फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: कंगना का ऋतिक पर निशाना और मलाइका के पक्ष में आए अरबाज, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Mon, 20 Mar 2023 07:54 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
मलाइका, अरबाज, कंगना रणौत - फोटो : social media
मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ खास और दिलचस्प होता रहता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं कि आज दिन भर में ग्लैमर वर्ल्ड में क्या कुछ नया हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
भोला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अजय देवगन स्टारर फिल्म 'भोला' के लिए फैंस का बज काफी ज्यादा हाई है। इस मूवी में एक्टर दमदार किरदार में नजर आने वाले हैं। अजय देवगन को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस कितने ज्यादा एक्साइटेड हैं, इसका अनुमान इसकी एडवांस टिकट बुकिंग से लगाया जा सकता है। बीते दिन अजय ने एक वीडियो साझा कर 'भोला' की एडवांस टिकट बुकिंग शुरू होने की जानकारी दी। इस क्लिप में तब्बू को भी देखा गया। वहीं, महज एक दिन के अंदर भोला के कितने टिकट बुक हो चुके हैं इसकी अपडेट भी सामने आ गई है। 
Bholaa Advance Ticket Booking: 'भोला' की एडवांस टिकट बुकिंग में शानदार ओपनिंग, 2-3 घंटे में बिक गए इतने टिकट

विज्ञापन

3 of 11
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram
मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की बेहद फिट और खूबसबरत अभिनेत्री हैं। वह अपने काम से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। अभिनेत्री अपनी बॉडी से लेकर ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी कई बार ट्रोल की जाती हैं। लेकिन अब शायद इन सबका मलाइका पर कोई असर नहीं होता है। मलाइका अक्सर खबरों में बनी रहती हैं और कई बार अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खुलासे कर चुकी हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने कहा है कि उनको सेक्स सिंबल कहलाना पसंद है। 
Malaika Arora: नॉर्मल महिला से ज्यादा सेक्स सिंबल कहलाना पसंद करती हैं मलाइका, अर्जुन कपूर को लेकर कही यह बात

4 of 11
भूमि पेडनेकर-अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भीड़' को लेकर सुर्खियों में हैं। भूमि इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। बता दें कि इस फिल्म में कोविड 19 महामारी के दौरान शहरों से पलायन को मजबूर हुए लोगों के दर्द को बयां करने की कोशिश की गई है। हाल ही में भूमि पेडनेकर ने कोविड 19 महामारी का मुश्किलों भरा दौर याद किया। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उस वक्त इंडस्ट्री में किन लोगों ने उन्हें मदद दी। 
Bhumi Pednekar: कोविड महामारी के दौरान भूमि की मदद को आगे आए थे अक्षय कुमार, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

विज्ञापन

5 of 11
ऐश्वर्या रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
मेगास्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत के सोने और हीरे के आभूषण कथित तौर पर उनके घर के लॉकर से चोरी हो गए हैं। चोरी के बारे में जानकारी होने पर ऐश्वर्या ने पिछले महीने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया कि 3.60 लाख रुपये मूल्य के सोने और हीरे के आभूषण चोरी हो गए। इस मामले में ऐश्वर्या ने तेयनामपेट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
Aishwaryaa Rajinikanth: 'थलाइवा' की बेटी ऐश्वर्या का लॉकर साफ, 3.60 लाख की ज्वेलरी लेकर चोर चंपत, जांच जारी

 

विज्ञापन

6 of 11
डीजे एजेक्स - फोटो : सोशल मीडिया
डीजे एजेक्स ओड़िशा के जाने माने सिंगर हैं। उनको स्माइलिंग डीजे अक्षय कुमार के नाम से भी जाना जाता है। डीजे एजेक्स का शव शनिवार शाम भुवनेश्वर स्थित उनके घर पर मिला है। परिजनों ने बताया कि एजेक्स फांसी पर लटकते हुए मिले थे। आनन-फानन में उनको कैपिटल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं एजेक्स की मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
DJ Azex: फांसी पर लटकता मिला डीजे एजेक्स उर्फ अक्षय कुमार का शव, गर्लफ्रेंड पर लगा ब्लैकमेल करने का आरोप
विज्ञापन

7 of 11
दीपक तिजोरी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक दीपक तिजोरी ने सह निर्माता मोहन नादर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि नादर ने उनसे 2.6 करोड़ रुपये ठगे हैं। अभिनेता ने उनके खिलाफ अंबोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया। अभिनेता का आरोप है कि मोहन ने 'टिप्सी' नामक एक थ्रिलर फिल्म बनाने के नाम पर उनसे 2.6 करोड़ रुपये लिए और उनके साथ धोखाधड़ी। इस मामले में पुलिस ने आइपीसी की धारा 420 और 406 के तहत मामला दर्ज किया है।
Deepak Tijori: दीपक की 'तिजोरी' में लगी सेंध, एक्टर ने इस सहनिर्माता पर लगाया 2.6 करोड़ के फ्रॉड का आरोप

8 of 11
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान को बॉलीवुड का दबंग कहा जाता है, लेकिन आजकल दबंग पर खतरा बढ़ता नजर आ रहा है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की ओर से सलमान खान को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। कुछ महीनों पहले अभिनेता के पिता सलीम खान को धमकियों भरी चिट्ठी मिली थी, वहीं अब उनको गोल्डी बराड़ ने भी धमकी भरा एक ईमेल भेजा है। इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई ने जेल से ही एक इंटरव्यू में सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी और यह साफ कर दिया था कि उनकी जिंदगी का आखिरी लक्ष्य सलमान खान को मारना ही है। अब गोल्डी बराड़ द्वारा जान से मारने की धमकी के बाद सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट की सुरक्षा व्यवस्था काफी टाइट कर दी गई है।
Salman Khan: गोल्डी बराड़ की धमकी के बाद 'गैलेक्सी' पर पुलिस का सख्त पहरा, बढ़ाई गई सलमान खान की सुरक्षा

9 of 11
स्वरा भास्कर - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के नेता फहाद से शादी कर ली है। एक्ट्रेस की शादी की खबरों ने महीने भर से जोर पकड़ रखा था। हाल ही में, स्वरा की विदाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें वह अपने माता-पिता से दूर होने पर फूट फूटकर रोती हुई दिखाई दे रही थीं। अब स्वरा के रिसेप्शन की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, जिसमें स्वरा की ड्रेस को लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
Swara Bhasker: रिसेप्शन में पाकिस्तानी डिजाइनर लहंगे में सजी नजर आईं स्वरा, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

10 of 11
ऋतिक रोशन, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर किसी न किसी कारण सोशल मीडिया पर छाईं रहती हैं। एक्ट्रेस ज्यादातर अपने बेबाक अंदाज को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। उन्होंने हाल ही में ट्विटर पर एक पोस्ट साझा किया है। यह पोस्ट उन्होंने एलन मस्क को लेकर किया है, और इशारों इशारों में ऋतिक रोशन को पर भी वार किया है। 
Kangana-Elon: कंगना ने एलन मस्क के प्यार वाले ट्वीट पर दी प्रतिक्रिया, इशारों-इशारों में ऋतिक पर भी किया वार!
विज्ञापन

11 of 11
अरबाज खान, मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। फैंस के बीच उनका आगामी शो काफी चर्चा में रहता है। सोशल मीडिया पर कभी उनकी गर्लफ्रेंड को लेकर तो कभी उनकी एक्स वाइफ को लेकर आए दिन उन पर तंज कसा जाता है।  हाल ही में, अरबाज ने आलोचना करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है और ट्रोल्स करने वालों के मुंह पर जोरदार तमाचा जड़ा है। 
Arbaaz Khan: सोशल मीडिया पर मलाइका की आलोचना पर अरबाज ने ट्रोल्स को लताड़ा, कहा- हमें इससे फर्क नहीं पड़ता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें