फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hrithik Roshan Success Mantra: खुल गया ऋतिक रोशन के हरदम मुस्कुराते रहने का राज, कामयाबी का बेहद जरूरी नुस्खा

Thu, 20 Apr 2023 01:32 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कहते हैं अगर घर में खुशियां रहें तो दुनिया की हर जंग जीती जा सकती है। आपने हाल ही में पढ़ा भी होगा कि अगर परिवार के लोग आपस में एक-दूसरे की मीन मेख निकालने की बजाय उनकी अच्छाइयों पर बात करें तो स्वस्थ रहने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। ताजा रिसर्च तो ये भी कहती है कि मधुमेह और रक्तचाप जैसी बीमारियों पर काफी हद तक सिर्फ मरीज से प्यार से बात करके भी काबू पाया जा सकता है। मतलब खुश रहने में ही आधी बीमारियों का इलाज है और पेशेवर जिंदगी में तो खुश रहना बहुत जरूरी है। ऋतिक रोशन की मानें तो खुद को खुश रखने के लिए खुशियां बांटना जरूरी है और इसकी शुरुआत घर से ही करनी चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
ऋतिक रोशन अपने परिवार के साथ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेता ऋतिक रोशन की खुशियों का आधार हैं उनकी मां जिनके साथ ऋतिक की बहुत ही खास बॉन्डिंग है। अपनी मां को वह फिटनेस के लिए और उनकी मां उन्हें खुश रहने के लिए प्रेरित करती रहती हैं। ऋतिक की मां अक्सर अपने जिम के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। मां पिंकी रोशन भी फिटनेस के प्रति अपनी अथक भावना और समर्पण को देखकर ऋतिक रोशन अपनी मां की बहुत तारीफ करते हैं और इससे उन्हें बहुत खुशी मिलती है। 
विज्ञापन

3 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेता ऋतिक रोशन अपने वॉश बोर्ड एब्स और सुडौल बॉडी के साथ अपने करियर की शुरुआत से ही फिटनेस आइकन रहे हैं, जो उन्हें और भी प्रभावशाली बनाता है। फिटनेस आइकन ऋतिक रोशन को फिटनेस के प्रति जागरूक करने में बहुत खुशी मिलती है और इसकी शुरुआत उन्होंने अपने घर से ही की।
Throwback Thursday: जब आमिर ने कहा, 'शाहरुख मेरे पैर चाट रहा है', ऐसा था किंग खान का रिएक्शन

4 of 5
ऋतिक रोशन-पिंकी रोशन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेता ऋतिक रोशन अपनी मां पिंकी रोशन और परिवार के साथ घूमने, लंच, डिनर करने और साथ में फिल्में देखने के साथ परिवार के साथ बिताए क्वालिटी टाइम की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। और, अपने परिवार को खुश रखने की कोशिश करते हैं। ऋतिक रोशन की मानें तो खुद को खुश रखने का सबसे अच्छा तरीका है दूसरों को खुश रखे और इसकी शुरुआत अपने घर से ही की जा सकती है।
Abhishek Bachchan: फिल्मों में हर तरह के सीन करने को तैयार हैं अभिषेक बच्चन? खुद कही यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋतिक रोशन-पिंकी रोशन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ऋतिक का मानना है कि घर में जितनी खुशियां रहेंगी, काम में उतना ही ज्यादा मन लगा रहेगा। ऋतिक रोशन के लिए सबसे ज्यादा खास समय अपनी मां के साथ वर्क आउट करना होता है और इस दौरान उन्हें बेहद खुशी मिलती है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म 'फाइटर' में ऋतिक जल्द ही दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी 2024 को सिनेमा घरों में रिलीज होगी। इसके अलावा जल्द ही वह अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'वॉर 2' और 'कृष 4' की शूटिंग भी शुरू करने की तैयारी में हैं।
Nivedita Basu: 'बच्चों को पैप्स से दूर रखना चाहती हैं प्रीति...,' हरैसमेंट पोस्ट पर निवेदिता बसु का बड़ा दावा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें