अभिनेत्री फातिमा सना शेख इन दिनों 'धक धक' में अपने अभिनय के लिए प्रशंसा बटोर रही हैं। इसके साथ ही वह अपनी अगली फिल्म 'सैम बहादुर' के साथ अपने फैंस का एक बार फिर पूरी तरह से मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। मेघना गुलजार निर्देशित फिल्म में अभिनेत्री भारत की पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। वहीं अभिनेत्री कंगना रणौत भी अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' में इंदिरा गांधी की भूमिका में दिखेंगी। इस किरदार को लेकर फातिमा और कंगना की तुलना हो रही है। अब, हाल ही में दिए इंटरव्यू में फातिमा ने कंगना के साथ तुलना किए जाने के बारे में बात की।