फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अर्जुन रेड्डी' एक्टर विजय की हुई तबीयत खराब, शूटिंग छोड़ हुए अस्पताल में भर्ती

Sat, 23 Mar 2019 07:53 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Arjun Reddy - फोटो : file
तेलुगू अभिनेता विजय देवरकोंडा खराब स्वास्थय के चलते अस्पताल में भर्ती हुए हैं। वह अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के आखिरी शूट करने में बिजी थे। उनकी यह फिल्म अप्रैल में रिलीज होने जा रही है। डाक्टर ने उनको आराम की सलाह दी है। ऐसे में अभिनेता के लिए जल्द से जल्द से ठीक होकर फिल्म को पूरी करने का दवाब है। 

 
विज्ञापन

2 of 4
Arjun Reddy
विजय ने कहा कि वह बुधवार की शाम 6 बजे तक शूटिंग कर रहे थे और अचानक उन्हें शरीर में बहुत थकावट और कमजोरी महसूस हुई। ऐसे में उन्हें बुखार भी चढ़ने लगा। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अभी तक ऐसी कोई जानकारी शेयर नहीं दी है। बावजूद इसके अभिनेता ने यातायात नियम तोड़ने संबधी एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने अपने फैन्स से यातायात नियमों का पालन करने को कहा।
विज्ञापन

3 of 4
Arjun Reddy
बता दें कि हाल ही में विजय की फिल्म 'भारत कम्मा' का टीजर रिलीज हुआ था। रश्मिका मंदाना फिल्म में मुख्य अभिनेत्री का रोल करने जा रही हैं। फिल्म का टीजर आते ही हिट हो गया था। खबर है कि विजय इस फिल्म के बाद निर्देशक क्रांति माधव की अगली फिल्म में नजर आ सकते हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
Arjun Reddy
अभिनेता को तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी (2017) से बड़ी पहचान मिली थी। इस फिल्म का रीमेक में बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर काम कर रहे हैं। विजय ने फिल्म नुविला (2011) से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद वह लाइफ इज ब्यूटीफुल, येवादे सुब्रामन्यम, द्वारका, नोटा, टैक्सी वाला में काम कर चुके हैं। इस साल वह फिल्म डियर कामरेड में भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें