फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: आमिर खान की बेटी की सगाई और कास्टिंग काउच पर रतन राजपूत का खुलासा, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Fri, 23 Sep 2022 07:22 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
इरा खान-नुपुर शिखरे, रतन राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया में हर रोज कुछ न कुछ होता रहता है, जिसे जानने के लिए दर्शकों हमेशा उत्सुक रहते हैं। बॉलीवुड को पसंद करने वाले लोग स्टार्स से जुड़ी हर बात जानना के लिए हमेशा बेसबर रहते हैं शुक्रवार के दिन भी मनोरंजन जगत में हलचल रही, जिसे फैंस जानना चाहते हैं। आज मधुर भंडारकर ने कंगना संग काम करने पर चुप्पी तोड़ी है। इसके अलावा, आमिर खान की लाडली इर खान ने सगाई कर ली। इसके अलावा, ब्रह्मास्त्र में आलिया-रणबीर की फीस पर भी बड़ा खुलासा हुआ है। आइए आपको आज की 10 बड़ी खबरें बताते हैं
विज्ञापन

2 of 11
इरा खान, नुपुर शेखर - फोटो : Instagram
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी इरा खान अक्सर ही किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। इरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इरा अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट भी सोशल मीडिया के माध्यम से देती रहती हैं। हाल ही में इरा ने अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शेखर के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देख उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है।

Ira Khan: आमिर खान की बेटी इरा को बॉयफ्रेंड ने फिल्मी अंदाज में किया प्रपोज, KISS करते हुए वायरल हो रहा वीडियो
 
विज्ञापन

3 of 11
रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा' को रिलीज हुए दो हफ्ते हो चुके हैं और यह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म ने समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर ही धमाल मचा दिया था। फिल्म अभी तक वर्ल्डवाइड करीब 350 करोड़ रुपये कमा चुकी हैं। इसी बीच फिल्म के बजट और स्टार कास्ट की फीस को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं।

Brahmastra: रणबीर कपूर ने बताई ब्रह्मास्त्र के लिए पैसे न लेने की वजह, आलिया भट्ट की फीस को लेकर हुआ यह खुलासा

4 of 11
तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले 30 वर्षों से बॉलीवुड में अपने अभिनय का जादू चलाने वाली तब्बू किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अभिनेत्री आज भी अपने लुक्स और एक्टिंग से बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। 51 साल की उम्र में भी उनकी बॉडी फिगर और उनके चेहरे का ग्लो हर किसी का दिल जीत लेता है। वह जब भी कैमरे के सामने आती हैं, तो लाखों चेहरों पर अपने लिए तारीफें छोड़ जाती हैं। तब्बू बड़े पर्दे के साथ-साथ सोशल मीडिया के जरिए भी अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा की वह आज के समय की जरूरतों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। उनके चेहरे की चमक देखकर उनकी उम्र का पता ही नहीं लगता। ऐसे में अब एक रीसेंट इंटरव्यू में तब्बू ने अपने ब्यूटी सीक्रेट के बारे में बताया है, जिसे सुन किसी को यकीन नहीं होगा।  

Tabu: खूबसूरत दिखने के लिए ऐसा काम कर चुकी हैं तब्बू, 50 हजार की क्रीम खरीदने को बताया अपनी सबसे बड़ी गलती
विज्ञापन

5 of 11
मधुर भंडारकर, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर निर्देशक, फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर मधुर भंडारकर लंबे समय बाद इंडस्ट्री में कमबैक कर रहे हैं। उन्होंने आखिरी बार फिल्म 'इंदु सरकार' का निर्देशन किया था, जो साल 2017 में रिलीज हुई थी। लेकिन अब वह फिल्म 'बबली बाउंसर' लेकर आ गए हैं और इन दिनों वह अपने निर्देशन में बनी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में, उन्होंने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने इस फिल्म से लेकर कंगना रणौत संग काम करने की रिपोर्ट पर खुलकर बात की है।

Kangana Ranaut: कंगना रणौत संग काम करने की खबरों पर मधुर भंडारकर ने तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस के लिए कही बड़ी बात
विज्ञापन

6 of 11
फिल्म शाकुंतलम का पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी कई फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस की इन्हीं फिल्मों में से एक फिल्म ‘शाकुंतलम’ जल्द ही रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के लिए दर्शकों का लंबा इंतजार इसी साल खत्म होने वाला है। हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का एलान कर दिया है। फिल्म की रिलीज डेट घोषित करते हुए मेकर्स ने इसका पहला मोशन पोस्टर भी जारी किया है। 

Shaakuntalam: इस दिन पर्दे पर आएगी महाकवि कालिदास की रचना, सामंथा पेश करेंगी दुष्यंत और शकुंतला की प्रेम कहानी
विज्ञापन

7 of 11
रतन राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे पर्दे की लोकप्रिय अभिनेत्री रतन राजपूत ने एक बार फिर चौंका देने वाला खुलासा किया है। अभिनेत्री ने अपने ताजा व्लॉग के माध्यम से कास्टिंग काउच के काले सच को उजागर किया है। अभिनेत्री ने बताया कि आज से 14 साल पहले उनके साथ एक 60-65 साल के प्रोड्यूसर्स ने गंदी हरकत करने की कोशिश की थी। इतना ही नहीं प्रोड्यूसर ने यह तक कहा दिया था कि यदि उनकी खुदकी बेटी भी फिल्मों में डेब्यू करने वाली होती तो वह उसके साथ भी सोने में परहेज नहीं करते।" 

Ratan Raajputh: मेरी बेटी भी होती तो भी मैं उसके साथ....कास्टिंग काउच का शिकार हुईं रतन राजपूत ने किया खुलासा

8 of 11
अनुष्का शर्मा - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी अपकमिंग फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए लगातार फिल्म से जुड़ी अपडेट साझा करती रहती हैं। आज एक्ट्रेस ने फिल्म के सेट से अपनी कुछ बीटीएस (बिहाइंड द सीन, कैमरे के पीछे से) तस्वीरें साझा की हैं। जिनमें एक्ट्रेस को ब्राउन कलर की हुडी में चश्मा लगाए वैनिटी वैन के बाहर धूप में देखा जा सकता है। इन तस्वीरों में अनुष्का शर्मा एक बार फिर से नो-मेकअप लुक में नजर आ रही हैं। पोस्ट को साझा करते हुए उन्होंने तस्वीरों के बारे में एक नोट भी लिखा है।

Anushka Sharama: अनुष्का शर्मा ने शेयर कीं नो-मेकअप लुक तस्वीरें, लिखा- अच्छी फोटो डालना है किसने कहा?

9 of 11
शमा सिकंदर - फोटो : Social Media
टीवी इंडस्ट्री की बोल्ड अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार शमा सिकंदर अपनी एक अलग पहचान रखती हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली शमा अक्सर ही अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। अपनी इन्हीं ग्लैमरस तस्वीरों के चलते शमा सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसी बीच अभिनेत्री ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बेबी प्लानिंग को लेकर बात करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर शमा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Shama Sikander: क्या प्रेग्नेंट हैं शमा सिकंदर? फैंस ने पूछा सवाल तो एक्ट्रेस ने आलिया के अंदाज में दिया जवाब

10 of 11
राजू श्रीवास्तव, अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला
दुनियाभर को अपनी कॉमेडी से हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव शांत हो गए। उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। गुरुवार को राजू के अंतिम संस्कार के कुछ घंटों बाद, अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में दिवंगत कॉमेडियन के बारे में लिखा। अमिताभ ने अपने नवीनतम ब्लॉग में राजू को "सहयोगी, मित्र और एक रचनात्मक कलाकार" के नाम से संबोधित किया। बता दें कि जब राजू अस्पताल में भर्ती हुए थे तब अमिताभ बच्चन ने अपना मैसेज रिकॉर्ड करके भेजा था। जिसे हर दिन राजू को सुनाया जा रहा था।

Raju Srivastav: राजू के निधन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- उन्होंने एक बार अपनी आंखें भी खोली थीं, लेकिन...
विज्ञापन

11 of 11
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इन दिनों चारो तरफ रणबीर-आलिया का 'ब्रह्मास्त्र' छाया हुआ है। जी हां, अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करने के बाद भी लगातार बढ़िया प्रदर्शन कर रही है।  अच्छा कलेक्शन करने के बाद भी फिल्म की पूरी स्टार कास्ट जमकर इसका प्रमोशन कर रही है। निर्देशक अयान मुखर्जी के साथ अभिनेता रणबीर कपूर 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन इवेंट्स  के लिए नॉन-स्टॉप काम कर रहे हैं। इसी क्रम में आज, नेशनल सिनेमा डे के अवसर पर, अयान और रणबीर एक थिएटर पहुंचे। इतना ही दोनों वहां मौजूद 'ब्रह्मास्त्र' देखने आए फैंस से भी मिले। लेकिन इस दौरान रणबीर कपूर ने कुछ ऐसा किया, जिसने फैंस को आश्चर्यचकित कर दिया। अचंभित होने के साथ-साथ रणबीर द्वारा किया गया यह काम फैंस का दिल भी जीत रहा है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। चलिए जानते हैं आखिर रणबीर ने ऐसा क्या किया.. 

Brahmastra: फैंस की भीड़ में रणबीर ने कर डाली ऐसी हरकत, लोग बांध रहे अभिनेता की तारीफों के पुल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें