फाइटर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऋतिक रोशन को बड़े परदे पर दीपिका पादुकोण के साथ देखने के लिए उनके प्रशंसक काफी बेचैन रहे हैं। निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने अपनी पिछली फिल्म ‘पठान’ की मेकिंग के दौरान ही जब अपनी नई फिल्म ‘फाइटर’ का एलान इन दोनों सितारों को लेकर किया था, तो लोगों ने इसका जोर शोर से स्वागत भी किया। लेकिन, 25 जनवरी को रिलीज फिल्म ‘फाइटर’ उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। फिल्म को लेकर कहीं किसी तरह का कोई उत्साह नहीं है। फिल्म की मार्केटिंग इतनी खराब रही है कि फिल्म के सितारों के इंटरव्यू तक पूरी मीडिया का मेला जुटाकर रिलीज के सिर्फ दो दिन पहले करा दिए। इस दिन पहली बार फिल्म की हीरोइन दीपिका पादुकोण इसके प्रचार के लिए सार्वजनिक रूप से नजर आईं।