फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: 'दंगल' के हर सीन के लिए 120 बार रिहर्सल करते थे आमिर और राखी को मिला नया हमसफर? पढ़ें फिल्मी खबरें

Wed, 14 Jun 2023 07:59 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आमिर खान, राखी सावंत - फोटो : social media
सिनेमा जगत से हर रोज कोई न कोई बड़ी खबर सामने आती ही रहती है। मनोरंजन इंडस्ट्री से जुड़े सितारे रोजाना किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कोई अपनी आने वाली फिल्मों की रिलीज को लेकर, तो कोई अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में बना रहता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
तीर्थानंद, कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी का मशहूर द कपिल शर्मा शो लोगों को हंसाने के लिए जाना जाता है। लेकिन हाल ही में खबर आ रही है कि इस शो के एक कॉमेडियन ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की है। आत्महत्या की कोशिश करने वाले जूनियर आर्टिस्ट का नाम तीर्थानंद राव है। तीर्थानंद राव को द कपिल शर्मा शो में जूनियर नाना पाटेकर के नाम से भी जाना जाता है। तीर्थानंद पहले सोशल मीडिया पर लाइव आए और इसके बाद आत्महत्या की कोशिश की है। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने आर्टिस्ट को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। 
TKSS: कपिल शर्मा शो के कॉमेडियन ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर की आत्महत्या की कोशिश, इस महिला पर लगाया आरोप
विज्ञापन

3 of 11
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म आदिपुरुष इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। इस हफ्ते यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आदिपुरुष को लेकर हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस फिल्म की रिलीज से पहले ही इसके वीएफएक्स, सिनेमैटिक एक्सपीरियंस और रामायण के मॉर्डन अडेप्टेशन को लेकर काफी चर्चा हो चुकी है। रिलीज से पहले ही यह फिल्म विवादों में पूरी तरह से घिर चुकी है। वहीं अब इस फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट को लेकर अपडेट सामने आ रहा है-
Adipurush OTT Release: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर कब धमाल मचाएगी आदिपुरुष, मेकर्स ने कर डाली इतने करोड़ की डील!

4 of 11
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी की ड्रामा क्वीन राखी सावंत मुंबई लौट आई हैं। वह दुबई गई थीं और आते ही उन्होंने पैप्स से बातचीत की। उन्होंने बताया कि वह अवॉर्ड फंक्शन के लिए देश से दूर थीं। वहां उनकी अकेडमी के बच्चों का परफॉर्म्स होना था और इसलिए उन्हें एक महीने का समय लगा। इस दौरान बिग बॉस फेम राखी ने सलमान खान, सारा अली खान और विक्की कौशल पर भी रिएक्ट किया। राखी सावंत ने कहा कि उन्होंने दबुई में अपना क्लब और होटल खरीदा है। इस दौरान 'ड्रामा क्वीन' आदिल खान दुर्रानी केस पर अपेडट दिया तो वहीं उन्होंने हिंट दिया कि उन्हें दुबई में नया प्यार मिल गया है।
Rakhi Sawant: राखी सावंत को मिल गया है नया हमसफर? आदिल के बाद अब किसके साथ घूम रहीं 'ड्रामा क्वीन'

विज्ञापन

5 of 11
आमिर खान 'दंगल'
बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान को मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है, क्योंकि वह हर काम बेहद बारीकी से और अच्छे से करते हैं। फिल्मों में किरदार निभाने के लिए वह बहुत बारीकी से उस विषय पर काम करते हैं और रिसर्च करते हैं। अभिनेता अपने फिल्म और हर एक किरदार के लिए कई बार रिहर्सल करते हैं, साथ ही हर हर प्रोजेक्ट के लिए एक या दो साल देते हैं, यह सुनिश्चित करने के लिए कि वह पूरी तरह से किरदार में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में आमिर के 'दंगल' के को-स्टार ने इस बारे में बात की है।
Aamir Khan: 'दंगल' के हर एक सीन के लिए 120 बार रिहर्सल करते थे आमिर खान, अभिनेता के को-स्टार ने किया खुलासा
विज्ञापन

6 of 11
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

प्रभास और कृति सेनन की फिल्म  'आदिपुरुष' रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है। हालांकि, फिल्म के ट्रेलर से लेकर गानो तक को फैंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिलीज से पहले ही फैंस के बीच फिल्म का क्रेज देखने को मिल रहा है। वहीं फिल्म की एडवांस बुकिंग भी 11 जून से शुरू हो चुकी है। 'आदिपुरुष' की एडवांस बुकिंग बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए सीता हरण के सीन को लेकर काफी ट्रोलिंग हुई थी। अब मेकर्स ने इसपर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
Adipurush: आदिपुरुष के ट्रेलर में सीता हरण के सीन पर हुए बवाल पर मेकर्स ने दिया जवाब, जारी किया यह वीडियो

विज्ञापन

7 of 11
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म आदिपुरुष की रिलीज में अभी भी दो दिन का वक्त बचा है, लेकिन एडवांस बुकिंग में टिकट धड़ल्ले से बिक रहे हैं। मंगलवार को देश की प्रमुख मल्टीप्लेक्स चेन पीवीआर सिनेमा ने बताया कि फिल्म के एक लाख टिकट्स बिक चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कई जगह पर आदिपुरुष के फर्स्ट डे फर्स्ट शो हाउसफुल जा रहे हैं। खबर आ रही है दिल्ली और मुंबई में इसके टिकट 2000 रुपये में मिल रहे हैं तो चलिए जानते हैं सच्चाई क्या है-
Adipurush Ticket Price: 1150 से 2000 तक बिक रहे 'आदिपुरुष' के टिकट, फर्स्ट डे फर्स्ट शो के लिए कई थिएटर फुल

8 of 11
स्वास्तिका मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
अरिंदम भट्टाचार्य की बहुचर्चित राजनीतिक थ्रिलर 'शिबपुर' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, लेकिन ट्रेलर के बजाय जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा वह है, ट्रेलर लॉन्च से पहले स्वास्तिका मुखर्जी का सोशल मीडिया पोस्ट। स्वास्तिका मुखर्जी, परमब्रत चटर्जी, रजत दत्ता, खराज मुखर्जी और अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाओं वाली यह थ्रिलर फिल्म इस साल की शुरुआत में हुए विवादों के कारण चर्चा में रही है। स्वास्तिका मुखर्जी ने अपनी आगामी फिल्म शिबपुर की रिलीज से पहले सनसनीखेज खुलासा किया था।
Swastika Mukherjee: स्वास्तिका मुखर्जी ने 'शिबपुर' के मेकर्स पर साधा निशाना, बोलीं- यौन उत्पीड़न कोई मजाक नहीं

9 of 11
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक रोशन बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। उनकी फिल्मों का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। एक्टिंग से लेकर डांसिंग तक में उन्हें महारत हासिल है। ऋतिक को देखकर ऐसा महसूस होता है कि वह एक्टिंग के लिए ही बने हैं। अब अभिनेता ने खुलासा किया है कि उनकी फिल्म कहो ना प्यार है में डबल रोल निभाने के लिए सलमान खान से बॉडी बिल्डिंग टिप्स ली थी।
Hrithik Roshan: कहो ना प्यार है के लिए सलमान ने ऋतिक को दिए थे बॉडी बिल्डिंग टिप्स, अभिनेता ने सुनाया किस्सा

10 of 11
केपी चौधरी - फोटो : social media

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की एक्शन पैक्ड फिल्म 'कबाली' का तेलुगु वर्जन रिलीज करने वाले प्रोड्यूसर केपी चौधरी इस समय सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल, केपी चौधरी को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया है। केपी चौधरी को कथित तौर पर ड्रग्स रखने के आरोप में साइबराबाद पुलिस ने 13 जून को हिरासत में लिया था। एसआईटी ने उन्हें तब पकड़ा जब वह हैदराबाद के राजेंद्रनगर में अपने किस्मतपुर स्थित आवास से निकल रहे थे। खबरों के मुताबिक, पुलिस को उनके पास से 82.75 ग्राम कोकीन के 90 पाउच मिले हैं।
KP Chowdhary: ड्रग्स मामले में कबाली प्रोड्यूसर केपी चौधरी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में एसआईटी ने बरामद की कोकीन

विज्ञापन

11 of 11
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर की फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। पिछले काफी दिनों से इस फिल्म की लगातार चर्चा हो रही है। फिल्म के ट्रेलर को लोगों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। जल्द ही यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। इस फिल्म का निर्माण कंगना रणौत के मणिकर्णिका फिल्म्स की ओर से किया गया है। 
Tiku Weds Sheru: कंगना और इरफान के साथ बनने वाली थी 'टिकू वेड्स शेरू', बॉलीवुड की 'क्वीन' का दिलचस्प खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें