फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जरी करने वाले डॉक्टर का बड़ा खुलासा, इस डर की वजह से वजन बढ़ाते थे 'डॉ. हाथी'

Fri, 13 Jul 2018 08:33 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kavi Kumar Azad
टीवी के सुपरहिट शोज में से एक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'डॉ. हाथी' का किरदार निभाने वाले एक्टर कवि कुमार आजाद की मौत से उनके फैंस अभी तक दुखी हैं। अब उनके एक डॉक्टर ने उनसे जुड़ा ऐसा खुलासा किया है जिसे जानने के बाद आप भी चौंक जाएंगे। जिस डॉक्टर ने सालों पहले उनकी बैरिएट्रिक सर्जरी की थी, उन्होंने बताया कि आजाद जानबूझकर अपना मोटापा कम नहीं करना चाहते थे।
विज्ञापन

2 of 5
डॉ हाथी
वेबसाइट 'स्पॉटब्वॉय' की रिपोर्ट के अनुसार, डॉ. लकड़ावाला ने बाताया है कि कवि कुमार आजाद को इस बात का डर था कि अगर उन्होंने अपना वजन कम कर लिया तो उन्हें काम नहीं मिलेगा। डॉक्टर ने कहा, 'मैंने उनसे दोबारा बैरिएट्रिक सर्जरी करने को कहा तो कवि ने कहा कि उन्हें अपना वजन बरकरार रखना होगा वरना वह पर्दे पर मोटे नहीं दिखेंगे।'
विज्ञापन

3 of 5
डाॅॅॅ हाथी
डॉ. लकड़ावाला ने बताया कि आठ साल पहले शूटिंग करते वक्त वह बेहोश हो गए थे। उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा था। मोटापे की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी थी। उस वक्त उनका वजन 265 किलोग्राम था। डॉक्टरों को उनकी सर्जरी करनी पड़ी। ऑपरेशन के बाद उनका वजन 140 किलोग्राम हो गया था। इसके बाद वह दोबारा काम पर लौट गए।



 

4 of 5
डॉ हाथी
डॉक्टर ने बताया कि उन्होंने एक्टर को दोबारा बैरिएट्रिक सर्जरी कराने की भी सलाह दी थी। मगर वह कभी लौटकर नहीं आए। डॉक्टर ने कहा, 'हमने उन्हें दोबारा सर्जरी कराने की सलाह दी जिसके बाद उनका वजन घटकर 90 किलोग्राम तक हो जाता। हमने यह भी कहा कि वह पैडिंग की मदद से स्क्रीन पर मोटे भी दिख सकते हैं, मगर वह कहते थे कि इससे उनका चेहरा मोटा नहीं दिखेगा। '

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डॉ हाथी
डॉक्टरों ने कवि कुमार आजाद को आगाह किया था कि अगर उनका वजन कम नहीं हुआ तो उनकी मौत भी हो सकती है। सर्जरी के बावजूद एक्टर ने अपना 20 किलो वजन बढ़ा लिया था। गौरतलब है कि 9 जुलाई को दिल का दौरा पड़ने की वजह से एक्टर कवि कुमार आजाद का निधन हो गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें