फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKBKKJ: फिल्म रिलीज से पहले वायरल हुआ सलमान का पुराना वीडियो, हैंडसम हंक अवतार में दिखे भाईजान

Thu, 20 Apr 2023 01:25 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड के 'दबंग खान'' यानी सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर लगातार लाइमलाइट बटोर रहे हैं। इस फिल्म में 'भाईजान' साउथ सुपरस्टार पूजा हेगड़े के साथ पहली बार पर्दे पर इश्क फरमाते नजर आने वाले हैं। फिल्म की स्टार कास्ट फिल्म के प्रमोशन में जी जान से जुट गई है। सलमान की यह फिल्म कल यानी 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि पूजा और सलमान की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को कितनी पसंद आती है। 

विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : social media

फिल्म की रिलीज से पहले एक्टर का एक पूराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में सलमान एक बोट पर अपने दोस्तो के साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, यह वीडियो एक एड फिल्म का है, जिसमें भाईजान कुछ एक्टर्स के साथ नजर आ रहे हैं। वायरल हो रहा एड फिल्म का यह वीडियो 80 के दशक का बताया जा रहा है, जिसके बाद अब सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : social media
इस एड फिल्म को साल 1983 में निकोबार द्वीप समूह में शूट किया गया था। वायरल हो रहे इस वीडियो को  'एंटरटेनमेंट से' नाम के एक इंस्टाग्राम पेज ने शेयर किया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा, "सलमान खान का पहला एड (1983), निकोबार द्वीप समूह में शूट किया गया।" भाईजान के फैंस इस पोस्ट को देखकर काफी उत्साहित हो गए हैं। 



 

4 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
वायरल वीडियो पर रिएक्ट करते हुए फैन ने लिखा, "सलमान भाई पहले दिन से शर्टलेस हो रहे हैं"। एक अन्य ने टिप्पणी की, "कीनू रीव्स = 1980 के दशक में सलमान खान वू।" एक तीसरे ने कमेंट किया, “टॉम क्रूज लग रहे हैं।” अन्य यूजर ने लिखा , “भाई का स्वैग शुरू है।” वायरल हो रहे  इस वीडियो में उनके साथ जैकी श्रॉफ की पत्नी और टाइगर श्रॉफ की मम्मी आएशा श्रॉफ भी नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फरहाद सामजी के डायरेक्शन में बनी 'किसी का भाई किसी की जान' ईद के मौके पर 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े, वेंकटेश, जगपति बाबू, शहनाज गिल, पलक तिवारी, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम समेत कई मुख्य कलाकार हैं।

यह भी पढ़ें- Karan Aujla: सिद्धू मूसेवाला के 'कातिल' संग डांस कर बुरे फंसे करण औजला-शैरी मान, पोस्ट के जरिए देनी पड़ी सफाई
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें