सिने-प्रेमियों के लिए दिसंबर का महीना ठीक-ठाक रहा है। अब महीने के चौथे हफ्ते में एक साथ कई फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। इन फिल्मों में हॉरर, रोमांस के साथ एक्शन और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगता दिखाई देगा। सोमवार से शुरू हो रहे इस पूरे हफ्ते में हिंदी के साथ अन्य भाषाओं की भी कई बेहतरीन फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी। तो चलिए बिना देर किए एक नजर डालते हैं इस हफ्ते 19 से 25 दिसंबर रिलीज होने वाली फिल्मों की पूरी लिस्ट पर...