फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फादर्स डे 2021: 'फेल होना हमारे खानदान की परंपरा है', पिता के इन डायलॉग्स पर खूब बजीं तालियां

Sun, 20 Jun 2021 09:21 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे - फोटो : social media
हर व्यक्ति के जीवन में पिता की अहम भूमिका होती है। जीवन के उतार चढ़ाव में मार्गदर्शक और प्रेरक की भूमिका पिता निभाते हैं। बच्चों के लिए बचपन में सारा संसार पिता होते हैं, जिनकी अंगुली पकड़कर बच्चे चलना सीखते हैं। कभी फिल्मी पिता की तरह हमारी गलतियों को नजरअंदाज करते हैं तो कभी-कभी सख्त पिता की तरह छोटे-बड़े काम को मना भी कर देते हैं। बॉलीवुड में भी ऐसे कई पिताओं की छवि दर्शकों के मन में बसी हुई है और इनके कुछ डायलॉग आज भी हमें गुदगुदाते तो कुछ इमोशनल कर देते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं फिल्मी पर्दे के ऐसे मशहूर डायलॉग्स जिन्होंने हर युवा के दिल पर दस्तक दी है। 

'जा सिमरन जा, जी ले अपनी जिंदगी' 
साल 1995 में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने वाली 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में काजोल के पिता बने अमरीश पुरी पर फिल्माया गया एक डायलॉग, 'जा सिमरन जा, जी ले अपनी जिंदगी' उस समय लोगों की जुबान पर चढ़ गया था। फिल्म के इस डायलॉग ने खूब सुर्खियां बटोंरी थीं। इतना ही नहीं आज भी लोग एक दूसरे को बातों ही बातों में कई बार ये डायलॉग मार देते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 8
शहंशाह - फोटो : Social Media
'रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं, नाम है शहंशाह' 
साल 1988 में आई फिल्म शहंशाह का एक डायलॉग है 'रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं, नाम है शहंशाह', बहुत फेमस हुआ था। अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया ये डायलॉग आज भी कई बार पापा अपने बच्चों से बात करते समय उन्हें बोलते हुए नजर आ ही जाते हैं।  
विज्ञापन

3 of 8
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram
'मैं मरूंगा तो बुलेट से मरूंगा, बीपी या शूगर से नहीं'
अमिताभ बच्चन की फिल्म बुढ्ढा होगा तेरा बाप साल 2011 में आई थी। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर सोनू सूद और प्रकाश राज जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। ये डायलॉग अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया था। इस फिल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाध ने किया था। 
 

4 of 8
गैंग्स ऑफ वासेपुर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'अगर हमारे बेटा को कुछ हो जाता तो इतना गोली मारते कि आपका ड्राइवर भी खाली खोका बेच बेच कर रईस हो जाता।' 
ये मशहूर डायलॉग मनोज वाजपेयी की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर 1 का है। फिल्म में सरदार खान का किरदार निभाने वाले मनोज वाजपेयी ये डायलॉग उस समय बोलते हैं जब रामाधीर सिंह ( तिग्मांशु धूलिया) को धमकी दे रहे होते हैं। फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर 1 साल 2012 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया था। 
विज्ञापन

5 of 8
3 इडियट्स - फोटो : social media
'एग्जाम बहुत होते हैं, बाप मोस्टली एक ही होता है'
फिल्म '3 इडियट्स' में शरमन जोशी के पिता को बीमार दिखाया गया था। एग्जाम के टाइम पर पिता की तबीयत खराब होने के बाद दोस्त जो उन्हें डायलॉग मारकर नसीहत देते हैं, वो आज भी लोगों को याद है। आमिर खान शरमन को बोलते हैं, 'एग्जाम बहुत होते हैं, बाप मोस्टली एक ही होता है।' 
विज्ञापन

6 of 8
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपम खेर, (धर्मवीर मल्होत्रा, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे 1995)
'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में शाहरुख के पिता बने अनुपम खेर बेटे के फेल हो जाने पर डांटने की जगह प्यार से समझाते है कि फेल होने से क्या डरना यह तो हमारे खानदान की परम्परा है। भई! पापा का इतना कूल अवतार देखकर किसे हंसी नहीं आएगी। 
 
विज्ञापन

7 of 8
'बागबान' में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी
अमिताभ बच्चन (राज मल्होत्रा, बागबान, 2003)
जो बच्चे अपने मां बाप को प्यार नहीं दे सकते, सहारा नहीं दे सकते, मान सम्मान नहीं दे सकते, उन्हें मैं कभी माफ नहीं करूंगा।
विज्ञापन

8 of 8
दंगल

‘म्हारी छोरियां छोरों से कम है के’
‘दंगल’ फिल्म के इस दमदार डायलॉग में समाज के लिए एक संदेश भी छुपा हुआ है। आमिर खान को अपनी बेटियों पर बहुत भरोसा होता है और वे अक्सर अपनी बेटियों को ऐसे ही दमदार डायलॉग बोलकर मोटिवेट करते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें