फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fifa world cup 2022: अर्जेंटीना की जीत पर खुशी से झूम उठा बॉलीवुड, शाहरुख-कार्तिक समेत इन सेलेब्स ने दी बधाई

Mon, 19 Dec 2022 03:33 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शाहरुख खान, लियोनल मेसी और कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
रविवार की शाम फुटबॉल प्रेमियों के लिए बेहद खास रही। इस दिन फीफा वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मैच था। अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। हर किसी की निगाहें इस मैच पर टिकी हुई थीं और सभी यही चाहते थे कि मेसी की जीत हो। इस कड़े मुकाबले में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनाल्टी शूटआउट कर 36 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप 2022 का खिताब अपने नाम किया। इस दौरान बॉलीवुड के कई कलाकार मैच देखने कतर पहुंचे थे। जिनमें रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, कार्तिक आर्यन और शाहरुख खान भी शामिल हुए। सोशल मीडिया के जरिए मेसी को इस ऐतिहासिक जीत के लिए सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों ने बधाई दी।
विज्ञापन

2 of 6
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जेंटीना की जीत पर शाहरुख खान ट्वीट करते हैं, 'हम अब तक के एक बेहद शानदार विश्वकप फाइनल के समय को जी रहे हैं। मुझे अपने बचपन का वो दिन याद हैं, जब मैं मां के साथ एक छोटे से टीवी पर वर्ल्ड कप देखता था। वही उत्साह और जोश से मैं अपने बच्चों के साथ अभी भी मैच देखता हूं। मैं आपका दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं मेसी कि आपने हम सभी का टैलेंट, कड़ी मेहनत और सपनों में विश्वास बनाए रखा है'।

यह भी पढ़ें: एक्टिंग छोड़नी पड़ी तो बिजनेस करेंगे शाहरुख, शुरू सकते हैं 'पठान कैटरिंग' और 'बाजीगर बेकरी'
 
विज्ञापन

3 of 6
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
इसी क्रम रणवीर सिंह, प्रीति जिंटा, कार्तिक आर्यन, अनुपम खेर और रितेश देशमुख ने भी अर्जेंटीना की जीत पर खुशी जताई है। मेसी को बधाई देते हुए अभिनेता रणवीर सिंह लिखते हैं, 'मैंने अभी क्या देखा है? हिस्टोरिक, आइकोनिक, पूरी तरह से मैजिक, फीफा वर्ल्ड कप'।

यह भी पढ़ें: कमल हासन से रजनीकांत तक इन साउथ सितारों ने बदले अपने नाम, वजह भी रहीं दिलचस्प
 
 

4 of 6
प्रीति जिंटा - फोटो : insta
अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने बधाई देते हुए पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'वह क्या जबरदस्त मैच रहा। मैं दिल से चाहती थी कि मेसी ही यह मैच जीतें। वेल डन अर्जेंटीना बहुत अच्छा खेला'।
 
विज्ञापन

5 of 6
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान अभिनेता कार्तिक आर्यन भी मैच देखने स्टेडियम पहुंचे थे। उन्होंने मैच जीतने पर मेसी को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर मैसी के सिर पर ताज वाला फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'शहजादा'। जो कि कार्तिक की अपकमिंग फिल्म का नाम है। वह आगे लिखते है, 'वाह क्या शानदार मैच था, बधाई हो लेजेंड'।

यह भी पढ़ें: 'लोगों के पास अपनी थाली में खाना नहीं है लेकिन...', 'पठान' के ट्रोल्स पर फूटा रत्ना पाठक का गुस्सा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपम खेर लिखते हैं, 'दोस्तों वाह क्या फाडू मैच था। इस भाषा के लिए मैं माफी मांगता हूं। लेकिन कोई और शब्द इस जीत की तारीफ के लिए फिट ही नहीं बैठ रहा था। मेसी कोई जवाब नहीं। इस मैच के दौरान मुझे लग रहा था इसमें कुछ भी हो सकता है'।

यह भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण ने किया फीफा विश्व कप ट्रॉफी का अनावरण, ड्रेस ने खींचा सबका ध्यान
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें