राजकुमार राव, भूमि पेडनेकर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अनुभव सिन्हा की फिल्म 'भीड़' को ‘राष्ट्रविरोधी फिल्म’ कहे जाने पर फिल्म में एक अहम किरदार निभा रहे पंकज कपूर कहते हैं, 'यह राजनीतिक फिल्म नहीं बल्कि यह एक विश्लेषणात्मक फिल्म है, जो हमारे समाज की मानसिकता के बारे में बात करती है। जो लोग इस फिल्म को राष्ट्रविरोधी फिल्म मान रहे हैं, वे पहले ये फिल्म देखें, उसके बाद अपने अपने विचार रखें। इस फिल्म में किसी को अच्छा या बुरा नहीं दिखाया गया है बल्कि उस दौरान जिस तरह के हालात थे, वही इस फिल्म में दिखाए गए हैं।' फिल्म के मुख्य कलाकारों राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर के साथ इसके निर्देशक अनुभव सिन्हा मंगलवाल को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मीडिया से रू ब रू होने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक उनकी प्रेस कांफ्रेस दोपहर 12 बजे इंपीरियल होटल में होने वाली है।
Rohit Shetty: 'स्कूल कॉलेज आणि लाइफ' का ट्रेलर जारी, इस फिल्म से मराठी सिनेमा में डेब्यू कर रहे रोहित शेट्टी