फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut : विकिपीडिया पर कंगना ने लगाया गलत जानकारी देने का आरोप, बोलीं- वामपंथियों का है कब्जा

Thu, 16 Mar 2023 07:36 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रनौत - फोटो : social media
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहतीं हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में विकिपीडिया पर गंभीर आरोप लगाया है। कंगना ने कहा है कि विकिपीडिया उनके जन्मदिन और उनसे संबंधित गलत जानकारी दे रहा है। कंगना ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरीज शेयर कर कहा है कि उनका जन्मदिन 20 मार्च को नहीं, बल्कि 23 मार्च को है। एक्ट्रेस ने यह भी कहा है कि विकिपीडिया पूरी तरह से गलत जानकारी देता है।  
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रनौत - फोटो : social media

एक्ट्रेस ने स्टोरी शेयर कर लिखा कि विकिपीडिया पर वामपंथियों का कब्जा है। उन्होंने कहा कि यह मुझसे संबंधित गलत जानकारी दे रहा है। उन्होंने कहा कि मेरे जन्मदिन की तारीख पूरी तरह से गलत है। हम इस जानकारी को कितना भी सुधारने की कोशिश कर ले, लेकिन यह फिर से गलत ही रहता है। मुझे कई रेडियो चैनल, फैन क्लब और मेरे शुभचिंतक 20 मार्च को मेरा जन्मदिन समझकर बधाई संदेश भेजना शुरू कर देते हैं।

विज्ञापन

3 of 5
कंगना रनौत - फोटो : social media

एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे इस बात से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन यह लोग भ्रमित करने का काम करता हैं। उन्होंने कहा कि विकिपीडिया कहता है कि मेरा जन्मदिन 20 मार्च को है, लेकिन मैं 23 मार्च को अपना जन्मदिन मनाती हूं। मेरा जन्मदिन 23 मार्च को है साथ ही उन्होंने लोगों से यह अपील भी की है कि कृपया विकिपीडिया पर न जाएं यह पूरी तरह से गलत है और वहां भ्रामक जानकारी देता है धन्यवाद!

4 of 5
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि कंगना रणौत अगले हफ्ते अपना 36वां मनाएंगी। पिछले साल अपने जन्मदिन पर उन्होंने मां वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन किए थे। इस मौके पर उनकी  बहन रंगोली चंदेल भी उनके साथ थीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर मां से आशीर्वाद लेने के बाद तस्वीरें भी शेयर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रनौत बोल्ड लुक - फोटो : instagram/kanganaranaut
कंगना के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस राघव लॉरेंस के साथ आने वाली फिल्म 'चंद्रमुखी 2' में नजर आएंगी। पी वासु के निर्देशन में बनी फिल्म 'चंद्रमुखी 2' ब्लॉकबस्टर हिट तमिल हॉरर कॉमेडी फिल्म 'चंद्रमुखी' का सीक्वल है। इस फिल्म में सुपरस्टार रजनीकांत और ज्योतिका मुख्य किरदार में नजर आए थे।

यह भी पढ़ें- Mrs chaterjee vs Norway Prediction: मां बन रणबीर-श्रद्धा को पछाड़ पाएंगी रानी? पहले दिन कितनी कमाई करेगी फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें