बॉलीवुड स्टार्स का हर रंग निराला है। जहां ये सितारे अपनी फिल्मों, सोशल एक्टिविटी और अवॉर्ड को कमाकर देश सहित विदेश में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। तो वहीं, कुछ सितारे अपनी एक गलती को लेकर ट्रोल्स का भी शिकार होते देखे जाते रहे हैं। कुछ नामचीन हस्तियां ऐसी भी रही हैं, जिनकी उनके बच्चों की वजह से जमकर फजीहत हुई है। इन स्टार्स के बच्चों ने कुछ ऐसा काम किया, जिससे उन्हें सबके सामने शर्मसार होना पड़ गया। इतना ही नहीं कुछ को तो जेल तक की हवा खानी पड़ गई। इस लिस्ट में शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर से लेकर सुनील दत्त के बेटे संजय दत्त तक शामिल हैं।