फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा
- फोटो : social media
वहीं अभिनेत्री फातिमा सना शेख कहती हैं, 'हम साथ में 'दंगल' का ऑडिशन देने जाते थे। और, इस फिल्म के लिए कई बार ऑडिशन दिए। सानिया कहती थी कि 'दंगल' में मेरा भले ही चयन न हो, तुम्हारा हो जाए। और, मैं कहती थी कि नहीं, भले ही मेरा चयन न हो तुम्हारा हो जाए। इस तरह से हम दोनों एक दूसरे का उत्साह बढ़ाते रहते थे। ऊपर वाले की कृपा रही कि हम दोनों का फिल्म में चयन हो गया। एक बार फिर हम दोनों एक बायोपिक में ही काम कर रहे हैं।'