फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushmann Khurrana: 'डॉक्टर जी' से सफलता की नई इबारत लिख पाएंगे आयुष्मान, ऐसा रहा पिछली पांच फिल्मों का हाल

Fri, 23 Sep 2022 07:13 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
फिल्म- डॉक्टर जी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना लीक से हटकर विषयों पर फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर सामाजिक मुद्दों पर लिखी गई स्क्रिप्ट्स वाली फिल्मों में काम करते नजर आते हैं। अब एक बार फिर से आयुष्मान ऐसी ही एक और फिल्म लेकर आ रहे हैं। दरअसल, इस समय आयुष्मान खुराना अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डॉक्टर जी' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में अभिनेता मेल गायनोकॉलोजिस्ट के किरदार में नजर आने वाले हैं। उनके रकुल प्रीत सिंह और शेफाली शाह भी अहम किरदार में दिखेंगी। आयुष्मान की इस रिलीज से पहले आइए जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर उनकी पिछली पांच फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहा है?
विज्ञापन

2 of 6
अनेक - फोटो : अमर उजाला , मुंबई
फिल्म 'अनेक'
इसी साल यानी 2022 में रिलीज हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' में वह एक अंडरकवर कॉप की भूमिका में नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया था। 27 मई को रिलीज हुई आयुष्मान की  फिल्म 'अनेक' कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी और फ्लॉप रही थी। जानकारी के मुताबिक, 40 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने तकरीबन 8.15 करोड़ का कारोबार किया था।
विज्ञापन

3 of 6
चंडीगढ़ करे आशिकी - फोटो : अमर उजाला मुंबई
चंड़ीगढ़ करे आशिकी
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'चंड़ीगढ़ करे आशिकी' भी एक सामाजिक विषय को लेकर बनाई गई थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट वाणी कपूर नजर आईं थीं। साल 2021 में 10 दिसंबर को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 28 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।

4 of 6
शुभ मंगल ज्यादा सावधान - फोटो : सोशल मीडिया
शुभ मंगल ज्यादा सावधान
आयुष्मान खुराना और जितेंद्र कुमार के लीड रोल वाली फिल्म साल 2020 में 21 फरवरी को रिलीज हुई थी। जब यह फिल्म सिनेमाघरों में आई तो मेकर्स के साथ ही दर्शकों को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं लेकिन यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। कलेक्शन की बात करें तो शुभ मंगल सावधान ने 60 करोड़ के आंकड़ा भी मुश्किल से छुआ था।
विज्ञापन

5 of 6
बाला - फोटो : सोशल मीडिया
बाला
फिल्म बाला में आयुष्मान खुराना ने एक ऐसे इंसान का किरदार अदा किया था जो सुंदर बनाने वाली क्रीम का सेल्समैन है और अपनी असल जिंदगी में भी सुंदरता को बहुत तरजीह देता है। हालांकि एक समय के बाद उसके सारा बाल झड़ जाते हैं। नवंबर 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म ने लोगों को खूब हंसाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 116 करोड़ का कारोबार किया था। जो बहुत अच्छा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ड्रीम गर्ल - फोटो : सोशल मीडिया
ड्रीम गर्ल
फिल्म ड्रीम गर्ल भी साल 2019 में रिलीज हुई थी। जिसमें आयुष्मान खुराना कॉल सेंटर में करने वाले एक ऐसे एग्जीक्यूटिव का किरदार अदा किया था जो लड़का होते हुए भी लड़की की आवाज में लोगों से बात करता है। इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 142 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था। इसकी सफलता को देखते हुए अब इसका दूसरा पार्ट बनाने की तैयारी भी चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें