ऊंचाई, यशोदा
- फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी में एक साथ रिलीज होंगी आठ फिल्में
इस हफ्ते 11 नवंबर को सिनेमाघरों में हिंदी में पूरी आठ फिल्में रिलीज होने जा रही हैं, जिनमें दो फिल्में एक-दूसरे को जबरदस्त टक्कर देती नजर आएंगी। क्योंकि इन दोनों फिल्मों में बड़े-बड़े स्टार्स मौजूद हैं। इनमें से एक जहां साउथ की बेहतरीन अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की 'यशोदा' है, वहीं दूसरी बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन और अनुपम खेर की फिल्म 'ऊंचाई' है। इनके अलावा, 11 नवंबर को रितेश देशमुख की 'मिस्टर मम्मी', 'अंत द एंड', 'थाई मसाज', 'रॉकेट गैंग', 'करतूत' और 'बधाई हो बेटी हुई है' रिलीज हो रही है।