फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: अंशुमन झा ने दोबारा की शादी और विद्युत जामवाल की टूटी सगाई, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Thu, 16 Mar 2023 07:57 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
अशुमन झा, विद्युत जामवाल - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मी दुनिया और छोटे पर्दे से जुड़ीं नई-नई जानकारियां हर दिन सामने आती रहती हैं। अपने फेवरेट कलाकारों के बारे में जानने के लिए फैंस भी काफी उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिन भर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं की आज दिन भर में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में क्या-क्या हुआ।
 
विज्ञापन

2 of 11
अंशुमन झा - फोटो : सोशल मीडिया
'लकड़बग्घा' फेम एक्टर अंशुमन झा ने दूसरी बार शादी रचा ली है। दिलचस्प बात ये है कि इस बार भी उन्होंने अपनी पत्नी सिएरा विंटर्स के साथ ही सात फेरे लिए हैं। अक्टूबर 2022 में ऑफिशियल तौर पर ब्याह रचाने वाला ये कपल अब मिथिला रीति-रिवाजों के साथ एक-दूजे का हो गया है। 
Anshuman Jha : 'लकड़बग्घा' फेम अंशुमन झा ने दोबारा रचाई शादी, दिवंगत मां की इच्छा को किया पूरा
विज्ञापन

3 of 11
पठान - फोटो : social media
हिंदी सिनेमा का एक दौर ऐसा भी रहा है जब फिल्में सिनेमाहाल में 25 हफ्ते चलकर सिल्वर जुबली और 50 हफ्ते चलकर गोल्डन जुबली मनाया करती थीं, अब तो कोई फिल्म शानदार एक हफ्ता भी पार कर ले तो कमाल माना जाता है। ऐसे में किसी फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर 50 दिन पूरे होना अब बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने थियेटर में 50 दिन पूरे कर लिए हैं लेकिन हाल फिलहाल ऐसा करने वाली ये कोई इकलौती फिल्म नहीं हैं, अजय देवगन की तो पिछली दो फिल्में इस पड़ाव तक पहुंच चुकी हैं।
50 Days of Pathaan: ‘पठान’ के 50 दिन पूरे होने का हर तरफ जश्न, ये कमाल करने में देवगन की दो फिल्में भी शामिल

4 of 11
विद्युत जामवाल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के एक्शन स्टार और फिटनेस आइकॉन विद्युत जामवाल और फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी बीते कई साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने साल 2021 में प्यार की निशानी ताज महल के सामने सगाई की थी। लेकिन अब इस कपल को लेकर एक दुख भरी खबर सामने आई है। खबर है कि इस कपल ने अब अपने रास्ते अलग-अलग करने का फैसला लिया है। सगाई के दो साल बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया है। 
Vidyut Jammwal: अलग हुए एक्टर विद्युत जामवाल जामवाल और नंदिता महतानी के रास्ते, दो साल पहले ही की थी सगाई
विज्ञापन

5 of 11
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहतीं हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में विकिपीडिया पर गंभीर आरोप लगाया है। कंगना ने कहा है कि विकिपीडिया उनके जन्मदिन और उनसे संबंधित गलत जानकारी दे रहा है। कंगना ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरीज शेयर कर कहा है कि उनका जन्मदिन 20 मार्च को नहीं, बल्कि 23 मार्च को है। एक्ट्रेस ने यह भी कहा है कि विकिपीडिया पूरी तरह से गलत जानकारी देता है।  
Kangana Ranaut : विकिपीडिया पर कंगना ने लगाया गलत जानकारी देने का आरोप, बोलीं- वामपंथियों का है कब्जा
विज्ञापन

6 of 11
यो यो हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री का टीजर आउट - फोटो : सोशल मीडिया
रैपर यो यो हनी सिंह के जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई। ऑस्कर विजेता फिल्म मेकर गुनीत मोंगा ने हनी सिंह पर डॉक्यूमेंट्री बनाने का ऐलान किया। वहीं, अब गुनीत मोंगा के सिख्या एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूसर की जाने वाली इस डॉक्यूमेंट्री का टीजर आउट हो गया है। इसमें हनी सिंह अपनी दमदार आवाज और अंदाज से लोगों का दिल जीतते नजर आ रहे हैं। 
Yo Yo Honey Singh : 'मैंने अपनी कहानी को खोलकर रख दिया है...' यो यो हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री का टीजर आउट
विज्ञापन

7 of 11
भीड़ टीजर - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2020 और 21 का वो खौफनाक मंजर जब देशभर में कोरोना के कारण लॉकडाउन लगा दिया गया था। लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में रह रहे लोग अपने घरों की ओर भाग रहे थे, मजदूरों को मीलो-मील पैदल चलना पड़ा था, लोगों के पास खाने और सिर छिपाने तक की जगह नहीं बची थी। वायरस के कारण लोग बड़ी संख्या में मरते जा रहे थे, श्मशान घाट पर चिता जलाने के लिए शवों की लाइन लगी हुई थी। यह खौफनाक मंजर याद करके आज भी हर कोई सहम जाता है। निर्देशक अनुभव सिन्हा की फिल्म भीड़ भी इसी पर आधारित है। कुछ दिनों पहले इस फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज किया गया था, लेकिन अब एक हफ्ते के बाद इसे यूट्यूब से हटा दिया गया है, जिसके बाद हंगामा मचा हुआ है।
Bheed: यूट्यूब से हटाया गया अनुभव सिन्हा की भीड़ का ट्रेलर, लोगों ने पूछा, क्या यही लोकतंत्र है

8 of 11
सना खान - फोटो : सोशल मीडिया
'बिग बॉस 6' से घर-घर में पहचान पाने वाली एक्ट्रेस सना खान को इंडस्ट्री को छोड़ तकरीबन 3 साल बीत चुके हैं। लेकिन आज भी उनके फैंस उनके बारे में हर अपडेट जानने के लिए बेताब रहते हैं। जब उन्होंने इस्लाम के लिए ग्लैमर इंडस्ट्री को छोड़ने का ऐलान किया तो उनके फैंस को यकीन नहीं हुआ था। इंडस्ट्री छोड़ने के बाद उन्होंने मुफ्ती अनस सईद से निकाह किया और तब से अब तक लगातार चर्चाओं में बनी रहती हैं। सना ने अब एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वह प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं। 
Sana Khan: ‘बहुत खुश हूं…’ सना खान ने कन्फर्म की ‘गुड न्यूज’, सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का तांता

9 of 11
एम एम कीरावनी को मिला 'ऑस्कर' से बड़ा सम्मान - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ की फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटू-नाटू' ने ऑस्कर 2023 में 'बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग' का खिताब जीतकर विदेश में भारत की प्रतिभा का परचम लहरा दिया है। गाने की जीत पर इसके कंपोजर एम एम कीरावनी स्टेज पर पहुंचे और सम्मान को हासिल किया। कीरावनी ने स्टेज पर इस अवॉर्ड को गाना गाते हुए लिया और सबका आभार व्यक्त किया। वहीं, अब कीरावनी ने यूनिवर्स से मिले सबसे बड़े तोहफे की झलक दिखाई है। हालांकि, ये तोहफा ऑस्कर अवॉर्ड नहीं बल्कि कुछ और ही है। 
M M Keeravani : एम एम कीरावनी को मिला 'ऑस्कर' से बड़ा सम्मान, भावुक कंपोजर के छलके आंसू

10 of 11
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर अपनी प्रोफेशल और पर्सनल दोनों लाइफ से फैंस को फैशनेट करती नजर आती हैं। इसी कड़ी में अपने सोशल मीडिया अकाउंट को अपडेट करते हुए बेबो ने फैंस को विजुअल ट्रीट दी है। अभिनेत्री ने चाहने वालों को अपने अफ्रीका वेकेशन की झलक दिखाई है। साथ ही सभी को अपने नए दोस्तों से इंट्रोड्यूस कराया है। 
.Kareena Kapoor : करीना कपूर को अफ्रीका में मिले नए दोस्त, पति-बच्चों को छोड़ मस्ती करती आईं नजर
विज्ञापन

11 of 11
ओह माय गॉड 2 - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार का समय कुछ सही नहीं चल रहा है। एक्टर की सम्राट पृथ्वीराज, राम सेतु और बच्चन पांडे जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं। इतना ही नहीं अक्षय की साल 2022 के अंत में रिलीज हुई मूवी 'सेल्फी' भी बुरी तरह पिट गई। फिल्मों के फ्लॉप होने के ग्राफ को देखते हुए अक्षय कुमार डर गए हैं। एक्टर ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक 'ओह माय गॉड 2' को पर्दे पर रिलीज ना करने का फैसला किया है। अब ये कहां रिलीज होगी आइए जान लेते हैं-
Oh My God 2: बैक-टू-बैक फ्लॉप से डरे अक्षय कुमार, 'ओह माय गॉड 2' नहीं होगी पर्दे पर रिलीज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें