फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: कर्नाटक में 'डेयरडेविल मुस्तफा' टैक्स फ्री और आदिपुरुष को मिला आमिर का साथ, पढ़ें फिल्मी खबरें

Thu, 15 Jun 2023 07:57 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
डेयरडेविल मुस्तफा, आदिपुरुष, आमिर खान - फोटो : social media
अक्सर सुर्खियों में रहने वाले फिल्मी दुनिया में हर दिन हर पल कुछ न कुछ नया होता ही रहता है। सिने प्रेमी मनोरंजन जगत में हुईं इन्हीं हचलचों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। सिनेमा जगत में आज भी बहुत देखने और सुनने को मिला। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर में हुई 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ... 
विज्ञापन

2 of 11
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : social media
सुशांत सिंह राजपूत एक ऐसा नाम है, जो बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी मशहूर हैं। जब-जब अभिनेता का नाम लिया जाता है, तब-तब इंडस्ट्री में हलचल बढ़ जाती है। बीते दिन यानि 14 जून को तीन साल पहले अभिनेता का निधन हो गया था। जिसके बाद उनके फैंस को गहरा सदमा लगा है। अभिनेता के फैंस अक्सर सोशल मीडिया पर उनके नाम को ट्रेंड कराने में लगे रहते हैं। सुशांत मामले में अभी भी कार्रवाई चल रही है और उनके प्रसंशक न्याय की आस में बैठे हैं। इसी क्रम में इस केस से जुड़े वकील विकास सिंह ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। 
Sushant Singh Rajput: 'सीबीआई SSR केस को स्लो डेथ देना चाहती है', सुशांत के वकील का चौंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन

3 of 11
तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और अभिनेता विजय वर्मा लगातार अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर बीते कई दिनों से सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में तमन्ना ने अपने रिश्ते की पुष्टि की और उन्हें उन्हें अपना 'हैप्पी प्लेस' बताया और तब से दोनों के फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। तमन्ना के बाद अब विजय ने भी आखिरकार अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है।
Tamannaah-Vijay: तमन्ना भाटिया के बाद विजय वर्मा ने रिश्ते पर लगाई मुहर, बोले- मेरी जिंदगी में बहुत प्यार...

4 of 11
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर की फिल्म टीकू वेड्स शेरू का ट्रेलर रिलीज होते ही कंट्रोवर्सी का हिस्सा बन गया है। टीकू वेड्स शेरू के ट्रेलर में 49 साल के नवाजुद्दीन सिद्दीकी और 21 साल की अवनीत कौर का बोल्ड किसिंग सीन दिखाया गया है, इस किसिंग सीन ने लोगों के बीच चिंगारी लगा दी है। सोशल मीडिया पर भड़के लोग सिर्फ नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अवनीत कौर ही नहीं बल्कि फिल्म की प्रोड्यूसर कंगना रनौत पर भी भड़कते नजर आ रहे हैं।
Tiku Weds Sheru: नवाज की नई फिल्म पर हुआ बवाल, 21 साल की एक्ट्रेस संग किसिंग सीन ने लगाई इंटरनेट पर लगाई आग

विज्ञापन

5 of 11
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदू महाकाव्य रामायण पर आधारित फिल्म आदिपुरुष का डायरेक्शन ओम राउत ने किया है और इसमें प्रभास भगवान राम और कृति सेनन जानकी के किरदार में हैं। फिल्म का पहला टीजर पिछले साल दशहरे के दौरान अयोध्या में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान लॉन्च किया गया था। हालांकि, इसके वीएफएक्स को नेटिजन्स ने काफी ट्रोल किया था,  जिसके बाद खबर आई कि निर्माताओं ने तकरीबन 100 करोड़ रुपये की मोटी रकम खर्च करके फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स पर फिर से काम किया, थे जिससे आदिपुरुष अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक बन गई है। बीते दिनों खबर आई थी कि मेकर्स ने इसके लिए हर थिएटर में एक सीट छोड़ने का एलान किया है। अब खबर आ रही है कि हनुमान जी के लिए छूटी ये सीटें खाली नहीं रहेंगी। 
Adipurush: हनुमान जी के लिए रिजर्व सीट पर मूर्ति रखकर अर्पित किए जाएंगे पुष्प, थिएटर्स ने इस वजह से लिया फैसला

विज्ञापन

6 of 11
निखिल आडवाणी, करण जौहर - फोटो : Social media

निखिल आडवाणी ने करण जौहर की पहली दो फिल्मों 'कुछ कुछ होता है' और 'कभी खुशी कभी गम' से सहायक निर्देशक के रूप में अपना करियर शुरू किया। इसके बाद उन्होंने 2003 में शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और सैफ अली खान अभिनीत 'कल हो ना हो' के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की, जिसकी कहानी और पटकथा करण जौहर ने खुद लिखी थी। करण ने अपने संस्मरण 'एन अनसूटेबल बॉय' में बताया किया था कि उन्हें इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म का निर्देशन नहीं करने का पछतावा है। अब निखिल ने इस फिल्म के दौरान करण के साथ अपने मतभेद पर बात की है।
Nikkhil Advani: 'तीन साल तक रहा बेरोजगार', 'कल हो ना हो' के दौरान करण जौहर के साथ हुए मतभेद पर बोले निखिल

विज्ञापन

7 of 11
आमिर खान, आदिपुरुष का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सुपरस्टार प्रभास की पैन इंडिया फिल्म 'आदिपुरुष' कल यानी 16 जून को बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। फैंस को इस फिल्म का कई साल से इंतजार है। प्रभास के अलावा इसमें कृति सेनन, सैफ अली खान, सनी सिंह और देवदत्त नागे मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर प्रशंसकों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी काफी ज्यादा उत्साहित हैं। हाल ही में आमिर खान ने भी फिल्म की पूरी टीम को रिलीज से पहले शुभकामनाएं दी हैं।
Adipurush: 'आदिपुरुष' को मिला आमिर खान का साथ, रिलीज से पहले सुपरस्टार ने कह दी यह बड़ी बात

8 of 11
नीना गुप्ता - फोटो : social media

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता जल्द ही 'हिंदी विंदी' नाम की फिल्म में नजर आएंगी। वह इस फिल्म हिस्सा बनने के लिए बेहद उत्साहित हैं। इस फिल्म में वह एक दादी की भूमिका निभाएंगी, जो ऑस्ट्रेलिया में अपने पोते से मिलने जाती हैं। यह फिल्म एक ऑस्ट्रेलियाई-भारतीय लड़के के परिवर्तन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें दिखाया जाएगा कि वह कैसे हिंदी सीखता है और कैसे वह अपनी सांस्कृतिक पहचान को अपनाता है। अब इस फिल्म के बारे में नीना ने बात की है।
Neena Gupta: 'हिंदी विंदी' का हिस्सा बनने पर उत्साहित हैं नीना गुप्ता, ऑस्ट्रेलिया में करेंगी फिल्म की शूटिंग

9 of 11
डेयरडेविल मुस्तफा, सीएम सिद्धारमैया - फोटो : सोशल मीडिया

कर्नाटक सरकार ने फिल्म 'डेयरडेविल मुस्तफा' को टैक्स फ्री करने का फैसला किया है। यह फिल्म प्रतिष्ठित दिवंगत लेखक पूर्णचंद्र तेजस्वी की एक लघु कहानी पर आधारित है, जिसे निर्देशक शशांक सोहगल ने फीचर फिल्म में रूपांतरित किया है। यह एक छोटी बजट की कन्नड़ फिल्म है जो 19 मई को रिलीज हुई और सुपरहिट रही।
Daredevil Musthafa: कर्नाटक सरकार ने 'डेयरडेविल मुस्तफा' को किया टैक्स फ्री, सिद्धरमैया ने ट्वीट कर दी जानकारी

10 of 11
मानुषी छिल्लर-निखिल कामथ - फोटो : सोशल मीडिया
मिस वर्ल्ड से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनने तक का सफर तय करने वालीं मानुषी छिल्लर बीते लंबे समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। मानुषी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत अक्षय कुमार संग फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' से की थी। हालांकि, यह फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा पाई लेकिन मानुषी की एक्टिंग को दर्शकों के जरिए काफी सराहना मिली। फिल्मों से उलट मानुषी को लेकर बीते कई दिनों से यह दावा किया जा रहा है कि वह बिजनेसमैन निखिल कामथ के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई है इसका खुलासा अब खुद मानुषी ने करते हुए सोशल मीडिया की हलचल बढ़ा दी है। 
Manushi Chhillar: मानुषी छिल्लर ने निखिल कामथ को डेट करने की अफवाह पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'यह जीवन का बेहद...
विज्ञापन

11 of 11
अविका गौर - फोटो : सोशल मीडिया
‘बालिका वधू’ फेम अविका गोर जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं। एक्ट्रेस विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘1920 हॉरर्स ऑफ द हार्ट’ रिलीज होने वाली है। वहीं,  हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान ‘ससुराल सिमर का’के को-एक्टर मनीष रायसिंघानी के साथ डेटिंग की अफवाहों को लेकर चुप्पी तोड़ी है। दरअसल,  शो में दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री काफी शानदार थी और फिर उनके रिलेशनशिप की खबरें उड़ने लगी थी।
Avika Gor: अपने से 18 साल बड़े को-एक्टर के संग रिलेशनशिप में थीं अविका? एक्ट्रेस ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें