फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: पीएम की सुरक्षा में हुई चूक पर भड़कीं कंगना और अनुष्का ने नई फिल्म का किया एलान, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Thu, 06 Jan 2022 07:47 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
कंगना रणौत, अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पंजाब के दौरे पर थे, तब उनकी सुरक्षा में चूक हो गई। प्रदर्शनकारियों की वजह से उनका काफिला एक फ्लाईओवर पर 15 से 20 मिनट तक रुका रहा। इस चूक के लिए केंद्र सरकार ने पंजाब की सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया है, वहीं सोशल मीडिया पर क्रांग्रेस की जमकर आलोचना हुई। इस बीच कंगना रणौत ने भी इस मामले में अपना पक्ष रखते हुए पंजाब को आतंकी गतिविधियों का अड्डा बता दिया है। कंगना अपने इंस्टाग्राम पर लिखती हैं, पंजाब में जो हुआ, वो शर्मनाक है। आदरणीय प्रधानमंत्री प्रजातांत्रिक ढंग से चुने हुए नेता प्रतिनिधि और 140 करोड़ जनता की आवाज हैं। उनपर इस तरह हमले का मतलब है, देश के हर नागरिक पर हमला। यह हमारे प्रजातंत्र पर भी हमला है। कंगना ने आगे लिखा, पंजाब आतंकी गतिविधियों का अड्डा बनता जा रहा है। अगर हम अभी नहीं रोकते तो देश को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।



Kangana Ranaut: पीएम की सुरक्षा में हुई चूक को कंगना ने बताया शर्मनाक, बोलीं- पंजाब आतंकी गतिविधियों का बन रहा अड्डा
विज्ञापन

2 of 10
अनुष्का शर्मा की नई फिल्म में वे क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के किरदार में दिखाई देंगी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भारतीय क्रिकेट टीम की पहली वर्ल्ड कप जीत पर बनी फिल्म ‘83’ को भले सिनेमाघरों में दर्शकों का प्यार, दुलार और सत्कार अपेक्षित मात्रा में न मिला हो लेकिन इससे क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी बनने के बाद क्रिकेट के भी काफी करीब आ चुकीं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का हौसला कमजोर नहीं हुआ है। अपनी पिछली फिल्म ‘जीरो’ की रिलीज के कोई तीन साल बाद अनुष्का ने अपनी अगली फिल्म का एलान किया है। ये फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम की मशहूर खिलाड़ी झूलन गोस्वामी पर बनने जा रही है और इसका नाम है ‘चकदा एक्सप्रेस’। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है, उससे पहले अनुष्का ने इसका एक टीजर भी जारी किया है।

Chakda Xpress: अनुष्का शर्मा की तीन साल बाद फिल्मों में वापसी, झूलन गोस्वामी की बायोपिक का एलान
विज्ञापन

3 of 10
मिमी चक्रवर्ती - फोटो : Instagram
इस समय देश में तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, जिसको लेकर एक बार फिर से चिंता बढ़ गई है। इसी बीच टीवी और बॉलीवुड से भी कई सेलेब्स की कोरोना पॉजिटिव होने की लगातार खबरें आ रही हैं। अब एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद मिमी चक्रबर्ती कोविड पॉजिटिव पाई गई हैं। मिमी चक्रवर्ती ने ट्विटर के जरिए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, , "मेरी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं पिछले कई दिनों से अपने घर से बाहर नहीं गई हूं और न ही लोगों से मिली हूं। मैं अभी होम आइसोलेशन में हूं और डॉक्टर से परामर्श ले रही हूं। मैं आप सभी से सावधानी बरतने और मास्क पहनने की अपील करती हूं।"

Covid 19: एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती को हुआ कोरोना, बोलीं- होम आइसोलेशन में हूं

4 of 10
आमिर अली, संजीदा शेख - फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर आमिर अली और एक्ट्रेस संजीदा शेख टीवी के चर्चित कपल्स में से एक हैं। पिछले कुछ समय से चर्चा थी कि आमिर अली और उनकी पत्नी संजीदा शेख के रिश्ते में दूरियां आ गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब आमिर अली और उनकी पत्नी का आधिकारिक रूप से तलाक हो गया है। हालांकि अभी आमिर या उनकी पत्नी संजीदा ने इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की है। बताया जा रहा है कि यह कपल अपने तलाक के बारे में किसी तरह का कोई स्टेटमेंट नहीं देना चाहता है और अपने रिश्ते की बीच की सभी बातों को निजी रखना चाहता है।

Aamir Ali-Sanjeeda Shaikh Divorced: टीवी एक्टर आमिर अली का पत्नी संजीदा शेख से हुआ तलाक, 9 साल का रिश्ता टूटा
विज्ञापन

5 of 10
तनीषा मुखर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे थे कि पैरों की उंगुलियों पर रिंग विवाहित महिलाएं पहनती हैं। अब अपनी शादी की अफवाहों पर एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी ने चुप्पी तोड़ी है। तनीषा मुखर्जी ने अपने एक इंटरव्यू में विवाह की अफवाहों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि मुझे पैर की उंगुली पर छल्ले पहनना पसंद है और मुझे लगा कि यह अच्छा लग रहा है। इसलिए इसकी तस्वीर लेकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। उन्होंने यह भी कहा कि क्या मुझे अपने फैशन सेंस को लोगों के सामने सही ठहराने की जरूरत है? पूर्व 'बिग बॉस' प्रतियोगी तनीषा ने यह स्वीकार किया कि वह शादी के बारे में सोच रही हैं। उन्होंने कहा कि हर कोई इसके बारे में सोचता है। मेरी ड्रीम वेडिंग तब तक बदलती रहती है जब तक मुझे शादी करने के लिए ड्रीम मैन नहीं मिल जाता है।

