ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर स्टारर फिल्म 'फाइटर' अपनी एलान के बाद से ही सुर्खियों में है। फिल्म से जुड़ा हर एक अपडेट हेडलाइंस का हिस्सा बन रहा है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस मूवी में पहली दफा दीपिका और ऋतिक को एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते देखा जाएगा। 'फाइटर' को भारत की पहली हवाई एक्शन फिल्म बताया जा रहा है। वहीं, अब इस मूवी से ऋतिक का नया लुक वायरल हो गया है, जिसे देखकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो उठे हैं।