manjusha niyogi
- फोटो : सोशल मीडिया
बंगाली टीवी इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आई है। बीते दिनों, इस इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री पल्लवी डे और बिदिशा डे मजूमदार की मौत की खबर ने सबको हैरान कर दिया था। वहीं, अब एक और अभिनेत्री की आत्महत्या की खबर सामने आई है। मॉडल और बंगाली टीवी एक्ट्रेस मंजुशा नियोगी का शव उनके फ्लैट पर संदिग्ध हालत में मिला है। बीते 15 दिनों में बंगाली सिनेमा में तीसरी अभिनेत्री ने आत्महत्या की है। ऐसे में इस घटना ने हर किसी को हैरानी में डाल दिया है। दूसरी तरफ पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
Manjusha Niyogi: एक और एक्ट्रेस ने किया सुसाइड, घर में फंदे से लटका मिला शव