फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fighter Screening: 'फाइटर' की स्क्रीनिंग में सितारों का मेला, अनुपम खेर से लेकर आयुष्मान खुराना ने बढ़ाई रौनक

Thu, 25 Jan 2024 02:30 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फाइटर की स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' लंबे इंतजार के बाद आज आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की खास स्क्रीनिंग हुई, जिसमें कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए। 'फाइटर' की रिलीज से पहले ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर अपनी फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग हुई। भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के अधिकारियों के लिए चाणक्यपुरी के एक थिएटर में विशेष फिल्म प्रीमियर का आयोजन किया गया था। फाइटर के कलाकारों समेत कई फिल्मी सितारों ने स्क्रीनिंग के दौरान रेड कार्पेट पर धूम मचाई और पैपराजी के लिए पोज देते हुए दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फाइटर की स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रेड कार्पेट पर फोटो कॉल के बाद सितारे विशेष स्क्रीनिंग के लिए थिएटर में चले गए। इस दौरान ऋतिक ने भारतीय वायु सेना के अधिकारियों को संबोधित किया। मुंबई के यशराज फिल्म्स स्टूडियो में फिल्म की खास स्क्रीनिंग में ऋतिक रोशन, अनिल कपूर के साथ शाहरुख खान, अनुपम खेर, सुजैन खान, आशीष चौधरी, आयुष्मान खुराना जैसे कई सितारे पहुंचे।
Pathaan Anniversary: इंडस्ट्री का गौरव वापस लेकर आई 'पठान', फिल्म की पहली सालगिरह पर बोले जॉन अब्राहम
विज्ञापन

3 of 5
फाइटर की स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म की स्क्रीनिंग पर ऋतिक ब्लैक ड्रेस में नजर आए। उसी कार में गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी थीं। शाहरुख को यशराज फिल्म्स स्टूडियो से काले शीशे से ढकी लग्जरी कार में निकलते देखा गया। इसके अलावा स्क्रीनिंग में वाणी कपूर, आयुष्मान खुराना, सिद्धार्थ आनंद, जायद खान समेत कई सितारे नजर आए। इस दौरान अनिल कपूर ने अनुपम खेर के साथ पोज दिया। इस दौरान विशाल ददलानी भी नजर आए। 
Parineeti Chopra: संगीत की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं परिणीति! गायिकी के जुनून को लाइव मंच पर करेंगी पेश

4 of 5
फाइटर की स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्क्रीनिंग में आशीष चौधरी और आयुष्मान खुराना ने भी सिरकत की। वहीं फिल्म के कलाकार करण सिंह ग्रोवर अपनी पत्नी बिपाशा बसु के साथ पहुंचे थे। वहीं 'फाइटर' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद भी ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। अनिल कपूर का उत्साह बढ़ाने अभिनेता की बेटी सोनम कपूर भी स्क्रीनिंग में शामिल हुईं।
Sanjay Dutt: संजय दत्त से झगड़े का इस निर्देशक को भुगतना पड़ा खामियाजा? तीन साल तक रही बेरोजगारी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'फाइटर' - फोटो : social media
फिल्म की स्क्रीनिंग पर ऋतिक ब्लैक ड्रेस में नजर आए। उसी कार में गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी थीं। शाहरुख को यशराज फिल्म्स स्टूडियो से काले शीशे से ढकी लग्जरी कार में निकलते देखा गया। इसके अलावा स्क्रीनिंग में वाणी कपूर, आयुष्मान खुराना, सिद्धार्थ आनंद, जायद खान समेत कई सितारे नजर आए। इस दौरान अनिल कपूर ने अनुपम खेर के साथ पोज दिया।
Love & War: संजय भंसाली से पहले इम्तियाज बनाना चाहते थे 'लव एंड वॉर' जैसी फिल्म, वायरल वीडियो से सामने आया सच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें