फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jamie Lever: पिता के नाम के बगैर जैमी को मिला था इंडस्ट्री में काम, जॉनी लीवर ने नहीं किया बेटी का मार्गदर्शन!

Thu, 25 Jan 2024 06:36 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जॉनी लीवर और जैमी लीवर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार जॉनी लीवर ने अपनी कॉमेडी से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। वहीं, अब उनकी बेटी जैमी लीवर तेलुगु फिल्म से अभिनय करियर में कदम रखने जा रही हैं। जैमी लीवर भी बहुमुखी प्रतिभा के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री ने साझा किया है कि जब उन्होंने कॉमेडी में अपनी यात्रा शुरू की, तो उनके पिता जॉनी लीवर ने उन्हें बॉलीवुड में एक सफल कॉमेडियन बनने के लिए कोई रास्ता नहीं दिखाया।
विज्ञापन

2 of 5
जैमी लीवर - फोटो : social media
हाल ही में, एक इंटरव्यू में जैमी ने याद किया कि उन्हें पहला ब्रेक सोनी टीवी के कॉमेडी सर्कस से मिला था, जहां उन्हें उनके स्टेज नाम का इस्तेमाल करके काम पर रखा गया था और निर्माताओं को इस बात का अंदाजा नहीं था कि वे जॉनी लीवर की बेटी को काम पर रख रहे हैं। जैमी ने कहा, “पिताजी नहीं चाहते थे कि मैं उस पर शो पर काम करूं। उनका कहना था कि मुझे नहीं पता कि यह कैसा होगा और तुम कैसे काम करोगी।'

Kriti Sanon: कृति सेनन ने हासिल किया खास मुकाम, अभिनेत्री को यूएई में मिला गोल्डन वीजा
विज्ञापन

3 of 5
जैमी लीवर - फोटो : social media
जैमी ने शो में काम करने के अपने अनुभव का खुलासा किया और बताया, “मैं कलाकारों और क्रू मीट में सुदेश, कृष्णा और भारती से मिली। उन्होंने मेरी रैगिंग शुरू कर दी। उन्होंने मुझसे पूछा 'तुम्हारे पिता क्या करते हैं?'"। मैंने उन्हें अपने पिता का नाम बताया, तो सुदेश जी ने कहा 'अरे बेटा, तुम हमारी बेटी की तरह हो।'उस वक्त मुझे ऐसा लगा जैसे मैं अब इस परिवार का हिस्सा बन गई हीं। अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम सबकी देखभाल करें।”

Sanjay Gupta: संजय गुप्ता ने साधा विवेक ओबेरॉय पर निशाना, बताया- शूटआउट एड वडाला से अचानक पीछे हट गए थे एक्टर

4 of 5
जैमी लीवर - फोटो : social media
जैमी ने कहा कि जब निर्माताओं को पता चला कि वह जॉनी की बेटी है, तो वे चाहते थे कि जैमी हर एपिसोड में अपने पिता की छाप छोड़े। उन्होंने साझा किया, मेकर्स कहते थे कि 'जॉनी लीवर का थोड़ी सी छाप होनी चाहिए' क्योंकि हमें इस बात पर जोर देना होगा कि वह जॉनी लीवर की बेटी है और हमने उसे लॉन्च किया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जैमी लीवर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि जैमी कॉमेडी में अपने पिता को भी मात देती हैं। अक्सर उनके कॉमेडी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अब अभिनेत्री तेलुगु फिल्मों से साउथ पट्टी में भी अपनी अमिट छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें