फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई नोट्स सॉन्ग: ये हैं बॉलीवुड के सबसे ऊंचे सुरों वाले गानें, एक का तो नाम ही है ‘ब्रेथलेस’

Sun, 02 May 2021 04:19 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
बॉलीवुड हाई नोट्स सॉन्ग - फोटो : Social media
भारत में गीत-संगीत को विशेष महत्व दिया जाता है। यही कारण है कि फिल्मों में इसे खास तौर से प्राथमिकता दी जाती है। लोग खुशी में हों या गम में, संगीत का साथ हमेशा बना रहता है। इसके मद्देनजर हर मूड के लिए गाने भी बनाये जाते हैं। बॉलीवुड फिल्मों में हर तरह के गाने का निर्माण होता है। इनमें कई बार ऐसे गाने बन जाते हैं जो काफी कठिन होते हैं। इन्हें सिर्फ एक ट्रेंड गायक ही तराश सकता है। इसे गुनगुना आम लोगों के बस की बात नहीं। आज हम ऐसे ही कुछ गानों का जिक्र कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 11
रिमझिम गिरे सावन - फोटो : Social media
रिमझिम गिरे सावन
1979 में रिलीज हुई फिल्म 'मंजिल' का गाना 'रिमझिम गिरे सावन' काफी कठिन गाना था। इन गाने को लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने गाया था। गाने में संगीत आरडी बर्मन ने दिया था।

विज्ञापन

3 of 11
एक चतुर नार बड़ी होशियार - फोटो : social media
एक चतुर नार बड़ी होशियार
1968 में रिलीज हुई पिक्चर 'पड़ोसन' का गाना 'एक चतुर नार बड़ी होशियार' सबसे कठिन गानों में से एक है। इस गाने को किशोर कुमार, मन्ना डे और महमूद ने मिलकर गाया था। इसमें भी आरडी बर्मन ने ही म्यूजिक दिया था। इसे गाने में अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं।


4 of 11
मधुबन में राधिका नाचे रे - फोटो : Social media
मधुबन में राधिका नाचे रे
'कोहिनूर' फिल्म का गाना 'मधुबन में राधिका नाचे रे' को मोहम्मद रफी ने अपनी आवाज दी थी। म्यूजिक नौशाद अली का था। 'कोहिनूर' फिल्म 1960 में रिलीज हुई थी। आम दर्शक तो गाने को गुनगुनाने से भी हिचकते थे कि कहीं सुर लगाने में उनका गला न खराब हो जाए।

विज्ञापन

5 of 11
अभी मुझमें कहीं - फोटो : Social media
अभी मुझमें कहीं
'अग्निपथ' का ये गाना काफी खूबसूरत है। इसे आज के दौर के सबसे प्रतिभाशाली गायकों में से एक सोनू निगम ने गाया था। इसे हाई रेंज पर गाया गया है। म्यूजिक अजय अतुल ने दिया था।

विज्ञापन

6 of 11
ब्रेथलेस - फोटो : social media
ब्रेथलेस
एल्बम 'ब्रेथलेस' का ये गाना शंकर महादेवन ने गाया था। संगीत भी शंकर महादेवन ने ही दिया था। वहीं, जावेद अख्तर के लिखे इस गाने को काफी कठिन माना जाता है। क्योंकि इसे शंकर ने एक सांस में गाया था। इसका नाम ही है 'ब्रेथलेस'।

विज्ञापन

7 of 11
ओ दुनिया के रखवाले - फोटो : Social Media
ओ दुनिया के रखवाले
फिल्म 'बैजू बावरा' का गाना 'ओ दुनिया के रखवाले' को मोहम्मद रफी ने अपनी आवाज में रिकॉर्ड किया था। इस गाने को भी काफी कठिन माना जाता है। ये फिल्म 1952 में रिलीज हुई थी।

8 of 11
जरूरी था - फोटो : Social media
जरूरी था
एल्बम 'बैक टू लव' का गाना 'जरूरी था' काफी फेमस गाना है। इसे राहत फतेह अली खान ने गाया था। साहिर अली बग्गा के म्यूजिक पर इसे काफी हाई पिच पर रिकॉर्ड किया गया है। एक समय में इस सॉन्ग ने युवाओं के बीच काफी लोकप्रियता बटोरी थी।

9 of 11
तू ही रे - फोटो : Social media
तू ही रे
'बॉम्बे' का 'तू ही रे' गाना काफी जटिल है। इसे हरिहरण और कविता कृष्णमूर्ति ने गाया है। इस गाने में एआर रहमान ने अपना जबरदस्त म्यूजिक दिया है। सुरों के उतार-चढ़ाव इसकी विशेषता बताते हैं।

10 of 11
फिर से उड़ चला - फोटो : Social media
फिर से उड़ चला
फिल्म 'रॉकस्टार' का ये गाना काफी खूबसूरत और लोकप्रिय सॉन्ग है, जिसे मोहित चौहान ने गाया है। एआर रहमान के म्यूजिक और इरशाद कामिल के बोल ने इस गाने को बेहद खास बना दिया। ये सॉन्ग अब भी लोग खूब सुनना पसंद करते हैं।

विज्ञापन

11 of 11
आयत - फोटो : Social media
आयत
फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' का ये गाना बेहतरीन गानों में से एक है। इसे अरिजीत सिंह ने गाया था। इस गाने में म्यूजिक संजय लीला भंसाली ने दिया है। वहीं, एएम तुराज ने गाने को लिखा है। यह भी हाई नोट गाना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें