बप्पी लाहिड़ी से की जाती। सोने से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बप्पी लाहिड़ी की जिंदगी का भी है, जिसके चलते वह दिग्गज अभिनेता राजकुमार के निशाने पर आ गए थे। राजकुमार ने यहां तक कह दिया था कि बस मंगलसूत्र की कमी रह गई है। आप वह भी पहन लेते। 

Bappi Lahiri Death: जब सोना पहनने के कारण राजकुमार के निशाने पर आ गए थे बप्पी लाहिड़ी, कहा था- बस मंगलसूत्र की कमी...
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें