फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fighter Public Review:  'फाइटर' देखकर खुशी से उछले दर्शक, बोले- कहानी, एक्शन और क्लाइमेक्स सबकुछ धमाल

Thu, 25 Jan 2024 02:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फाइटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म 'फाइटर' आज रिलीज हो गई है। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण इसमें लीड भूमिका में हैं। उनके अलावा अनिल कपूर भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं। फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। पहला शो देखकर लौटे अधिकांश दर्शकों ने फिल्म को शानदार बताया है। कहानी, निर्देशन, एक्शन और क्लाइमेक्स दर्शकों को काफी पसंद आया है।  
Fighter Movie Review: आसमानी मोहब्बत की बार बार रुलाने वाली कहानी, ऋतिक व दीपिका साथ हों, तो फिर और क्या चाहिए
विज्ञापन

2 of 5
दर्शकों को पसंद आ रही 'फाइटर' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दर्शकों ने कहा कि पर्दे पर ऋतिक रोशन को देखना बेहद शानदार अनुभव रहा। उनका वही आकर्षण, लुक, एक्टिंग स्किल्स सबकुछ बिल्कुल वैसा ही बरकरार है। दीपिका और ऋतिक की केमिस्ट्री कमाल लगी है। केमिस्ट्री से अलग एक्शन, कहानी, निर्देशन और क्लाइमेक्स सबकुछ बहुत कमाल है। एक अन्य दर्शक ने भी फिल्म को धमाल बताया। उन्होंने कहा, 'लोकेशन और एक्शन अच्छा लगा, लेकिन फिल्म में दो गाने हैं, जो गैर-जरूरी हैं'।
CRAKK-Jeetegaa Toh Jiyegaa: फिल्म का दूसरा गाना 'जीना हराम' रिलीज, विद्युत के साथ थिरकती दिखीं नोरा फतेही
विज्ञापन

3 of 5
फाइटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दर्शकों ने ऋतिक रोशन के लिए कहा कि जैसे वे पहली फिल्म 'कहो ना प्यार है' में थे, वैसे ही अब भी लग रहे हैं। न ही उनकी एक्टिंग में फर्क आया है। दीपिका पादुकोण पर्दे पर काफी क्यूट लगी हैं। फिल्म की कमी के बारे में पूछे जाने पर कुछ दर्शकों ने इसे काफी लंबा बताया है। कहा कि कुछ हिस्से एडिट हो सकते थे। हालांकि, फिल्म के क्लाइमेक्स सीन को जबर्दस्त बताया है।
Fighter Screening: 'फाइटर' की स्क्रीनिंग में सितारों का मेला, अनुपम खेर से लेकर आयुष्मान खुराना ने बढ़ाई रौनक

4 of 5
दर्शकों को पसंद आई 'फाइटर' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
युवाओं के साथ-साथ उम्रदराज लोगों में भी 'फाइटर' का काफी क्रेज दिखा। वे भी फिल्म का पहला शो देखने पहुंचे। एक महिला दर्शक ने कहा, 'फिल्म कमाल है। सभी का काम बहुत शानदार है। एक्शन बहुत अच्छा है। आशुतोष राणा फिल्म में दस मिनट के लिए हैं, लेकिन दिल जीत लेते हैं। इंटरवल के बाद की फिल्म ज्यादा अच्छी है'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दर्शकों को पसंद आई 'फाइटर' - फोटो : सोशल मीडिया
युवाओं को 'फाइटर' काफी पसंद आई है। एक यूजर ने कहा, 'एक शब्द में इस फिल्म का रिव्यू किया जाए तो ये इस साल की बेस्ट फिल्म है। रिपब्लिक डे का मौका है तो बिल्कुल सही मौके पर फिल्म आई है। सिद्धार्थ आनंद का निर्देशन बहुत अच्छा है, उन्होंने बहुत परफेक्ट फिल्म बनाई है। इस फिल्म को देखकर आप 'पठान' को भी भूल जाओगे। ऋतिक रोशन को ऐसी ही फिल्में करनी चाहिए'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें