फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: आर्यन खान की वेब सीरीज की शूटिंग शुरू और 'बंदा' का अब साउथ में भी होगा धमाका, पढ़ें फिल्मी खबरें

Sat, 03 Jun 2023 07:55 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आर्यन खान, 'बंदा' में मनोज बाजपेयी - फोटो : social media
मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ खास और दिलचस्प होता रहता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं कि आज दिन भर में ग्लैमर वर्ल्ड में क्या कुछ नया हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
कमल हासन, सुदीप्तो सेन - फोटो : Social media
द केरल स्टोरी को एक प्रोपेगेंडा फिल्म कहने के बाद, तमिल सुपरस्टार कमल हासन ने एक बार फिर सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी फिल्म पर निशाना साधा है। हाल ही में उन्होंने फिल्म पर बैन लगाए जाने की मांग पर अपनी राय साझा की है।
Kamal Haasan: द केरल स्टोरी पर फिर भड़के कमल हासन, बोले- संख्या बढ़ा चढ़ाकर इसे राष्ट्रीय संकट नहीं बता सकते
विज्ञापन

3 of 11
उर्वशी रौतेला की मां - फोटो : Social media
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में वह नए घर खरीदने की खबरों की वजह से चर्चा के केंद्र में आ गईं। इंटरनेट पर बीते दिनों यह जानकारी सामने आई कि अभिनेत्री ने 190 करोड़ रुपये का एक अलीशान घर खरीदा है। 
Urvashi Rautela: 190 करोड़ के बंगले की खबरों को उर्वशी की मां ने बताया फेक, बाद में डिलीट किया पोस्ट

4 of 11
गूफी पेंटल - फोटो : सोशल मीडिया

महाभारत सीरियल में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले अभिनेता गूफी पेंटल अस्पताल में भर्ती हैं। कहा जा रहा है कि उनकी हालत बेहद गंभीर है। जानी-मानी अभिनेत्री टीना घई ने इस बात की पुष्टि की है। हालांकि, उन्होंने गूफी के परिवार का हवाला देते हुए इस बारे में अधिक जानकारी देने से मना कर दिया था। अब परिवार की तरफ से अभिनेता का हेल्थ अपडेट सामने आया है।
Gufi Paintal: तो इस समस्या से जूझ रहे हैं 'शकुनी मामा', परिवार वालों ने दिया हेल्थ अपडेट

विज्ञापन

5 of 11
चारू असोपा, सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के फैंस को तब झटका लगा जब उन्होंने अपने स्वास्थ्य को लेकर बड़ा खुलासा किया। सुष्मिता ने बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। इस खबर से उनके फैंस समेत परिजन भी सतके में थे। वहीं, अब पूर्व मिस यूनिवर्स की भाभी चारु असोपा ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चर्चा की है। साथ ही सुष्मिता को 'फाइटर' बताती नजर आई हैं। 
Charu Asopa: सुष्मिता सेन के हार्ट अटैक की परिवार को भी नहीं थी खबर, चारु ने खुलासा कर एक्ट्रेस को बताया फाइटर
विज्ञापन

6 of 11
शाहरुख खान-आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान जल्द ही मनोरंजन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। उनके निर्देशन में बनने वाली पहली वेब सीरीज शुक्रवार को शुरू हो गई। यह छह पार्ट की सीरीज होगी, जिसे उनके पिता शाहरुख प्रोड्यूस कर रहे हैं। 
Shahrukh-Aryan Khan: आर्यन खान की वेब सीरीज की शूटिंग शुरू, बेटे का हौसला बढ़ाने सेट पर पहुंचे शाहरुख

विज्ञापन

7 of 11
केआरके-जरा हटके जरा बचके - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की कौशल और सारा अली खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' दो जून को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म को क्रिटिक्स समेत फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। वहीं, रिपोर्ट की मानें तो मूवी ने अपनी रिलीज डे पर छह करोड़ रुपये की कमाई के साथ अच्छी शुरुआत की है। हालांकि, खुद को नंबर वन क्रिटिक मानने वाले कमाल राशिद खान अब इसे देखने के बाद इसका रिव्यू करते नजर आए हैं। फिल्म पर केआरके के रिव्यू ने सोशल मीडिया की हलचल बढ़ा दी है। 
Zara Hatke Zara Bachke: केआरके ने विक्की-सारा की फिल्म को बताया टॉर्चर, एमपी सरकार से इसलिए की बैन की मांग

8 of 11
जाकिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

कॉमेडियन-एक्टर जाकिर खान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक उन्हें उनकी यूनिक कॉमेडी की वजह से पहचाना जाता है। जाकिर आए दिन चल रहे अहम मुद्दों पर भी अपने विचार साझा करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर जाकिर की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अभिनेता ने हाल ही में, सोशल मीडिया पर फिल्म निर्माताओं से अनुरोध किया कि वह संवाद लेखकों को अंग्रेजी भाषा हिंदी का अनुवाद करने के लिए कहने के बजाय अपना काम करने दें।
Zakir Khan: 'हर शब्द का अनुवाद करवाने की जरूरत नहीं है', जाकिर खान ने फिल्म निर्माताओं को दी हिदायत

9 of 11
सिर्फ एक बंदा काफी है - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मनोज बाजपेयी अभिनीत 'सिर्फ एक ही बंदा काफी है' फिल्म जी5 पर लगातार धूम मचा रही है। अपूर्व सिंह कार्की के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को लगातार दर्शकों का बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसके मद्देनजर फिल्म से बड़ा धमाका करने की तैयारी की जा रही है। दरअसल, सिर्फ एक ही बंदा काफी है फिल्म को जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है, लेकिन अब इस प्लान में कुछ और कड़ियां जोड़ी गई हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज की जाएगी। आइए आपको बताते हैं कि यह फिल्म ग्लोबली कब रिलीज होगी। 
Bandaa: सिनेमाघरों के साथ ही 'बंदा' का अब साउथ में भी होगा धमाका, तमिल और तेलुगू में इस दिन होगी रिलीज

10 of 11
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ओम राउत निर्देशित 'आदिपुरुष' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। प्रभास को भगवान राम और कृति को माता सीता के रूप में लाती इस फिल्म की चर्चा पिछले साल जारी हुए इसके टीजर के बाद जोरों पर हो रही थी। जहां फिल्म में पात्रों के चित्रण और इसके वीएफएक्स को लेकर जमकर विवाद हो रहा था, वहीं हाल ही में जारी किए गए नए टीजर ने सबका दिल जीत लिया। फिल्म के इस नए टीजर और गानों को देखने के बाद से ही सभी दर्शकों को अब इसके एक्शन से भरपूर ट्रेलर का इंतजार है। अब, जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज की तारीख नजदीक आ रही है, निर्माता कथित तौर पर एक्शन से भरपूर इसका ट्रेलर रिलीज करने जा रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में इसके ट्रेलर की रिलीज डेट भी बताई जा रही है, चलिए जानते हैं..
Adipurush: श्री राम और रावण का भव्य युद्ध दिखाएगा आदिपुरुष का दूसरा ट्रेलर, अगले हफ्ते इस तारीख को होगा रिलीज!
विज्ञापन

11 of 11
एलियट पेज - फोटो : social media
हॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री एलियट पेज (पहले एलन पेज) अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। जहां साल 2014 में उन्होंने अपने ट्रांसजेंडर होने की घोषणा की थी, वहीं दिसंबर 2020 में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी थी कि उन्होंने अपना जेंडर चेंज कर लिया है। जी हां, सर्जरी के बाद वह पुरुष बन चुकी हैं और अब एक अभिनेता की तरह जिंदगी जीती है। एलियट पेज एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, हॉलीवुड स्टार एलियट पेज ने हाल ही में खुलासा किया है कि उनके साथ एक नामी-गिरामी और इंडस्ट्री के ए-लिस्टर अभिनेता ने शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की थी। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि कैसे उन्हें भलाबुरा बोला गया था।
Elliot Page: जेंडर बदलने के बाद हुआ एलियट पेज का उत्पीड़न, एक अभिनेता ने की थी शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें