फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: कमल हासन की बिगड़ी तबीयत और रिलीज हुआ कार्तिक की फ्रेडी का खतरनाक टीजर, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबर

Thu, 24 Nov 2022 08:06 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
कमल हासन, फ्रेडी - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमा की दुनिया में रोजाना बहुत कुछ होता है, जिस पर फैंस की नजर बनी रहती हैं। कई बार कलाकार अपनी निजी जिंदगी से जुड़े खुलासे करते हैं तो कभी नई फिल्मों से जुड़ा अपडेट सामने आता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, नीतू कपूर - फोटो : insta-viralbhayani/social media
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 6 नवंबर 2022 को माता-पिता बने। आलिया ने बेटी को जन्म दिया। कपूर और भट्ट फैमिली में खुशियों का माहौल है। फैंस भी इस खबर से झूम उठे। बेटी के जन्म के बाद से ही फैंस इस इंतजार में थे कि आखिर आलिया और रणबीर बेटी का क्या नाम रखेंगे? अब इसका खुलासा हो गया है। आलिया की बेटी का नाम राहा कपूर रखा गया है। यह नाम राहा की दादी और एक्ट्रेस नीतू कपूर ने उन्हें दिया है।

दादी नीतू कपूर की पसंद पर आलिया भट्ट ने यह रखा लाडली बेटी का नाम, जानें क्या है मतलब?
विज्ञापन

3 of 11
फ्रेडी - फोटो : यूट्यूब
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन साल 2022 के सबसे बिजी अभिनेताओं में से एक हैं, जिनकी अपकमिंग फिल्मों से जुड़े अपडेट लगातार आ रहे हैं। बीते दिन उनकी फिल्म 'शहजादा' का फर्स्ट लुक सामने आया। वहीं, अब अभिनेता की अपकमिंग थ्रिलर फिल्म 'फ्रेडी' का टीजर रिलीज हो गया है, जो काफी खतरनाक है। इस टीजर की शुरुआत में कार्तिक आर्यन का मासूम चेहरा देखने को मिल रहा है। लेकिन बाद में उनसे ज्यादा खतरनाक इंसान कोई दूसरा नहीं होता।

रोंगटे खडे़ कर देगा कार्तिक आर्यन की फिल्म 'फ्रेडी' का टीजर, देखिए कैसे प्रेमी से खतरनाक इंसान बन जाते हैं अभिनेता?

4 of 11
कृष्णा, महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता और महेश बाबू के पिता कृष्णा इस दुनिया के अलविदा कह चुके हैं। 15 नवंबर को अभिनेता का निधन हो गया, जिसके बाद उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करवाया गया। वहीं, अब महेश बाबू ने अपने पिता को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने पिता से वादा किया है कि वह उनकी विरासत को आगे बढ़ाएंगे और कभी डरेंगे नहीं। 

Mahesh Babu: पिता की मौत से नहीं उभर पा रहे महेश बाबू, भावुक पोस्ट शेयर कर लिखा- आपकी विरासत को आगे बढ़ाऊंगा

विज्ञापन

5 of 11
यामी गौतम - फोटो : insta
अभिनेत्री यामी गौतम ने छोटे पर्दे से लेकर हिंदी सिनेमा तक में अपनी पहचान बनाई है। आज शोबिज की दुनिया में वह जाना-माना चेहरा है। हालांकि हर कलाकार की तरह यामी गौतम को भी सफलता के लिए संघर्ष का सामना करना पड़ा। अब एक्ट्रेस ने एक साक्षात्कार के दौरान बातचीत में अभिनय की दुनिया में जर्नी और पहली फिल्म की सफलता के बाद की अपनी भावनाओं को व्यक्त किया।
 

मुझे नहीं पता था कौन सा रास्ता चुनना है...पहली फिल्म की सफलता के बाद कन्फ्यूज हो गई थीं यामी

विज्ञापन

6 of 11
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। जी हां, अभिनेता बेटी के जन्म के बाद अब  काम पर लौट आए हैं। याद दिला दें, फिल्म 'एनिमल' के सेट से कई बाद रणबीर कपूर की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। लेकिन, इन वारयल तस्वीरों में उनका पूरा लुक कभी नजर नहीं आया। वहीं, अब सामने आ रहीं तस्वीरों में अभिनेता के लुक का खुलासा हो गया है। इन तस्वीरों में रणबीर खून में सने नजर आ रहे हैं। 

Ranbir Kapoor: फिल्म 'एनिमल' के सेट से वायरल हुआ रणबीर कपूर का लुक, खून में सने नजर आए

 

विज्ञापन

7 of 11
ऋचा चड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह  अक्सर किसी न किसी मुद्दे पर आवाज उठाती रहती हैं। इसके लिए कभी उनको तारीफ मिलती है तो कभी अभिनेत्री को ट्रोलिंग का भी समाना करना पड़ता है। हाल ही में ऋचा चढ्ढा ने सेना को लेकर एक ऐसा ट्वीट किया था कि उनपर सेना के अपमान का आरोप लगाया जा रहा था। सोशल मीडिया पर फैंस अभिनेत्री पर जमकर गुस्सा निकाल रहे थे। जिसके बाद ऋचा चड्ढा ने इसको लेकर माफी मांग ली है। 

ऋचा चड्ढा पर लगा सेना के अपमान का आरोप, अभिनेत्री ने ट्वीट कर मांगी माफी

8 of 11
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सुपरस्टार कमल हासन की तबीयत बिगड़ गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक बुधवार को कमल हासन को तेज बुखार आया था, जिसके बाद उन्हें चेन्नई के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर्स ने जांच के बाद अभिनेता को अगले कुछ दिनों तक पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है।  हालांकि, अभी तक कमल हासन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Kamal Haasan: बिगड़ी कमल हासन की तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती, डॉक्टर्स ने दी आराम करने की सलाह
 

9 of 11
श्रिया सरन - फोटो : सोशल मीडिया
पैन इंडिया स्टार श्रिया सरन इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक तरफ, अभिनेत्री की पति को लिपलॉक करते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं, दूसरी तरफ, श्रिया सरन की फिल्म 'दृश्यम 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इसी बीच, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर चौंका देने वाला खुलासा किया है। इतना ही नहीं, अभिनेत्री ने कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान और काजोल देवगन की तारीफ भी की।

बेटी का चेहरा छिपाने पर ट्रोल हुईं श्रिया सरन, बोलीं- उनका काम है लिखना और मेरा इग्नोर करना

10 of 11
विक्रम गोखले - फोटो : सोशल मीडिया

दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले की हालत में सुधार नहीं हो रहा। अभिनेता को इस वक्त वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। उनकी पत्नी व्रुषाली गोखले ने मीडिया हाउस को अभिनेता के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए बताया कि  बुधवार को उनकी तबीयत बिगड़ी और वह कोमा में चले गए। व्रुषाली ने यह भी बताया कि अभिनेता के विभिन्न अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। बता दें कि विक्रम गोखले पांच नवंबर से पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती हैं।

कोमा में हैं दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले, पत्नी बोलीं- नहीं काम कर रहे कई अंग, हालत नाजुक

विज्ञापन

11 of 11
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड में भी अपना कमाल दिखा रही हैं। अभिनेत्री ग्लोबल स्टार बन गई हैं, जिसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की। लेकिन कुछ लोगों को लगता है कि प्रियंका की सफलता के पीछे कोई शैतानी ताकत है और वह शैतान की पूजा करती हैं। वहीं, अब अभिनेत्री ने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान इस बारे में बात की और बताया कि क्या वह सच में ऐसा करती हैं।

प्रियंका चोपड़ा करियर में सफल होने के लिए करती हैं शैतान की पूजा? एक्ट्रेस बोलीं- शिव जी मुझसे नाराज हो जाएंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें