एक पिता के त्याग, समर्पण, बलिदान को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। पिता, हमारी जिंदगी में एक ऐसे शख्स हैं, जिनका होना ही हमारे जीवन के लिए काफी होता है। पिता के मार्गदर्शन से बच्चे हमेशा सही राह पर चलते हैं, पिता की बताई बातों से जीवन जीना सरल हो जाता है, पिता अपने बच्चों की हर इच्छाओं को पूरा करते हैं, उनके सपनों को पूरा करने के लिए खुद के सपनों का गला घोट लेते हैं, लेकिन किसी भी कीमत पर वो अपने बच्चों के सपने पूरे करते हैं।
वैसे तो एक नन्हें बच्चे के लिए मां ही उसकी दुनिया होती है। वो मां की नजर से सब कुछ समझता और सीखता है लेकिन कुछ बच्चे ऐसे भी होते हैं जिनके पिता ही मां की जिम्मेदारियां भी निभाते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी ऐसी कई हस्तियां हैं जो सिंगल फादर बन एक मां की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। इस रिपोर्ट में चलिए हम आपको बॉलीवुड के ऐसे ही सेलिब्रिटी के बारे में बता रहे हैं जो एक मां और पिता दोनों का रोल निभा रहे हैं। कुछ ऐसे हैं जो अपनी बीवी से अलग होने के बाद अपने बच्चों के साथ रहते हैं और दिलचस्प है कि कुछ ने तो गोद लिया है या फिर सेरोगेसी के जरिये पिता बने हैं।