फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: नुपुर शर्मा के बचाव में विवेक और ओटीटी पर सम्राट पृथ्वीराज, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Sat, 11 Jun 2022 08:21 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
विवेक अग्निहोत्री, नुपुर शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
शनिवार का दिन मनोरंजन जगत में काफी खास रहा। बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं और इन फिल्मों से जुड़ा अपडेट आज के दिन सामने आया है। इसके अलावा, अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज' की ओटीटी रिलीज के बारे में भी जानकारी सामने आई है। इन सबके बीच, कुछ सेलेब्स की तस्वीरें और वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया है। आइए आपको मनोरंजन जगत की आज की 10 बड़ी खबरें बताते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
'सम्राट पृथ्वीराज' - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की 'सम्राट पृथ्वीराज' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो रही है। 300 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर 55.05 करोड़ रुपये का ही कारोबार कर पाई है। यही कारण है कि यशराज फिल्म्स की टीम ने अमेजन प्राइम वीडियो पर फिल्म को महज 4 हफ्तों में ही रिलीज करने का प्लान बनाया है। बता दें कि ओटीटी के आने के बाद सिनेमाघरों की कमाई प्रभावित न हो यह सुनिश्चित करने के लिए नियम बनाया गया था कि कोई भी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के आठ हफ्तों बाद ही ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। फिर वायआरएफ ने ये कदम क्यों उठाया? जानिए...

Samrat Prithviraj OTT: बची-कुची साख बचाने ओटीटी पर आएंगे 'सम्राट पृथ्वीराज', यहां कर सकेंगे बिंज वॉच
विज्ञापन

3 of 11
ए आर रहमान की बेटी की शादी के रिस्पेशन में पहुंचे हनी सिंह - फोटो : Instagram
एआर रहमान की बेटी खतीजा की पिछले महीने ही ऑडियो इंजीनियर रियासदीन से शादी हुई थी। दोनों की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। वहीं, अब बीती रात शुक्रवार को एआर रहमान ने चेन्नई में खतीजा के लिए ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में एआर रहमान के करीबियों और दोस्तों ने शिरकत की थी और सबसे खास बात ये थी कि यह एक म्यूजिकल रिसेप्शन था। अब इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और खतीजा के लुक को भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

AR Rahman: एआर रहमान की बेटी का म्यूजिकल वेडिंग रिसेप्शन देखा क्या? वायरल तस्वीरें देख उड़ जाएंगे होश

4 of 11
vivek agnihotri, nupur sharma - फोटो : social media
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा ने पिछले दिनों एक मीडिया शो में पैगंबर मोहम्मद के ऊपर विवादित बयान दिया था। इस बयान की वजह से देश में कई जगहों पर साम्प्रदायिक तनाव देखने को मिल रहा है। लोग नुपुर शर्मा के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, उनके खिलाफ चल रहे प्रदर्शन की आंच अब सड़कों पर आ गई है। कल जुम्मे की नमाज के बाद पूरे देश को तनाव जैसी की स्थिति देखने मिली। जहां कुछ लोग नुपुर के बयान पर आग उगल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ उन्हें सपोर्ट करते हुए भी दिख रहे हैं। इन्हीं लोगों की लिस्ट में 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री का नाम भी शामिल है। विवेक ने सामने आकर सोशल मीडिया पर नुपुर के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के लिए अपना गुस्सा जाहिर किया है।

Nupur Sharma Controversy: विवेक को आई खिलाफत मूवमेंट की याद, ट्वीट कर नुपुर के बचाव में उतरे 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक
विज्ञापन

5 of 11
Nagarjuna Akkineni - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' अपने रिलीज से पहले ही चर्चाओं में बनी हुई है। मेकर्स आए दिन एक-एक करके सोशल मीडिया पर फिल्म की स्टार कास्ट का पहला लुक साझा कर रहे हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन का लुक सामने आया था। वहीं अब प्रोड्यूसर करण जौहर ने नागार्जुन का पहला लुक साझा कर दिया है। बता दें कि फिल्म का ट्रेलर 15 जून को रिलीज किया जाएगा, जबकि फिल्म 9 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Brahmastra: ब्रह्मास्त्र से सामने आया नागार्जुन का लुक, खून से लथपथ दिखे अभिनेता, आपने देखा क्या?
विज्ञापन

6 of 11
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग खत्म करने के बाद अगले प्रोजेक्ट में जुट गए हैं। रणबीर इन दिनों लव रंजन की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए स्पेन में हैं और यहां पर रणबीर अकेले नहीं हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ अभिनेत्री श्रद्धा कपूर नजर आएंगी और दोनों ही स्पेन में इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से जुड़े वीडियो सामने आने लगे हैं। बीते दिन रणबीर और श्रद्धा का डांस स्टेप करते हुए वीडियो सामने आया था। वहीं, अब फिल्म के सेट से एक और वीडियो लीक हुआ है, जिसमें दोनों रोमांटिक होते हुए दिख रहे हैं।

Video: श्रद्धा कपूर संग नदी में रोमांस करते नजर आए शर्टलेस रणबीर, स्पेन से लीक हुआ दोनों का यह वीडियो
विज्ञापन

7 of 11
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : अमर उजाला
दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला का आज जन्मदिन है। उनके बर्थडे पर फैंस भावुक होकर अपने फेवरेट सिंगर को याद कर रहे हैं। 29 मई को पंजाब के जवाहर गांव के पास ही सिद्धू की हत्या कर दी गई थी। इस हमले में उन्हें कई गोलियां लगी थीं, बाद में अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया था। सिंगर भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन अपनी शानदार आवाज और गानों से फैंस के दिलों के जिंदा रहेंगे। सिंगर के जन्मदिन पर उनके माता-पिता ने फैंस के लिए सिद्धू मूसेवाला का एक स्पेशल वीडियो शेयर किया है।

Sidhu Moose Wala Birthday: नम हुईं सिद्धू के माता-पिता की आंखें, वीडियो के जरिए शेयर किए मूसेवाला के अनदेखे पल

8 of 11
सोनम कपूर, रिया कपूर, रिहाना - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं। जल्द ही अभिनेत्री अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। हाल में अपने जन्मदिन के मौके पर अभिनेत्री ने अपनी तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं। वहीं, इन दिनों वह अपनी बहन रिया कपूर के साथ लंदन में क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। हाल ही में रिया ने सोनम के साथ तस्वीरें शेयर की हैं, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Sonam Kapoor: लंदन की सड़कों पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं सोनम, फैंस बोले- रिहाना को कर रहीं कॉपी
 

9 of 11
अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन बीते दिनों अपनी फिल्म पुष्पा को लेकर सुर्खियों में थे। अभिनेता की इस फिल्म को देशभर में काफी पसंद किया गया था। फिल्म में अल्लू के अभिनय और शानदार डांस मूव्स को हर किसी ने सराहा था। फिल्म के पहले भाग की सफलता के बाद अब फैंस बेसब्री से इस फिल्म के दूसरे भाग का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच हाल ही में अभिनेता से जुड़ी से बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण सुपरस्टार एक शैक्षणिक संस्थान का समर्थन करने के लिए आलोचनाओं के घेरे में आ गए हैं।

Allu Arjun: मुश्किल में फंसे साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन, भ्रामक विज्ञापन करने को लेकर दर्ज हुई FIR

10 of 11
शेखर सुमन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर और टीवी होस्ट शेखर सुमन जल्द ही कॉमेडी टैलेंट हंट शो इंडियाज लाफ्टर चैंपियन के साथ टेलीविजन पर वापसी करने वाले हैं। इस शो की वापसी की खबर सामने आते ही प्रशंसक बेहद खुश हैं। इसी बीच अभिनेता ने हाल ही में उन कॉमेडियन्स पर टिप्पणी की जो अपनी कॉमेडी में 'अश्लीलता और गंदे चुटकुलों' का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में यह कि बताया कि कैसे संविधान में मिली अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का कुछ तत्वों द्वारा दुरुपयोग किया जाता है।

Shekhar Suman: अश्लील कॉमेडी करने वालों पर भड़के शेखर सुमन, बोले- आजादी का दुरुपयोग करने पर...
विज्ञापन

11 of 11
जस्टिन बीबर - फोटो : सोशल मीडिया
दुनियाभर में मशहूर पॉप सिंगर जस्टिन बीबर ने हाल ही में अपनी बीमारी के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर फैंस को यह जानकारी दी है कि उनके चेहरे का आधा हिस्सा पैरालाइज हो गया है। बता दें कि हाल ही में गायक ने अपने एल्बम 'जस्टिस' के प्रमोशन के लिए दुनिया के कई देशों का दौरा करने की घोषणा की थी। हालांकि, बाद में जस्टिन ने अपना दौरा स्थगित कर दिया। यह खबर सुनते ही उनके फैंस निराश हो गए। कुछ तो नाराजगी जताने लगे। मगर, जब से गायक ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर अपनी बीमारी के बारे में बताया है, तब से फैंस जस्टिन पर प्यार लुटा रहे हैं। वह अपने चहेते सिंगर के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। कोई जस्टिन को आराम करने की सलाह दे रहा है तो कोई उन्हें यह भरोसा दिला रहा है कि वह हर हाल में उनके साथ हैं।

Justin Bieber: पॉप स्टार के लिए दुआएं कर रहे फैंस, किसी ने दी आराम की सलाह तो किसी ने दिलाया प्यार का भरोसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें