स्पेशल ऑप्स 1.5
- फोटो : सोशल मीडिया
लेखक, निर्देशक नीरज पांडे का हिंदी सिनेमा में बड़ा नाम रहा है।‘अ वेडनेसडे’, ‘स्पेशल 26’ और ‘बेबी’ जैसी फिल्मों की कामयाबी की हैट्रिक ने उन्हें हिंदी सिनेमा का नंबर वन निर्देशक बनाया। और, फिर उन्होंने बनाई हैगियोग्राफी फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’। ये स्टोरी कैसे बनी, किसने बनाई और क्यों बनाई? इसकी तहकीकात की लंबी कहानी है लेकिन इसके दो साल बाद आई निर्देशक नीरज पांडे की फिल्म ‘अय्यारी’ ने बतौर फिल्म निर्देशक उनकी साख पर बड़ा बट्टा लगाया। फिर उन्हें निर्देशक शिवम नायर का साथ मिला और दोनों ने मिलकर बनाई डिज्नी प्लस हॉटस्टार का देश में डंका बजाने वाली सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स’। ये कहानी है रॉ के अधिकारी हिम्मत सिंह की और कहा जाता है कि इस सीरीज के तमाम सूत्र सच्ची घटनाओं से प्रेरित रहे हैं। हिम्मत सिंह विदेश में काम करने वाली देश की खुफिया एजेंसी में इस ओहदे तक कैसे पहुंचा और कैसे उसने देश के दुश्मन बने अपराधियों के मंसूबों को ढेर किया, इसकी तहकीकात होने जा रही है, सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स’ की सीक्वेल ‘स्पेशल ऑप्स 1.5’ में जिसका टीजर महानवमी के दिन रिलीज किया गया।
Special Ops 1.5: 55 वर्षीय के के मेनन ऐसे बने 25 साल के हिम्मत सिंह, देखिए मिनी सीरीज का खास टीजर