Tanisha Mukerji: तनीषा मुखर्जी ने शादी की अफवाहों पर दी सफाई, बोलीं- मैं सिंगल हूं...और खुश हूं
विज्ञापन

6 of 10
पार्टी फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
सोमवार को संजय खान के 81वें जन्मदिन पर खान परिवार ने उनके लिए एक भव्य पार्टी का आयोजन किया था। संजय की बेटियों फराह और सुज़ैन ने फैमिली गेट-टुगेदर की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा कीं हैं। इन तस्वीरों संजय का जन्मदिन उनके घर पर मनाते हुए देखा जा सकता है। पार्टी में सुजैन के एक्स पति ऋतिक रोशन भी मौजूद थे। पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहीं हैं। सुजैन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए अपने पिता संजय खान को धन्यवाद कहा। उन्होंने लिखा “जन्मदिन मुबारक हो पापा… जीवन के उन सभी सबक के लिए धन्यवाद जो आपने हम सभी को सिखाया है। हमारी ताकत और हमारी आंतरिक आवाज होने के लिए धन्यवाद। लव यू।"

Viral Pics: एक्स वाइफ सुजैन के पापा संजय खान की पार्टी में पहुंचे ऋतिक रोशन, यहां देखिए तस्वीरें
विज्ञापन

7 of 10
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी सिनेमा में नंबर वन हीरो का खिताब हासिल करने वाले अभिनेता रणवीर सिंह का छोटे परदे पर डेब्यू उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘83’ की तरह ही कामयाब नहीं रहा। विजुअल बेस्ड इस रियलिटी शो के जल्द ही छोटे परदे से विदा होने की खबर हम आपको सबसे पहले दे ही चुके हैं। नए साल का दूसरा हफ्ता रणवीर सिंह की फिल्म ‘83’ की सिनेमाघरों से और उनके पहले टेलीविजन शो ‘द बिग पिक्चर’ की छोटे परदे से विदाई का हफ्ता बनने जा रहा है। ‘द बिग पिक्चर’ के इस सप्ताहांत प्रसारित होने वाले शोज में से शनिवार को वह शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी बेटी सोनाक्षी के साथ दिखेंगे जबकि रविवार को उनके शो पर करण जौहर और अभिनेत्री काजोल अतरंगी करतब करते नजर आएंगे।

Ranveer Singh: सिनेमाघरों से उतरनी शुरू हुई ‘83’, छोटे परदे पर भी आ पहुंची हीरो नंबर वन की विदाई की घड़ी

8 of 10
दानयाल और सुष्मिता - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अभिनेत्री अपनी छोटी बेटी अलीषा के साथ रात में लॉन्ग राइड एंजॉय कर रहीं हैं। और पाकिस्तानी गायक-अभिनेता दानयाल जफर के गाने ‘उड़ चलिए’ को लूप में सुन रहीं हैं। सुष्मिता ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “डांसिंग लाइट्स, सी लिंक बेहद फेस्टिव और सुंदर लग रहा है! हवा, ड्राइव, खुला आसमान और अलीषा का पसंदीदा गाना रिपीट पर! इस गाने से हमारा परिचय कराने के लिए @rohit_bhatkar धन्यवाद!” दानयाल ने सुष्मिता के कैप्शन पर रिएक्ट किया है।

Sushmita Sen: सुष्मिता सेन पाकिस्तानी सिंगर दानयाल के गाने पर हुईं फिदा, दोनों की चीट-चैट हुई वायरल

9 of 10
विक्की कौशल, इसाबेल कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम
आज 6 जनवरी को इसाबेल का जन्मदिन है और इस मौके पर विक्की ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनकी एक थ्रोबैक तस्वीर पोस्ट करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं, विक्की ने उनकी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, इस्सी (इसाबेल) को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई, काम और पार्टी करो, दोनों ही चीजों में तुम्हारा समय शानदार बीते। विक्की ने इसाबेल को टैग भी किया है। जो तस्वीर शेयर उन्होंने शेयर की है उसमें इसाबेल कैप लगाकर पोज देती नजर आ रही हैं।

Isabelle Kaif Birthday: इसाबेल के जन्मदिन पर जीजू विक्की कौशल ने किया खास अंदाज में विश, पोस्ट शेयर कर दिया ये कैप्शन
विज्ञापन

10 of 10
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्री हैं, जो अपनी फिल्मों से फैंस के दिलों पर राज करती हैं लेकिन उनका फैशन सेंस भी कमाल का है। करीना जो भी पहनी हैं वो फैशन में आ जाता है। इतना ही नहीं, फैंस उनके स्टाइल को कॉपी करने की कोशिश भी करते हैं। लेकिन कई बार करीना कपूर अपने कपड़ों की वजह से ट्रोल भी हो जाती हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। बीती रात, करीना कपूर अपने दोस्त और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचीं। इस दौरान करीना कपूर ने जो पहना हुआ था, वो अब चर्चाओं में बना हुआ है। उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसे देखकर यूजर्स खुद को प्रतिक्रिया देने से रोक नहीं पा रहे हैं।

Troll: करीना कपूर के कपड़े देख हैरान हुए लोग, ट्रोल करते हुए बोले- ‘पैंट पहनना भूल गई’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें