हिंदी सिनेमा में अपने काम के दम पर पहचान बनाने वाले सितारों की लिस्ट बड़ी लंबी है, लेकिन इनमें कुछ नाम ऐसे हैं जो आज भी दर्शकों की दिलों में छाए रहते हैं। इन्हीं में से एक नाम दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल का है, जिन्होंने लंबे समय तक फिल्मों में मां, दादी और सास का किरदार निभाकर सुर्खियां बटोरी हैं। फरीदा जलाल ने शाहरुख खान से लेकर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम कर अपना हुनर दिखाया है। ऐसे में फरीदा जलाल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में जया बच्चन और अमिताभ बच्चन के साथ अपने रिश्तों पर खुलकर बात की।