फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: ‘आदिपुरुष’ की रिलीज डेट बदली और ‘जवान’ में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

Mon, 07 Nov 2022 07:48 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्मी हस्तियों के साथ अक्सर कुछ न कुछ नया होता रहता है। सिने प्रेमी मनोरंजन जगत में हुईं इन्हीं हचलचों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं।
विज्ञापन
1 of 11
Filmy Wrap - फोटो : Social media
फिल्मी हस्तियों के साथ अक्सर कुछ न कुछ नया होता रहता है। सिने प्रेमी मनोरंजन जगत में हुईं इन्हीं हचलचों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर में हुई 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ... 
विज्ञापन

2 of 11
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, हैदराबाद
प्रभास की आगामी फिल्म 'आदिपुरुष' की रिलीज छह महीने के लिए टाल दी गई है। निर्देशक ओम राउत ने बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है। मेकर्स द्वारा जारी किए गए स्टेटमेंट में लिखा है कि "आदिपुरुष के निर्माण से जुड़े लोगों को थोड़ा अधिक समय देने की आवश्यकता है।" बता दें कि पहले यह फिल्म जनवरी में रिलीज होने वाली था। हालांकि, आधिकारिक बयान के अनुसार अब यह फिल्म 16 जून, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

Adipurush Release Date: छह महीने के लिए टली 'आदिपुरुष' की रिलीज, अब इस दिन दस्तक देगी प्रभास की फिल्म

 
विज्ञापन

3 of 11
अल्लू अर्जुन ने शूरू की पुष्पा द रूल की शूटिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पिछले साल के अंत में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' को कोई नहीं भूल पाया है। दर्शक इसको देखने के बाद से ही फिल्म के दूसरे पार्ट 'पुष्पा: दर रूल' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दर्शकों की इच्छा अब पूरी होने जा रही है। दरअसल, पिछले दिनों 'पुष्पा 2' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। जहां अभी फिल्म की शूटिंग शुरू होने की खबर से ही दर्शकों के दिलों में एक्साइटमेंट बढ़ गया था, वहीं अब अल्लू अर्जुन ने एक इवेंट में फिल्म से उनके तकिया कलाम का खुलासा कर दिया है। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन ने किया 'पुष्पा 2' से जुड़ा खुलासा, 'झुकेगा नहीं' के बाद यह होगा उनका तकिया कलाम

 

4 of 11
kuttey release date - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के दिग्गज फिल्मकार और संगीतकार विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज हिंदी सिनेमा में बतौर निर्देशक कदम रखने के लिए तैयार हैं। उनकी पहली फिल्म 'कुत्ते' की रिलीज डेट का एलान हो गया है, जिसमें कई बड़े सितारे नजर आएंगे। आसमान भारद्वाज के निर्देशन में बन रही पहली फिल्म अगले साल यानी 2023 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में अर्जुन कपूर और नसीरुद्दीन शाह जैसे सितारे एक साथ नजर आएंगे।

Kuttey Release Date: आदिपुरुष के बाद सामने आई 'कुत्ते' की रिलीज डेट, अर्जुन कपूर समेत ये सितारे आएंगे नजर

 
विज्ञापन

5 of 11
ब्लैक पैंथर वकांडा फॉरएवर का अफ्रीका में हुआ प्रीमियर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स इस साल की अपनी तीसरी बड़ी फिल्म 'ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरेवर' रिलीज करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। साल 2018 में आए इसके पहले पार्ट के बाद से ही दर्शकों के बीच फिल्म के अगले पार्ट के लिए काफी उत्सुकता थी। अब जहां 'ब्लैक पैंथर वकांडा फॉरेवर' की रिलीज की उल्टी गिनती शुरू हो गई है, वहीं लोगों के बीच इसको सिनेमाई पर्दे पर देखने के लिए भी बेसब्री भी बढ़ गई है। ऐसे में हाल ही में आखिरकार इस बहुप्रतीक्षित फिल्म कल यानी 6 नवंबर को अफ्रीका में प्रीमियर हो गया।

Black Panther 2: अफ्रीका में हुआ ब्लैक पैंथर 2 का प्रीमियर, सितारों का लगा जमावड़ा, देखें तस्वीरें

 
विज्ञापन

6 of 11
'जवान' में हुई रिद्धि डोगरा की एंट्री - फोटो : सोशल मीडिया
एटली कुमार के निर्देशन में बन रही शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'जवान' अपनी  घोषणा के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है। दर्शक 'जवान' में शाहरुख खान को अभिनय करते देखने के लिए बेकरार हैं। उनको स्क्रीन पर वापसी करते देखना उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। 'जवान' में खतरनाक लुक में नजर आने वाले शाहरुख के साथ इस फिल्म में साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा और विजय सेतुपति नजर आने वाले हैं।  ऐसे में अब इस फिल्म को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आ रही है, जिसे सुन टीवी कलाकारों के फैंस खुशी से झूम उठेंगे। दरअसल, दावा किया जा रहा है कि फिल्म टीवी एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा को साइन किया गया है।

Jawan: 'टाइगर 3' के बाद शाहरुख की 'जवान' में नजर आएंगी टीवी एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा? निभा सकती हैं धांसू किरदार

 
विज्ञापन

7 of 11
फ्रेडी टीजर - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन हिंदी सिनेमा के किंग बनकर उभरे हैं। साल 2022 में आई उनकी फिल्म भूल भुलैया 2 ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। अभिनेता की फिल्म उस समय सुपरहिट हुई जब बॉलीवुड के बड़े-बड़े दिग्गजों की फिल्में रिलीज होने के दूसरे-तीसरे दिन ही बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी हैं। ऐसे में ये कार्तिक आर्यन के लिए एक बड़ी सफलता है। कुछ दिनों पहले अभिनेता की फिल्म फ्रेडी से उनका फर्स्ट लुक साझा किया गया था। अब मेकर्स ने फ्रेडी का टीजर भी रिलीज कर दिया है। ये टीजर काफी दिलचस्प है। 

Freddy Teaser: डेंटिस्ट बनकर लोगों को डराने आ रहे हैं कार्तिक आर्यन, इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी 'फ्रेडी'

 

8 of 11
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शुमार रानी चटर्जी अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। रानी के डांस, लुक और खूबसूरती के फैंस दीवाने हैं। बता दें कि रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ दिलचस्प तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती नजर आती हैं। एक बार फिर रानी अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, भोजपुरी एक्ट्रेस ने अपने हालिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ खुश खबरी साझा की है। उन्होंने अपने हालिया रिलीज गाने की जानकारी साझा की है।

Rani Chatterjee: रानी चटर्जी का नया गाना 'फांसी रजऊ' रिलीज, समर सिंह पर भड़कती नजर आईं एक्ट्रेस

 

9 of 11
मलाइका अरबाज अरहान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सितारों की अगली पीढ़ी के यानि अभिनेताओं के बच्चों के ग्लैमर की दुनिया में पैर जमाने की कवायद शुरू हो गई है। श्रीदेवी की बेटी जाहन्वी कपूर और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान हिंदी सिनेमा में अपना दम दिखा रही हैं। वहीं शाहरुख खान बेटी सुहाना और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर भी अपनी डेब्यू फिल्म के लिए तैयार हैं। अब मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे अरहान खान भी बहुत जल्द अपने पिता को एक फिल्म में असिस्ट करने वाले हैं। 

Malaika-Arbaaz Son: मलाइका के बेटे अरहान को करण जौहर करेंगे लॉन्च, आलिया की फिल्म में भी कर चुके हैं काम

10 of 11
Hostel Daze - फोटो : Social media
ओटीटी की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए अब मेकर्स लगातार फैंस के लिए कई सारे शो और सीरीज पेश कर रहे हैं। इतना ही नहीं लोगों की पसंद को देखते हुए मेकर्स कई सीरीज के नए-नए भाग भी रिलीज कर रहे हैं। इसी क्रम में अब अमेजन प्राइम वीडियो ने अपनी लोकप्रिय और चर्चित सीरीज के नए भाग की घोषणा कर दी है। टीवीएस द्वारा निर्मित हॉस्टल डेज के दो सफल और सुपर हिट सीजन के बाद में सीरीज के तीसरे सीजन के वर्ल्ड वाइड सीनियर का एलान कर दिया है।

Hostel Daze 3: फिर दिखेगी कॉलेज लाइफ से जूझते छह दोस्तों की कहानी, जानें कब और कहां देख सकेंगे सीरीज

 
विज्ञापन

11 of 11
साहो - फोटो : सोशल मीडिया
प्रभास की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले आदिपुरुष की वजह से उन्हें ट्रोल्स का सामना करना पड़ा था। वहीं, अब उनकी फ्लॉप फिल्म 'साहो' का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, नेटफ्लिक्स इंडोनेशिया ने प्रभास का मजाक उड़ाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडिया शेयर किया है। हालांकि, फैंस अपने सुपरस्टर का मजाक उड़ता देख भड़क गए हैं। वह, नेटफ्लिक्स को अनसब्सक्राइब की धमकी दे रहे हैं। 

Unsubscribe Netflix: प्रभास का वीडियो शेयर कर बुरा फंसा नेटफ्लिक्स, फैंस ने दी 'अनसब्सक्राइब' की धमकी

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें