फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farah Khan: फराह खान ने सानिया मिर्जा को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, नोट साझा कर दोस्त के लिए कही यह बात

Wed, 15 Nov 2023 10:25 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फराह खान और सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छा रिश्ता साझा करते हैं। वे कई सालों से सबसे अच्छे दोस्त रहे हैं और अक्सर ही फैंस को दोनों का स्पेशल बॉन्ड भी देखने को मिल जाता है। अब हाल ही में, फराह खान ने सानिया मिर्जा के जन्मदिन पर अभिनेत्री के लिए बेहद ही खास नोट लिखा है। तो चलिए जानते हैं कि फराह ने कैसे अपनी दोस्त का बर्थडे खास बनाया है।
विज्ञापन

2 of 5
फराह खान, सानिया मिर्जा,अनन्या बिड़ला - फोटो : सोशल मीडिया
 फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सानिया मिर्जा के साथ तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की हैं। तस्वीरें एक फैंसी रेस्तरां में क्लिक की गईं और पहली तस्वीर में सानिया फराह को गले लगाती दिख रही हैं। सानिया प्रिंटेड ब्लैक-एंड-व्हाइट जैकेट के साथ काले टॉप में नजर आ रही हैं, जबकि फराह भी वेस्टर्न ड्रेस में सुंदर लग रही हैं।

विज्ञापन

3 of 5
फराह खान - फोटो : social media
कोरियोग्राफर द्वारा साझा की गई अगली दो तस्वीरों में दोनों के साथ उनकी दोस्त और गायिका अनन्या बिड़ला भी हैं। फराह का यह पोस्ट फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। तस्वीरें शेयर करते हुए फराह ने सानिया को जन्मदिन की बधाई देने के लिए एक प्यारा सा नोट लिखा। उन्होंने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो मेरी प्यारी सानिया। आप हमेशा खुश रहें। दोस्तों और उन सभी से घिरे रहें, जो आपसे प्यार करते हैं क्योंकि आप इसके और इससे भी अधिक के हकदार हैं।"

Vidya Sinha: संघर्षों से भरा था विद्या सिन्हा का जीवन, 'रजनीगंधा' में अपनी उम्दा अदाकारी से छोड़ी अमिट छाप

4 of 5
फराह खान - फोटो : social media
अनन्या बिड़ला ने फराह खान की पोस्ट पर कमेंट किया और कई सारे इमोजी के साथ लिखा, "जल्दी हमारे पास वापस आओ।" इस बीच फराह की पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक प्रशंसक ने लिखा, “प्यारी तस्वीर,” जबकि कई अन्य यूजर्स ने सानिया मिर्जा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

Subrata Roy Passed Away: सुब्रत रॉय के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड, कई सितारों ने सहाराश्री को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि फराह खान और सानिया मिर्जा कई सालों से दोस्त हैं। 'कॉफी विद करण सीजन 5' में  फराह ने खुलासा किया था कि उनकी दोस्ती तब शुरू हुई,जब उन्होंने सानिया को अपने टॉक शो 'तेरे मेरे बीच में' बतौर गेस्ट आमंत्रित किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें