फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद का हाथ: कोरोना काल में फरहान अखतर की कंपनी पहुंचाएगी लोगों को सुविधा, NGO के साथ करेंगे काम

Sun, 02 May 2021 04:43 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

 

देश में हर रोज तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखकर हर कोई चिंता में है। इसके चलते अभी तक लाखों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, कितने लोगों का परिवार बिखर गया है। अस्पतालों में लोगों को बेड और ऑक्सीजन नहीं मिल रही है। ऐसे में कई फिल्मी सितारों ने मदद के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाए हैं। इसी बीच अभिनेता फरहान अख्तर सोशल मीडिया पर एलान किया है कि उनकी कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट जरूरतमंद मरीजों को सुविधाएं प्रदान करेगी। इसके लिए वो कई एनजीओ के साथ मिलकर काम करेंगे। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फरहान अख्तर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फरहान अख्तर ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट साझा किया है जिसमें उन्होंने इस बात की जानकारी दी है। साथ ही एनजीओ की लिस्ट जारी की है जो लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर्स से लेकर एम्बुलेंस और भोजन मुहैया करवा रही हैं। फरहान के इस फैसले की सभी जमकर सराहना कर रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 5
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

फरहान अख्तर ने अपने ट्वीट में लिखा- ‘कोविड 19 से लड़ाई के लिए उन संस्थानों की लिस्ट शेयर की है जिनकी एक्सेल मूवीज ने मदद की है। ऑक्सीजन, एम्बुलेंस से लेकर भोजन देने तक। देखा जाए तो ग्राउंड लेवल पर वो कमाल का काम कर रहे हैं। यह आपको प्रेरित करने के लिए है कि जो भी मदद करने में समर्थ हैं वह जरूर आगे आएं, देश को इस वक्त जरूरत है। हर रुपया मायने रखता है। जय हिंद।'
 

 

4 of 5
हर्षवर्धन राणे - फोटो : Twitter

बता दें कि सोनू सूद के अलावा बीते दिनों कई फिल्मी और टीवी कलाकारों ने मदद के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाए हैं। जिनमें गुरमीत चौधरी, किरण खेर, अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना, सुष्मिता सेन, हर्षवर्धन राणे, जॉन अब्राहम, प्रियंका चोपड़ा समेत कई नाम शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फरहान अख्तर - फोटो : अमर उजाला

वर्कफ्रंट की बात करें तो फरहान अख्तर जल्द ही फिल्म ‘तूफान’ में नजर आने वाले हैं। फैंस को काफी लंबे समय से उनकी फिल्म का इंतजार है। बता दें कि देश में चल रहे कोरोना संकट को देखते हुए यह फिल्म अब सिनेमाघर में रिलीज ना होकर ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश ने किया है। फिल्म में परेश रावल भी नजर आएंगे जो कि एक कोच की भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें